Bokaro: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन चन्दनकियारी – 2 की सम्मेलन सोमवार को सामुदायिक भवन, दुबेकाटा, बरमसिया में आयोजित की गई. अध्यक्षता जगन्नाथ रजवार व संचालन हरिपद महतो ने किया.
वहीं संगठन के केन्द्रीय कार्यालय सचिव असीत मंडल ने कहा कि संगठन की उद्देश्य, छोटे, सीमांत किसानों और खेतिहर मजदूरों को एकजुट करना, जनविरोधी कृषि नीतियों का विरोध करना और खेती और आवास के अधिकार के लिए संघर्ष कर किसानों की उपज फसलों का उचित मूल्य, कृषि लागत में कमी, भूमिहीन गरीबों के लिए कृषि योग्य भूमि और मनरेगा जैसी योजनाओं में काम की गारंटी करना है
वहीं संगठन के झारखण्ड राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि चास-चन्दनकियारी के किसानों रैयतों को लगातार थोंपी जा रही व्यापक त्रुटीपूर्ण नयी सर्वे सेटेलमेंट की खतियान, किसान रैयतों की जमीन की पार्दर्शिता के साथ जमीन की ऑनलाइन, दाखिल-खारिज जैसे ज्वलंत सवालों पर केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ धरना, प्रदर्शन, और राज्य व देशव्यापी हड़तालों में भागीदारी का सुनिश्चित के लिए. संगठनात्मक सदस्यता बढ़ाकर महिला, किसान-मजदूरों को सशक्त बनाना और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने लिए चास चन्दनकियारी क्षेत्र में जिला स्तरीय किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी जिसे सफल बनाने के लिए सभी से अपील किया.
सम्मेलन में अध्यक्ष मुस्लिम अंसारी उपाध्यक्ष परेश कुमार सचिव झरिलाल महतो सह सचिव धरनी महतो, हाराधन महतो कोषाध्यक्ष भुवन महतो के साथ साथ हामिद अंसारी, चक्रधर महतो, रामु महतो, विन्देश्वर महतो, आसमा बीबी, मनोहर रजवार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। मौके पर नुनी वाला उरांव, हाबु लाल महतो आदि शामिल रहे।




