Skip to content
Log In
लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अलकनंदा में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 10 लापता

India News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बद्रीनाथ जा रही एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। साथ ही करीब 10 यात्रियों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि वाहन में सवार सभी यात्री विभिन्न राज्यों से थे और बद्रीनाथ की ओर तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। सभी प्रभावितों के लिए प्रार्थना करता हूं। राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं।”

घायलों में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के यात्री शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीमों के अलावा स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहायता कर रहे हैं। दुर्घटना का कारण तेज़ रफ्तार या सड़क पर फिसलन माना जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सटीक जानकारी सामने आएगी।

यह हादसा एक बार फिर उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर सतर्कता और सुरक्षा उपायों की अहमियत को रेखांकित करता है।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *