फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार चुनाव 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर से भरा नामांकन, चुनावी सरगर्मियां तेज

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को तारापुर सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने मां तिलडीहा मंदिर जाकर बिहार के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए तारापुर पहुंचे

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को तारापुर सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने मां तिलडीहा मंदिर जाकर बिहार के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए तारापुर पहुंचे और नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

सम्राट चौधरी ने कहा, “हमारा संकल्प है कि तारापुर और बिहार को आगे बढ़ाएं, विकास और सुशासन को सब तक पहुंचाएं। एनडीए सरकार के अगले अध्याय में विश्वास और समृद्धि की राह सुनिश्चित करेंगे।”

अन्य नेताओं ने भी किया नामांकन

बांकीपुर से मंत्री नितिन नबीन और छातापुर से मंत्री नीरज सिंह बबलू ने भी नामांकन का पर्चा भरा। नितिन नबीन ने पिता स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा का आशीर्वाद लेने के बाद सेवा का संकल्प जताया। नामांकन सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व सांसद रविशंकर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

लोगों ने एनडीए सरकार को बिहार के विकास के लिए जरूरी बताया और चुनावी जीत की अपील की। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram