फॉण्ट कनवर्टर NEW

“जितना बड़ा दुराचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी…” मरांडी के तंज से सियासत गरमाई

Ranchi News: झारखंड में पुलिस महकमे की सियासत एक बार फिर गरम हो गई है। अवैध रूप से नियुक्त डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाए जाने के बाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार निशाना साधा है। मरांडी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में पुलिस महकमे की सियासत एक बार फिर गरम हो गई है। अवैध रूप से नियुक्त डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाए जाने के बाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने “देर से ही सही”, लेकिन अंततः उनके सुझाव पर अमल किया और राज्य के “दागी, विवादास्पद और अपराधी छवि वाले” डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाया।

“अब उन्हें सम्मानजनक पद दे दीजिए… ताकि राज़ राज़ ही रहें” – मरांडी

मरांडी ने तंज भरे लहजे में कहा कि, “भगवान का शुक्र है कि आपने इन्हें हटा दिया, वरना आगे झारखंड के लोगों को क्या-क्या झेलना पड़ता, कोई नहीं जानता।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “आपकी सरकार की नीति शुरू से ही रही है — जितना बड़ा दुराचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी! तो अब उसी परंपरा को निभाते हुए अनुराग गुप्ता को कोई और सम्मानित पद दे दीजिए।” मरांडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद इससे मुख्यमंत्री और अनुराग गुप्ता दोनों के “हित” भी सुरक्षित रहेंगे, और उनके बीच के सारे ‘राज़ भी राज़’ बने रहेंगे।उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कहीं ऐसा न हो कि “घर का भेदी लंका ढहाए” की तरह अनुराग गुप्ता खुद सरकार की पोल खोल दें।

मरांडी बोले– जनता सब देख रही है

मरांडी ने कहा कि भाजपा लगातार सरकार की अवैध नियुक्तियों और मनमानी पर सवाल उठाती रही है, लेकिन मुख्यमंत्री तब तक नहीं जागे जब तक स्थिति बिगड़ नहीं गई। उन्होंने कहा, “हम बार-बार कहते रहे कि अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पूरी तरह असंवैधानिक है, अब जाकर सरकार की नींद टूटी।” उन्होंने इस फैसले को देर से लिया गया सही कदम बताया और कहा कि अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री अपने ही नियमों पर अमल करते हैं या नहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram