Author: Samsul Haque

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

India News: भारत ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओके स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इन हमलों को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है, ये कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। इन हमलों से दशकों पुराना सैन्य तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है। इसके पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार तनाव चरम पर पहुंच गया इस खबरें के माध्यम से हम आपकों से बताना चाहते है। 1947-48: पहला भारत-पाकिस्तान युद्ध ये युद्ध अक्टूबर 1947…

Read More

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को GST घोटाले से जुड़े एक बड़े मामले में झारखंड और कोलकाता के कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ED सूत्रों के मुताबिक रांची में तीन, जमशेदपुर में एक और कोलकाता में पांच स्थानों पर यह दबिश दी गई। यह छापेमारी GST के नाम पर किए गए करीब 800 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर की गई है। जांच एजेंसी ने इस कार्रवाई में शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता नामक तीन व्यापारियों को जांच के घेरे में लिया है। बताया जा रहा है कि इन व्यापारियों ने 14,325 करोड़…

Read More

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37 वर्षीय रोहित ने बुधवार को इंस्टाग्राम के ज़रिए यह जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने सफेद जर्सी में अपने लंबे सफर को याद करते हुए सभी प्रशंसकों का आभार जताया। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 67 मैचों में 40.57 की औसत से कुल 4301 रन बनाए। उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। उनका टेस्ट डेब्यू 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था, जिसमें उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। शुरुआती दौर…

Read More

Ranchi News: राजधानी रांची के हटिया क्षेत्र स्थित बॉस्को नगर की निवासी रीता रोजारियो साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 60 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस मामले में रीता ने बुधवार को साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रीता ने बताया कि उन्होंने एक सिनेमा ऐप में पेमेंट किया था, लेकिन किसी कारणवश वह सेवा नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने उस रकम को रिफंड कराने के लिए गूगल से एक कस्टमर केयर नंबर खोजा और उस नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने…

Read More

Jharkhand News: पानी की किल्लत झेल रहे बागबेड़ा क्षेत्र में बुधवार को जल वितरण के दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में गांधी नगर के निवासी के. तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर पर गहरी चोट आई है। बागबेड़ा में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। क्षेत्र के अधिकांश हैंडपंप और चापाकल सूख चुके हैं, जिससे नागरिक पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हो चुके हैं। बुधवार को पानी वितरण के दौरान पाइप पकड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ अंधविश्वास के चलते एक 53 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली गई। छतरपुर थाना क्षेत्र के खरवारडीह टोला में रहने वाले कर्मदेव यादव की लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के छोटे भाई राजेंद्र यादव ने बताया कि 5 मई को गांव के ही गोतिया परिवार के शिवराज यादव, देवराज यादव, धनराज यादव, मनराज यादव और चंदेव यादव उनके घर आए। उन्होंने कर्मदेव यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने तंत्र-मंत्र करके उनके भांजे की मौत कराई है। इसके…

Read More

Ranchi News: शहर की आपात स्थिति से निपटने की क्षमता को परखने और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आज मेकॉन परिसर में एक विस्तृत नागरिक सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित किया गया। इस अभ्यास का नेतृत्व उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग, NDRF, NCC तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न अधिकारियों की संयुक्त भागीदारी रही। सभी विभागों ने एकजुट होकर विभिन्न आपातकालीन परिदृश्यों को दर्शाते हुए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल में यह दर्शाया गया कि प्राकृतिक आपदा…

Read More

Jharkhand News: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनावी प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर पार करते हुए अब तक 2,300 से अधिक क्षेत्र स्तरीय चुनाव पदाधिकारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है। यह प्रशिक्षण आयोग की प्रशिक्षण शाखा IIIDEM (Indian Institute of Democracy and Election Management) के माध्यम से आयोजित किया गया। इस क्रम में आयोग ने अब तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीएलओ पर्यवेक्षकों और अन्य अधिकारियों को तमिल भाषा में प्रशिक्षण देकर एक नया और अभूतपूर्व कदम उठाया है। इस मिश्रित बैच में कुल 293 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें 264 बीएलओ पर्यवेक्षक, 14 ईआरओ (Electoral Registration Officers),…

Read More

Ranchi News: जिला प्रशासन की ओर से आज डोरंडा क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह ड्रिल “ऑपरेशन अभ्यास” के तहत आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित की गई। इस अवसर पर रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल में शामिल सभी अधिकारियों, जवानों और एनसीसी कैडेट्स को ब्रीफिंग दी गई। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी पत्नी और दुमका की विधायक कल्पना सोरेन के साथ बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे। उनका आगमन पूर्व मंत्री दिवंगत जगन्नाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए हुआ। सीएम और उनकी पत्नी ने मंच पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने राजू महतो और उनकी नवविवाहिता पत्नी के सुखी, समृद्ध और सफल दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर सीएम ने दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी…

Read More

India News: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर बुधवार सुबह 10:30 बजे सरकार, सेना और एयरफोर्स के अफसरों ने ब्रीफिंग की। पहले एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो प्ले किया गया, जिसमें आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई दिखाई गई। देश के इतिहास में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। पाकिस्तान में आतंकी के 9 ठिकाने तबाह, रिहायशी इलाकों को नुकसान नहीं विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पहलगाम कायरतापूर्ण हमला था, इसमें कई लोगों की हत्या…

Read More

India News: भारत ने मंगलवार की रात को चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान और पीओके में आतंक के अड्डों पर करारा वार करते हुए जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर ‘मरकज सुभान अल्लाह’ तबाह कर दिया। यह हेडक्वार्टर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर के पास स्थित था और लगभग 15 एकड़ में फैला हुआ था। भारत द्वारा किए गए इस सटीक हमले में जैश, लश्कर और हिजबुल के कुल 9 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए। मरकज सुभान अल्लाह पुलवामा हमले समेत कई बड़े आतंकी हमलों की साजिशों का केंद्र रहा है। 14 फरवरी 2019 को हुए CRPF काफिले पर हमले में…

Read More

UP News: बाराबंकी जिले में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ है। मसौली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बुधवार सुबह एक आम के बाग में पेड़ से प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। युवती की पहचान उसी गांव की शिल्पा यादव (22) के रूप में हुई, जो 5 मई को अपनी शादी के मंडप से अचानक लापता हो गई थी। युवक की पहचान भानू प्रताप सिंह (28) के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला था और शिल्पा का प्रेमी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच…

Read More

India News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ले लिया है। सौ से अधिक आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत ढेर कर दिया गया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और दो सैन्य महिला अधिकारियों ने इस अटैक की पूरी डिटेल देते हुए कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला 2008 में मुंबई अटैक के बाद सबसे बड़ा था, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए। उन्होंने कहा कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा ने कराया था, जो पाकिस्तान से संचालित है। उन्होंने…

Read More

India News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है। बीती रात और आज सुबह तक चली अंधाधुंध गोलीबारी में अब तक सात नागरिकों की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के भारी मोर्टार दागे और गोलाबारी की, जिससे रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचा। मारे गए नागरिकों में शाहीन नूर के बेटे मोहम्मद आदिल, अल्ताफ हुसैन के बेटे सलीम हुसैन, और शालू सिंह की पत्नी रूबी कौर की…

Read More

India News: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को गम और गुस्से में डुबो दिया था। इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। अब भारत ने इस हमले का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दिया है। आधी रात के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन की खबर सुनकर उन परिवारों को थोड़ी राहत मिली, जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया था। शहीदों के परिजनों की भावुक प्रतिक्रिया हरियाणा के करनाल निवासी विनय नरवाल की मां…

Read More

India News: पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक कर जवाबी कार्रवाई की है। इस हमले में भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक राफेल फाइटर जेट का इस्तेमाल किया गया, जिनसे फ्रांस निर्मित स्कैल्प और हैमर मिसाइलें दागी गईं। यह हमला 7 मई को रात करीब 1:45 बजे किया गया, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। राफेल फाइटर जेट को तीन प्रमुख मिसाइल सिस्टम—मीटियोर, स्कैल्प और हैमर से लैस किया जा सकता है। इस हमले में मुख्य रूप से स्कैल्प और हैमर मिसाइल का इस्तेमाल हुआ। हैमर…

Read More

India News: पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात के बाद पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर 24 मिसाइल दागीं,100 से ज्यादा आतंकी ढेर अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें…

Read More

Ranchi News: रांची डीसी-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बीआईटी मेसरा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित अग्रवाल, बीआईटी मेसरा के वाइस चांसलर प्रोफेसर इन्द्रनील मन्ना, अंचल अधिकारी कांके समेत अन्य संबंधित अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य बीआईटी मेसरा द्वारा अधिग्रहित भूमि की स्थिति की समीक्षा करना तथा वहां छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना था। विशेष रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि संस्थान की परिसीमा पर चहारदीवारी का निर्माण…

Read More

Bokaro News: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नैनाटांड़ में गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कुंजलाल राम पर छात्राओं ने अश्लील भाषा का प्रयोग करने और ‘बैड टच’ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने जब इस घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी, तो वे आक्रोशित हो उठे। अभिभावक ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। क्या है मामला? छात्राओं के अभिभावकों का आरोप है कि…

Read More