फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC-JSSC परीक्षा में बड़ा खुलासा, अनुचित लाभ के मामले में 4 गिरफ्तार

Ranchi : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामलों की जांच कर रही सीआईडी ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें दो आरोपी JPSC प्रतियोगिता परीक्षा और दो आरोपी JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामलों की जांच कर रही सीआईडी ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें दो आरोपी JPSC प्रतियोगिता परीक्षा और दो आरोपी JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।

JPSC प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 में जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के उलीडीह थाना अंतर्गत संजय पथ, सुंदरनगर गार्डन के समीप रहने वाले 29 वर्षीय ऋतिक रोशन और रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के शिव भवन, कमलाकांत रोड निवासी 32 वर्षीय पंकज प्रशून को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी के अनुसार दोनों को पूर्व में गिरफ्तार लालपुर स्थित ‘शिवांगन की पाठशाला’ के कोचिंग संचालक संजीत कुमार के माध्यम से परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया था।

हालांकि सीआईडी की ओर से जारी सूचना में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी किस स्थान से की गई, इसका उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए गिरफ्तारी स्थल की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इसी तरह JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के ग्राम गोलवाढ़ाब, वार्ड संख्या आठ निवासी राजेश प्रसाद यादव और कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णा नगर निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी के मुताबिक दोनों ने JSSC-CGL परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया था। दोनों को भी गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीआईडी की ओर से जारी सूचना में इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के स्थान का भी उल्लेख नहीं किया गया है। चारों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram