फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

पटना: खान सर कोचिंग विवाद में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई और मामले के नामजद आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस का शव नेपाल के

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: खान सर कोचिंग विवाद में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई और मामले के नामजद आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में जहर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है, और नेपाल पुलिस ने इस मामले में 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 2 जून को पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले और फायरिंग के मामले में खान सर की ओर से दर्ज एफआईआर में प्रिंस यादव नामजद आरोपी था। केस दर्ज होने के बाद से ही वह अपने दोस्तों के साथ नेपाल में छिपा हुआ था। प्रिंस के भाई रौशन आनंद पहले से ही इस मामले में गिरफ्तार होकर बेउर जेल में बंद हैं। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने 29 जून को होने वाली एक शादी को भी स्थगित कर दिया है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram