नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision-SSR) का आदेश जारी किया है। इस प्रक्रिया के लिए 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।
इस अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। साथ ही, मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
18 साल पूरे करने वाले युवा करा सकेंगे नाम दर्ज
चुनाव आयोग के अनुसार, जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इसके अलावा, जिन युवाओं की उम्र 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष पूरी होगी, उन्हें भी पहले से आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।
मतदाता सूची होगी अपडेट
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करना और मतदाता सूची को सही एवं अपडेट रखना है। इस प्रक्रिया से नए मतदाताओं को अपना नाम दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।






