फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुप्त सुचना के आधार पर गोवंशीया पशु की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Written by public adda. Com दिनांक 25-26.07.26 की रात्रि करीब 01.00 बजे गुप्त सूचना मिली कि संगठित गिरोह के लोग राजा उल्लातु के आस पास एकत्रित होकर गोवंशीय पशु की चोरी करने के उदेश्य से आये हुए है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक,

अपनी भाषा में पढ़ें

Written by public adda. Com

दिनांक 25-26.07.26 की रात्रि करीब 01.00 बजे गुप्त सूचना मिली कि संगठित गिरोह के लोग राजा उल्लातु के आस पास एकत्रित होकर गोवंशीय पशु की चोरी करने के उदेश्य से आये हुए है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रॉचवी के नियंत्रण में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-प्रथम, रॉची के नेतृत्व में सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु टीम गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सूचना के सत्यापन / अग्रतर कार्रवाई के कम में ग्राम राजाउल्लातु परताडीह टोला के पास एक काला रंग का स्कार्पियों रोड के किनारे खडा कर सात-आठ व्यक्ति जानवर को कुरता पूर्वक स्कार्पियो पर लोड कर रहे है। पुलिस को देखते ही सभी व्यक्ति स्कार्पियों एवं जानवर को छोड कर भागने लगे। भाग रहे व्यक्ति में से एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकडा गया। पकड़ाये व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर वह व्यक्ति अपना नाम पता तबरेज अंसारी, उम्र 35 वर्ष, पे० स्व० तसलीम अंसारी उर्फ लोहा अंसारी, सा० काटमकुली, थाना पिठौरिया, जिला राँची बतलाया। कडाई से पुछताछ करने पर बतलाया कि ये सभी लोग रॉची के ग्रामीण क्षेत्रों से गाय, बैल, बकरी, बछडा आदि चोरी किया करते है। पकडाये व्यक्ति के पास से चोरी किया गया गाय, बैल, बछड़ा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाईल, प्लास्टिक का पुराना रस्सी बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया है एवं घटना में शामिल अन्य अभियुक्त के विरूद्ध छापामारी की जा रही है।

इस संबंध में पुलिस अग्रतर कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना काण्ड संख्या 198/26. दिनांक 26.07.2026, धारा-111(2) (b)/111(3)(4)/303(2)/317(5) BNS. & 11(1)(d)(e) Prevention of Cruelty to Animal Act-1960 & 12 Jharkhand Bovine Animal Prohibition Slaughter-2005 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता :-

1. तबरेज अंसारी, उम्र 35 वर्ष, पे० स्व० तसलीम अंसारी उर्फ लोहा अंसारी, सा० काटमकुली, थाना

*पिठौरिया, जिला राँची*

*जप्त समानों की विवरणी*

1. काला-भूरा रंग का तीन बछड़ा,

2. काला-भूरा रंग का एक बैल,

3. काला-भूरा रंग का एक गाय,

4. रियलमी कम्पनी का नीले रंग का एंड्रायड मोबाईल, जिसमें मो०नं0-9234471424 लगा हुआ,

5. काला रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी वाहन सं०-JH13A-6737, वाहन में चालक सीट के अलावा सभी सीट

खोला हुआ,

6. दो पीला एवं एक नीला रंग का प्लास्टिक का पुराना रस्सी,

*छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल*

1. श्री रामनारायण सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी, नामकुम थाना, राँची,

2. पु०अ०नि० जयदेव कुमार सराक, नामकुम थाना, राँची,

3. पु०अ०नि० गौतम कुमार, नामकुम थाना, राँची,

4. स०अ०नि० उज्जवल कुमार सिंह, नामकुम थाना, राँची,

5. नामकुम थाना रिर्जव गार्ड के सशस्त्र बल।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram