फॉण्ट कनवर्टर NEW

काम की तलाश में निकले थे, मौ’त ने डुबो दिया: यमन में नाव हादसा, 76 की मौ’त

World News: यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान के तट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। खराब मौसम के चलते 157 प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में डूब गई। अब तक 75 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दर्जनों लोग अब

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान के तट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। खराब मौसम के चलते 157 प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में डूब गई। अब तक 75 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। 32 लोगों को जीवित बचा लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इसे हालिया वर्षों की एक सबसे दुखद समुद्री दुर्घटना करार दिया है।

  • 157 प्रवासी समुद्र में डूबे

इस हादसे की पुष्टि करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के यमन प्रमुख अब्दुसत्तोर एसोव ने बताया कि नाव एक खतरनाक तटीय मार्ग से होकर जा रही थी, जिसे मानव तस्कर अक्सर उपयोग में लेते हैं। इस मार्ग का इस्तेमाल ज्यादातर अफ्रीकी देशों से खाड़ी क्षेत्र की ओर प्रवास करने वाले लोग करते हैं।

  • इथियोपिया से आए प्रवासी थे सवार

खबरों के मुताबिक, डूबने वाली नाव में अधिकतर इथियोपियाई नागरिक सवार थे, जो खाड़ी देशों में रोज़गार की तलाश में निकले थे। इन प्रवासियों का सपना बेहतर जीवन था, लेकिन यह यात्रा मौत का सफर बन गई।

  • अब तक 75 शव बरामद

IOM ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में यमन तट के आसपास कई नाव हादसे हो चुके हैं, जिनमें सैकड़ों प्रवासी मारे गए या लापता हुए हैं। मार्च 2025 में भी दो नावें डूब गई थीं, जिनमें 180 से ज्यादा लोग सवार थे। उनमें से केवल दो लोगों को ही बचाया जा सका था।

यमन के सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि खोज और बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। तट के विभिन्न हिस्सों से शव बरामद किए जा रहे हैं। समुद्री इलाके में गोताखोरों की टीमें और गश्ती नौकाएं सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। अब्दुसत्तोर एसोव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि प्रवासियों की सुरक्षा और तस्करी के खिलाफ सख्त उपायों की ज़रूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram