Bokaro: बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से मुकेश अग्रवाल को डीआरयूसीसी (
मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (आद्रा) के लिए नामित किया गया है। सत्र 26-28 के लिए उनको नामित किया गया है। उनका कार्यकाल 2 वर्ष के लिए होगा।
चेंबर के संरक्षक संजय बैद एवं अध्यक्ष मनोज चौधरी ने उम्मीद जताई की मुकेश अग्रवाल बोकारो में रेल सेवा एवं यात्री सुविधा के लिए ,नई ट्रेनों के परिचालन, महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के लिए वे हमेशा मुखर रहेंगे।
मुकेश अग्रवाल ने कहा कि बोकारो एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। यहां के उद्योग,व्यापार एवं आम लोगों की बेहतरी के लिए रेल सेवा की विस्तार की आवश्यकता है, और वे इसके लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बोकारो चेंबर यहां की आवश्यकताओं और समस्याओं को उचित मंच पर रखने का कार्य करेगा।




