Patna: आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और असुरक्षित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने राज्यव्यापी शिकंजा कस दिया है। स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के सख्त निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों में रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, मसाला गोदामों और डेयरी प्रतिष्ठानों पर सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। प्रयोगशाला से आई ताजा जांच रिपोर्टों ने खानपान की गुणवत्ता को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें नवादा का पनीर, मुजफ्फरपुर का गुड़ और हाजीपुर का धनिया पाउडर मानव उपभोग के लिए पूरी तरह ‘असुरक्षित’ (Unsafe) और ‘सब-स्टैंडर्ड’ पाया गया है।





