फॉण्ट कनवर्टर NEW

बहन की शादी में कैमरा बुकिंग के बहाने लूट, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े लुटेरे

Jharkhand News: बहन की शादी के नाम पर वीडियो-फोटो कैमरा बुक कर एक युवक को बुलाकर लूटने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया कैमरा, आईफोन और एक कार बरामद की है। यह कार्रवाई पांकी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: बहन की शादी के नाम पर वीडियो-फोटो कैमरा बुक कर एक युवक को बुलाकर लूटने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया कैमरा, आईफोन और एक कार बरामद की है। यह कार्रवाई पांकी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की। पकड़े गए सभी आरोपी तरहसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह घटना 13 अप्रैल को उस समय हुई जब पांकी के मनोज कुमार को वीडियो शूटिंग के लिए चंदवा बुलाया गया। आरोपियों ने कैमरा बुक करने के नाम पर पहले 500 रुपये एडवांस भेजे और फिर उन्हें पांकी-बालूमाथ मार्ग पर कारीमाटी के पास बुलाकर लूट लिया। इसके बाद पीड़ित मनोज कुमार ने 14 अप्रैल को पांकी थाना में एफआईआर दर्ज कराई।

जांच के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों – सुशील कुमार यादव, चुन्नू कुमार यादव, राहुल कुमार और राजन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए कीमती सामानों में कैमरा, आईफोन और कार को जब्त किया है।

इस संबंध में पांकी अंचल की पुलिस निरीक्षक पूनम टोप्पो और थाना प्रभारी राजेश रंजन ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक संतोष गिरी, ददन राम गोंड समेत अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने लूट की इस साजिश का पर्दाफाश कर यह संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून का शिकंजा जल्द ही कस लिया जाएगा।

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram