फॉण्ट कनवर्टर NEW

पति के सऊदी जाते ही प्रेमी संग भागी महिला, गर्भपात के दौरान मौ’त, खेत में फेंका शव

UP News: जिले में एक गर्भवती महिला की लाश खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना अंतू थाना क्षेत्र के जगदीश गांव की है, जहां शहनाज़ बानो नामक महिला का शव गेहूं के खेत में पाया गया। पुलिस ने मामले

अपनी भाषा में पढ़ें

UP News: जिले में एक गर्भवती महिला की लाश खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना अंतू थाना क्षेत्र के जगदीश गांव की है, जहां शहनाज़ बानो नामक महिला का शव गेहूं के खेत में पाया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसमें महिला का प्रेमी और एक डॉक्टर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला शहनाज़ बानो की शादी मकबूल अहमद से हुई थी, जो वर्तमान में सऊदी अरब में काम करता है। शहनाज़ अपने ससुर के साथ गांव में रहती थी। पति के विदेश जाने के बाद उसका प्रेम संबंध गांव के ही इरफान नामक युवक से हो गया। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ती गईं और महिला चार महीने की गर्भवती हो गई।

प्रेम संबंध के चलते दोनों ने आपसी सहमति से गर्भपात कराने का निर्णय लिया। इसके लिए वे लालगंज स्थित संजीवनी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर नफीस से संपर्क किया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गर्भपात के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से शहनाज़ की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से घबराकर इरफान और डॉक्टर ने शव को छिपाने की साजिश रची।

दोनों ने मिलकर महिला के शव को मोटरसाइकिल पर लादकर गौतमपुर वार्ड के एक गेहूं के खेत में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस को जब खेत में महिला का शव मिला, तो जांच तेज कर दी गई। बाद में शव की पहचान शहनाज़ बानो के रूप में हुई और प्रेमी इरफान तथा डॉक्टर नफीस को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस अब अस्पताल के संचालन और डॉक्टर के लाइसेंस की भी जांच कर रही है। वहीं, महिला के परिवार वालों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram