फॉण्ट कनवर्टर NEW

भाजपा के झंडे में लिपटकर विदा हुए समर्पित नेता इन्द्र कुमार झा

Bokaro News: भाजपा के पूर्व बोकारो महानगर अध्यक्ष और जाने‑माने समाजसेवी इन्द्र कुमार झा का शुक्रवार को दुखद निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बोकारो के गरगा श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और भाजपा के झंडे में लपेटकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: भाजपा के पूर्व बोकारो महानगर अध्यक्ष और जाने‑माने समाजसेवी इन्द्र कुमार झा का शुक्रवार को दुखद निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बोकारो के गरगा श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और भाजपा के झंडे में लपेटकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं।

झा जी के बड़े पुत्र अमित कुमार झा ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा उनके सेक्टर‑2 स्थित आवास से निकली, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, मिथिला समाज और विभिन्न संगठनों के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मार्ग में श्यामा काली मंदिर के द्वार पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भावनात्मक माहौल में दी गई विदाई

अंतिम संस्कार के समय “इन्द्र कुमार झा अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। सभी की आंखों में आंसू थे, किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि खुशमिजाज और मिलनसार व्यक्तित्व वाले झा अब नहीं रहे।

गरगा घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष जे.पी. चौधरी, महासचिव नीरज चौधरी, निदेशक मंडल सदस्य कृष्ण चन्द्र झा, विजय कुमार झा, सुनील मोहन ठाकुर, रामबाबू चौधरी, मिहिर कुमार झा राजू और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनके समाज व संगठन में योगदान को याद किया।

भाजपा नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, प्रवीण सिंह, संतोष सिंह, संजय त्यागी, भोलू पासवान, और अवधेश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि इन्द्र कुमार झा का जाना भाजपा परिवार और बोकारो समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

झा अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी, छोटे भाई अविनाश झा, दो पुत्रों और बहू सहित पूरा परिवार छोड़ गए। परिवार का रो‑रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुरुवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर बोकारो जनरल अस्पताल लाते समय निधन हो गया।

उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। लोगों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य देने की प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram