फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व सीएम रघुवर दास की अगुवाई में भाजपा का कांके प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन  

Ranchi News: कांके प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के द्वारा आज पूर्व सीएम रघुवर दास की अध्यक्षता मे जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी, बेरोजगारी और क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। यह विरोध प्रदर्शन प्रखंड

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: कांके प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के द्वारा आज पूर्व सीएम रघुवर दास की अध्यक्षता मे जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी, बेरोजगारी और क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। यह विरोध प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय के सामने आयोजित किया गया, जिसमें कांके पूर्व विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, कमलेश राम, सफदर अली पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी एवं स्थानीय नेता, कार्यकर्त्ता और सैंकड़ो ग्रामीण शामिल हुए।

पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव से पहले जनता से जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बद से बदतर होती जा रही है। साथ ही, युवाओं को रोजगार देने की योजनाएं सिर्फ कागज़ों तक सीमित हैं।

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी की और एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को सौंपा। इस ज्ञापन में सरकार से तत्काल विकास कार्य शुरू करने, बेरोजगारी पर ठोस कदम उठाने और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

कमलेश राम ने कहा सरकार ने हमारी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो हम जिले भर में आंदोलन तेज करेंगे और विधानसभा घेराव करेंगे। पूर्व विधायक समरी लाल एवं डॉ जीतू चरण राम ने रघुवर दास की मांगो का समर्थन किया और सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की बात दोहराई।

इस विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए प्रखंड मुख्यालय में सामान्य कार्य बाधित रहा। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वह जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram