Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»TPC कमांडर कोहराम उर्फ लक्ष्मण गंझू को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत
#Trending

TPC कमांडर कोहराम उर्फ लक्ष्मण गंझू को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत

By Muzaffar HussainJune 19, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: चतरा जिले के टंडवा में स्थित मगध एवं आम्रपाली कोल परियोजनाओं से जुड़े बहुचर्चित टेरर फंडिंग मामले में उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के पूर्व रीजनल सह जोनल कमांडर कोहराम उर्फ लक्ष्मण गंझू को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने शुक्रवार को उग्रवादी कमांडर की जमानत याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया। इस फैसले के बाद अब कोहराम को फिलहाल सलाखों के पीछे न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरव कुमार ने कड़ा रुख अपनाया। एनआईए के वकीलों ने अदालत के समक्ष इस पूरे मामले की संवेदनशीलता, उग्रवादी गतिविधियों की गंभीरता और जांच में सामने आए पुख्ता तथ्यों को पेश किया। केंद्रीय एजेंसी ने दलील दी कि आरोपी को जमानत मिलने से केस प्रभावित हो सकता है, जिसके बाद कोर्ट ने जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया।

क्या है यह पूरा मामला?

यह मामला मूल रूप से साल 2016 में टंडवा थाना कांड संख्या 2/2016 के तहत दर्ज किया गया था। उग्रवादी संगठनों को कोल परियोजनाओं से हो रही फंडिंग की गंभीरता को देखते हुए फरवरी 2018 में NIA ने इस केस को टेकओवर कर लिया और NIA कांड संख्या 3/2018 दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू की। वर्तमान में इस टेरर फंडिंग मामले की सुनवाई रांची स्थित NIA की विशेष अदालत में चल रही है।

NIA ने गहन जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद इस मामले में कुल 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, यह सिर्फ सामान्य लेवी वसूली का मामला नहीं था, बल्कि कोयला परियोजनाओं के संचालन और ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम का इस्तेमाल करके उग्रवादी संगठन टीपीसी को आर्थिक रूप से मजबूत करने का एक बड़ा और संगठित सिंडिकेट चलाया जा रहा था।

ट्रांसपोर्टेशन की आड़ में टीपीसी को फंडिंग

NIA की जांच में खुलासा हुआ कि मगध और आम्रपाली कोल परियोजनाओं से जुड़े कुछ चुनिंदा लोगों, व्यवसायियों और TPC उग्रवादियों के बीच एक गहरा गठजोड़ था। संगठन को लगातार लेवी (रंगदारी) पहुंचाने के लिए कोयला ढुलाई के ठेके जानबूझकर ऊंची दरों पर लिए गए थे। इसी बढ़े हुए मुनाफे के जरिए उग्रवादी संगठन तक करोड़ों रुपये की फंडिंग की जा रही थी।

इस मामले में लक्ष्मण गंझू के अलावा TPC के एक और बड़े रीजनल कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू, आधुनिक पावर के तत्कालीन जीएम महेश अग्रवाल, बीकेबी ट्रांसपोर्ट के विनीत अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, कारोबारी सुदेश केडिया, ट्रांसपोर्टर सुधांशु रंजन और मास्टरमाइंड सुभान खान समेत ब्रजेश गंझू, बिंदेश्वर गंझू और भीखन गंझू जैसे कई अन्य रसूखदार व उग्रवादी नामजद आरोपी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ बड़ा अभियान, गर्भवती महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य

June 19, 2026

महिला वकील से मारपीट मामले में फंसे अधिवक्ता महेश तिवारी को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

June 19, 2026

रांची में होगा बड़ा ‘बिजनेस कॉन्क्लेव’, चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में AI अपनाने की सलाह

June 19, 2026

RECENT ADDA.

सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ बड़ा अभियान, गर्भवती महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य

June 19, 2026

महिला वकील से मारपीट मामले में फंसे अधिवक्ता महेश तिवारी को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

June 19, 2026

रांची में होगा बड़ा ‘बिजनेस कॉन्क्लेव’, चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में AI अपनाने की सलाह

June 19, 2026

गया पुलिस के इनपुट पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हड़कंप, उड़ान भरने से पहले दबोचे गए दो संदिग्ध

June 19, 2026

एसिड अटैक पीड़ित को मिलेंगे 15 लाख रुपये, लिंग के आधार पर मुआवजे में नहीं होगा भेदभाव

June 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.