फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रसव के बाद महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन, पुलिस महकमे में शोक

राजधानी रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन हो गया। वह मूल रूप से गिरिडीह जिला बल में पदस्थापित थीं और वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट, रांची में गिरिडीह जिला बल की कोर्ट नोडल पदाधिकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन हो गया। वह मूल रूप से गिरिडीह जिला बल में पदस्थापित थीं और वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट, रांची में गिरिडीह जिला बल की कोर्ट नोडल पदाधिकारी के रूप में काम कर रही थीं।

जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

पुलिस विभाग में शोक

सुमित्रा कच्छप के अचानक निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram