Author: Samsul Haque

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Ranchi News: रांची के सदर थाना क्षेत्र में कोकर सुभाष चौक के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब छिनतई के इरादे से दो मीडिया कर्मियों पर हमला किया गया। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट (Inext) से जुड़े दो पत्रकार कार्यालय से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उन पर धावा बोल दिया और मारपीट करते हुए सामान छीनने की कोशिश की। घटना इतनी अचानक हुई कि कुछ पल के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए। बिना डरे लोगों ने हमलावरों का…

Read More

Ranchi News: झारखंड में मौसम ने अचानक सख्त रुख अपना लिया है। पूरे राज्य में भीषण शीतलहर का असर देखा जा रहा है। तेज पछुआ हवाओं के कारण ठंड में तेज इजाफा हुआ है और कई जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि झारखंड की ठंड की तुलना अब कश्मीर और शिमला जैसे इलाकों से की जा रही है। गुमला सबसे ठंडा जिला भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खूंटी और लोहरदगा में पारा…

Read More

Dhanbad News: DGMS (Directorate General of Mines Safety) के 125वें स्थापना दिवस पर धनबाद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन खनन क्षेत्र में सुरक्षा, तकनीकी सुधार और श्रमिक कल्याण के प्रति संस्थान की लंबी और समर्पित भूमिका को समर्पित रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं MSME राज्य मंत्री शोभा रहीं, जबकि धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी विशेष सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि खनन मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कार्यस्थल मानकों को बेहतर बनाने में DGMS का योगदान ऐतिहासिक रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भविष्य में भी खनन सुरक्षा को…

Read More

Jamshedpur News: जमशेदपुर के केबुल टाउन क्षेत्र में स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर (पूर्ववर्ती बिड़ला मंदिर) के जीर्णोद्धार कार्य के तेज़ होने के साथ ही इलाके में सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा कि मंदिर के पुनरुद्धार से न केवल धार्मिक चेतना सशक्त हुई है, बल्कि केबुल कंपनी में पुनः औद्योगिक गतिविधियों के आरंभ होने की संभावनाएं भी प्रबल हुई हैं। इस खबर को भी पढ़ें : भूख को मात, सरयू राय का साथ! अब ₹5 में मिलेगा घर जैसा गरमा-गरम खाना सरयू राय ने कहा कि मंदिर परिसर…

Read More

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में हुए सिक्योरिटी गार्ड संदीप महतो हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए इस जघन्य वारदात में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस हत्याकांड का खुलासा होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि गम्हरिया निवासी सुखलाल महतो का पुत्र संदीप महतो 24 दिसंबर 2025 को रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था,…

Read More

Jamshedpur News: जमशेदपुर केनेल क्लब (जेकेसी) के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित 79वां, 80वां और 81वां चैम्पियनशिप डॉग शो का भव्य आयोजन 9 से 11 जनवरी तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश और विदेश से आए वर्ल्ड-क्लास डॉग अपनी उत्कृष्ट बनावट, वंशावली, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन कैनाइन स्पोर्ट्स और डॉग ब्रीडिंग की दुनिया में एक बड़े उत्सव के रूप में देखा जा रहा है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेकेसी की प्रेसिडेंट रुचि नरेंद्रन ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि…

Read More

Jamshedpur News: बर्मामाइंस क्षेत्र में बढ़ते धूल प्रदूषण, भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और जाम की गंभीर समस्या से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इन समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने टाटा स्टील प्रबंधन और जिला प्रशासन से ठोस एवं तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने बर्मामाइंस जाने वाली सड़क और बर्मामाइंस गोलचक्कर के अविलंब चौड़ीकरण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी के कारण क्षेत्रवासियों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर को भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव को लेकर…

Read More

Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगी कार से पांच गौवंशों को बरामद किया है। गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं तस्करी से जुड़े एक संगठित गिरोह की आशंका भी सामने आई है। आज़ादनगर नंबर-2 इलाके में पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा किया। यह कार्रवाई मंगलवार तड़के करीब दो बजे की गई, जब मानगो पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में गौवंशों को अमानवीय तरीके से बांधकर अवैध रूप से ले…

Read More

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत के बांकशोल गांव में दो जंगली हाथी घुस आए। रात करीब नौ बजे गांव में दाखिल हुए हाथियों ने करीब दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। इस खबर को भी पढ़ें : नोआमुंडी में दहशत की रात, हाथी ने उजाड़ा पूरा परिवार हाथियों के गांव में घुसते ही लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर छतों पर चढ़ गए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में खासा…

Read More

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र नोआमुंडी प्रखंड अंतर्गत जेटेया पंचायत के बाबरिया गांव से मंगलवार रात एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे कोल्हान क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। रात करीब दस बजे जंगली हाथी के अचानक हुए हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि परिवार का केवल एक बच्चा किसी तरह बच पाया।घटना की पुष्टि वनरक्षी अमित महतो, जेटेया ग्राम पंचायत के मुखिया संजीत तिरिया और पंचायत…

Read More

Patna News: बिहार की सियासत में ‘यात्रा’ शब्द का पर्यायवाची बन चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने रथ पर सवार होने को तैयार हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री ने जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की नब्ज टटोलने का मन बना लिया है। यह उनकी 16वीं राज्यव्यापी यात्रा होगी, जिसे लेकर पटना से लेकर जिलों के समाहरणालय तक प्रशासनिक महकमे में अभी से खलबली मच गई है। ठंड का पारा गिरते ही बढ़ेगा सियासी तापमान भले ही वर्तमान में बिहार कड़ाके की ठंड की चपेट में है, लेकिन सरकारी गलियारों में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री…

Read More

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शिक्षा विभाग में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक का अवैध वसूली करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। यह शर्मनाक वाकया सरैया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लक्ष्मीपुर अरार का है, जहां ज्ञान की ज्योति जलाने वाले ‘गुरुजी’ ही भ्रष्टाचार की कालिख मलते कैमरे में कैद हो गए। 300 रुपये का ‘गुंडा टैक्स’? वीडियो ने खोली पोल दरअसल, शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा और अनुपस्थिति विवरणी जमा करनी थी। विभाग ने स्पष्ट किया था कि…

Read More

World News: दुनिया के सबसे बड़े प्रमाणित तेल भंडार वाले देश, वेनेजुएला की राजनीति में मचे उथल-पुथल के बीच अब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक ऐसा दांव चला है जिसने वैश्विक कूटनीति को हिलाकर रख दिया है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब अमेरिका ने वेनेजुएला की अंतरिम सरकार को सीधे शब्दों में ‘अल्टीमेटम’ दे दिया है। अमेरिका की यह रणनीति केवल तेल के कुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि वह दक्षिण अमेरिका से रूस, चीन, ईरान और क्यूबा के प्रभाव को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहता है। रूस-चीन समेत 4 देशों से ‘तलाक’ की मांग व्हाइट हाउस…

Read More

India News: आर्थिक अपराध के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने 50 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘द ग्रीन बिलियंस लिमिटेड’ (TGBL) के सीईओ प्रतीक कनाकिया को गिरफ्तार कर लिया। सरकारी लोन से व्यक्तिगत ऐशो-आराम का आरोप? यह पूरा मामला ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) से जुड़े कथित लोन घोटाले से संबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक, कनाकिया ने पुणे में प्रस्तावित ‘वेस्ट-टू-एनर्जी’ परियोजना के नाम पर 50 करोड़ का कर्ज लिया था। आरोप है कि इस भारी-भरकम राशि का निवेश प्रोजेक्ट में करने के बजाय…

Read More

World News: अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की दुनिया में आज एक ऐसी घोषणा हुई है जिसने दशकों पुराने रक्षा समझौतों की नींव हिला दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खनिज संपदा से भरपूर और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्रीनलैंड पर नियंत्रण पाने के लिए अपने इरादे साफ कर दिए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने स्पष्ट किया है कि ग्रीनलैंड का अधिग्रहण अब अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य लक्ष्य बन चुका है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार अमेरिका अपने प्रस्ताव के पीछे कूटनीति नहीं, बल्कि ‘सैन्य विकल्प’ की मेज पर सजी…

Read More

World News: मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों पर एक बार फिर बमबारी का साया मंडराने लगा है। दक्षिणी लेबनान के बिंत जिबेल जिले का कफर दुनिन कस्बा बुधवार को उस वक्त दहल उठा, जब इजरायली वायुसेना ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाकर मिसाइल दाग दी। इस हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हमला रणनीतिक रूप से काफी संवेदनशील समय पर हुआ है, क्योंकि इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच नवंबर 2024 से लागू संघर्षविराम की समीक्षा के लिए गठित निगरानी समिति की बैठक महज 24 घंटे बाद होने वाली थी। इजरायल का दावा: “इंजीनियरिंग…

Read More

Entertainment News: हॉलीवुड के चहेते सुपरस्टार विल स्मिथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई सुपरहिट फिल्म नहीं बल्कि उन पर लगे यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप हैं। यह मुकदमा ब्रायन किंग जोसेफ नाम के एक मशहूर वायलिनिस्ट ने दर्ज कराया है। ब्रायन के दावों ने विल स्मिथ की चमकती छवि को कटघरे में खड़ा कर दिया है। म्यूजिकल टूर के बहाने बिछाया गया जाल? ब्रायन का कहना है कि यह पूरा सिलसिला नवंबर 2024 में शुरू हुआ, जब विल ने उन्हें एक शो में मौका दिया और फिर 2025 के बड़े टूर ‘बेस्ड ऑन ए…

Read More

India News: दक्षिण एशिया में परमाणु हथियारों की दौड़ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। अक्सर लोग परमाणु बमों की गिनती को ही असली ताकत मान लेते हैं, लेकिन आधुनिक युद्ध नीति कहती है कि असली विजेता वह नहीं जिसके पास ज्यादा बम हैं, बल्कि वह है जो सबसे तेजी और अचूक तरीके से हमला कर सके। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की 2025 की ताजा रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि भारत ने परमाणु शक्ति के मामले में पाकिस्तान पर एक बड़ी रणनीतिक बढ़त हासिल कर ली है। गिनती का गणित और भारत का…

Read More

Social News: अक्सर यह माना जाता है कि दुनिया के सबसे ताकतवर लोग वही हैं जिनके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है, लेकिन सत्ता और प्रभाव का गणित इससे कहीं ज्यादा पेचीदा है। आज की दुनिया में ताकत का पैमाना सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता और उस निर्णय का वैश्विक असर है। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दिग्गज शामिल हैं, जिनके एक हस्ताक्षर से वैश्विक अर्थव्यवस्था का रुख बदल जाता है। ट्रंप: डॉलर और सेना की महाशक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था…

Read More

World News: बच्चों में बढ़ते मोटापे को गंभीर चुनौती मानते हुए ब्रिटेन ने जंक फूड के विज्ञापनों पर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब रात 9 बजे से पहले टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे खाद्य उत्पादों के विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे, जिनमें फैट, नमक और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। ब्रिटिश सरकार ने इसे बच्चों की सेहत बचाने की दिशा में निर्णायक कदम बताया है। सरकार का मानना है कि बच्चे टीवी, मोबाइल और सोशल मीडिया पर दिखने वाले रंगीन और आकर्षक विज्ञापनों से जल्दी प्रभावित होते हैं। यही वजह है कि फास्ट फूड, चॉकलेट, शुगर ड्रिंक्स…

Read More