फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

“मुझे आतंकवादी बना दिया”- धमकी मेल से पुलिस में हड़कंप

India News: बेंगलुरु में सोमवार देर रात एक ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के आधिकारिक मेल पर आए इस संदेश में एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को “कन्नड़ का देशभक्त” बताते हुए दावा किया कि बीएमआरसीएल के कुछ कर्मचारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

India News: बेंगलुरु में सोमवार देर रात एक ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के आधिकारिक मेल पर आए इस संदेश में एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को “कन्नड़ का देशभक्त” बताते हुए दावा किया कि बीएमआरसीएल के कुछ कर्मचारी उसकी पूर्व पत्नी को परेशान कर रहे हैं, और अगर ऐसा बंद नहीं हुआ तो वह किसी एक मेट्रो स्टेशन पर धमाका कर देगा।

धमकी भरा ईमेल, पुलिस की रातभर जांच-पड़ताल

ईमेल में लिखी पंक्तियों ने सभी अधिकारियों को चौंका दिया- “तुम लोग मेरी एक्स वाइफ को परेशान कर रहे हो। मुझे आतंकवादी जैसा बना दिया। अब तुम्हारे एक मेट्रो स्टेशन पर ब्लास्ट होगा।”

संदेश मिलते ही बीएमआरसीएल ने बिना देरी पुलिस को इसकी सूचना दी। विल्सन गार्डन थाने में एफआईआर दर्ज की गई और साइबर क्राइम विंग ने मेल के स्रोत को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक धमकी किसी प्राइवेट डोमेन से भेजी गई है, जिससे भेजने वाले तक सीधा पहुंचना आसान नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि यह मेल किसी निजी विवाद का परिणाम है या फिर जानबूझकर डर फैलाने की कोशिश। फिलहाल हर संभावना पर जांच जारी है।

मेट्रो में बढ़ाई सुरक्षा, सभी स्टेशन हाई अलर्ट पर

इस मेल के बाद शहर की मेट्रो सुरक्षा को तुरंत अपग्रेड किया गया। सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है, डॉग स्क्वायड लगातार चक्कर लगा रहे हैं और बम डिटेक्शन टीम हर प्लेटफॉर्म की जांच कर रही है। यात्रियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तुरंत सूचना देने को कहा गया है। बेंगलुरु में ऐसी धमकियां पहली बार नहीं आई हैं। पिछले साल मार्च में कई स्कूलों को बम धमाके की चेतावनी दी गई थी, जो बाद में झूठी निकली थीं। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां इस नए मेल को बेहद गंभीरता से ले रही हैं। जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही मेल भेजने वाले तक पहुंच बना लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram