Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»गोबर से छिपाया खून, बोरे में बंद मिली लाश; हाट से लौटते ही माता-पिता के उड़े होश!
#Trending

गोबर से छिपाया खून, बोरे में बंद मिली लाश; हाट से लौटते ही माता-पिता के उड़े होश!

By Muzaffar HussainJune 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र के बांगुरकुलम झोराटोली में दो सगे पोतों ने अपनी 69 वर्षीय बुजुर्ग दादी, पुटकी देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए आरोपियों ने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरा और कोयल नदी के किनारे झाड़ियों में ले जाकर छिपा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पोतों, सोनू झोरा और जतरू झोरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 12 जून की शाम करीब सात बजे की है। उस वक्त पुटकी देवी का बेटा और बहू हाटिंगहोड़े के साप्ताहिक हाट (बाजार) गए हुए थे। घर में बुजुर्ग महिला और उनके दोनों पोते अकेले थे। इसी बीच आंगन में किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पोतों ने तैश में आकर अपनी दादी को जोर से धक्का दे दिया। गिरने के कारण वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बह जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दादी की मौत से घबराने के बजाय दोनों पोतों ने शातिर दिमाग लगाया। उन्होंने शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाया और आंगन में फैले खून के निशानों को मिटाने के लिए उसे गोबर से लीप दिया। देर शाम जब माता-पिता हाट से लौटे, तो मां को न पाकर और आंगन में गोबर की लीपापोती देख उन्हें अनहोनी का शक हुआ। गांव में कानाफूसी बढ़ने पर 14 जून को मृतका के बेटे ने रनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी किनारे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

देहरादून में खौफनाक वारदात: सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौ’त के घाट

June 15, 2026

सीएम विजय का बड़ा फैसला: नहीं बंद होगी महिलाओं की ये खास योजना!

June 15, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर : क्या सोना खरीदने का है ये सही मौका?

June 15, 2026

RECENT ADDA.

देहरादून में खौफनाक वारदात: सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौ’त के घाट

June 15, 2026

सीएम विजय का बड़ा फैसला: नहीं बंद होगी महिलाओं की ये खास योजना!

June 15, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर : क्या सोना खरीदने का है ये सही मौका?

June 15, 2026

गहरे कुएं में गिरा श्रद्धालुओं से भरा पिकअप टेम्पो, 8 की मौत, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

June 15, 2026

गोबर से छिपाया खून, बोरे में बंद मिली लाश; हाट से लौटते ही माता-पिता के उड़े होश!

June 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.