फॉण्ट कनवर्टर NEW

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का हुंकार, लोहरदगा में जोरदार धरना

Lohardaga News: राज्य में दो वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला लोहरदगा द्वारा मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने की, जबकि धरना के मुख्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News:  राज्य में दो वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला लोहरदगा द्वारा मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने की, जबकि धरना के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन के पश्चात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद लोहरदगा के कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किंडो के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में मुख्य अतिथि समीर उरांव, ओमप्रकाश सिंह एवं राकेश प्रसाद की उपस्थिति में दिया गया।

ज्ञापन में नगर निकाय चुनाव अविलंब दलीय आधार पर एवं ईवीएम के माध्यम से कराने की मांग की गई। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले दो वर्षों से नगर निकाय चुनाव लंबित रहने के कारण जनप्रतिनिधियों का अभाव है, जिससे नगर निकायों की स्थिति बदतर हो चुकी है। पदाधिकारियों की मनमानी से आम जनता परेशान है और बुनियादी सुविधाओं के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2018 में रघुवर सरकार के दौरान निकाय चुनाव दलीय आधार पर ईवीएम से कराए गए थे, लेकिन पिछले छह वर्षों से सत्ता में काबिज हेमंत सरकार जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है। पंचायत चुनाव में पिछड़ों के आरक्षण के बिना चुनाव कराकर हक मारा गया और ट्रिपल टेस्ट के नाम पर नगर निकाय चुनाव को जान-बूझकर टालते रहा गया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि न्यायालय के दबाव में ट्रिपल टेस्ट पूरा होने के बावजूद राज्य सरकार अब दलीय आधार समाप्त कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की साजिश कर रही है, ताकि संभावित हार से बचा जा सके। वक्ताओं ने कहा कि पूरा देश डिजिटल और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जहां ईवीएम पारदर्शिता, गति और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण का सशक्त माध्यम है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनाव नहीं होने से केंद्र सरकार से मिलने वाले करोड़ों रुपये के अनुदान से राज्य वंचित हो रहा है। अतः भाजपा यह मांग करती है कि राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर एवं ईवीएम से अविलंब कराने की अनुशंसा करे

। धरना को ओमप्रकाश सिंह, राकेश प्रसाद, अजय कुमार पंकज, चंदन गोयल, सामेला भगत, पवन तिग्गा, अनिल उरांव, अमरेश भारती सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पशुपतिनाथ पारस ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार ‘टिंकू’ ने दिया। धरना में हर्षनाथ महतो, त्रिवेणी दास, बालकृष्णा सिंह, अजातशत्रु, जगनंदन पौराणिक, मिथुन तमेड़ा, मीना बाखला, संखिया कुमारी, राजकुमार वर्मा, विवेक चौहान, राजकुमार मुंडा, रामकुमार पहान, अशोक साहू, बाल्मीकि कुमार, सरजू साहू, कलावती देवी, लक्ष्मी नारायण भगत, सरस्वती देवी, शंकर प्रजापति, रिंकू वर्मा, विक्की कुमार, प्रदीप खत्री सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram