फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम का भारतीय दल में चयन, जापान में दिखाएंगे दम

बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम का चयन एशियन पैरा गेम्स-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। जापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक होने वाली इस प्रतियोगिता में शम्स आलम भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम का चयन एशियन पैरा गेम्स-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। जापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक होने वाली इस प्रतियोगिता में शम्स आलम भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शम्स आलम के अनुसार, एशियन पैरा गेम्स के लिए यह उनका लगातार तीसरा चयन है। वह बिहार के पहले पैरा तैराक हैं, जिनका लगातार तीन बार एशियन पैरा गेम्स के लिए चयन हुआ है। उनके चयन को बिहार के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया है प्रदर्शन

शम्स आलम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। वर्ष 2018 में आयोजित इंडियन ओपन पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में उन्होंने चार स्वर्ण पदक जीते थे।

वहीं, 2016 में कनाडा के गैटिन्यू, क्यूबेक में आयोजित कैन-एम पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था।

शम्स आलम ने 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियन पैरा गेम्स और 2022 में पुर्तगाल के मदीरा में आयोजित वर्ल्ड पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

राष्ट्रपति से मिल चुका है सम्मान

खेल के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन को देखते हुए 3 दिसंबर 2021 को उन्हें भारत के राष्ट्रपति की ओर से ‘बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन विद डिसेबिलिटी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।

एशियन पैरा गेम्स-2026 में चयन के बाद शम्स आलम ने बिहार सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से खिलाड़ियों को मिल रहे सहयोग और प्रोत्साहन से उन्हें अपने खेल करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।

शम्स आलम का चयन बिहार के पैरा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। इससे राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram