Bihar News: शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई जब बारात लेकर निकला दूल्हा बहू की डोली लाने की बजाय अपने पिता की डेड बॉडी लेकर घर लौट आया। यह दर्दनाक हादसा बिहार शरीफ-बरबीघा मार्ग के बेनार गांव के पास हुआ। शेखपुरा जिले के कुसुम्भा गांव से बारात नालंदा आई थी। लेकिन जैसे ही बारात बेनार गांव के समीप पहुंची, सभी लोग सड़क किनारे पानी पी रहे थे कि तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बारातियों को कुचल दिया। इस हादसे में दूल्हे के पिता कुसो बिंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस…
Author: Samsul Haque
Bihar News: ऐतिहासिक शहर राजगीर इस समय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के भव्य आयोजन का गवाह बन चुका है। देशभर से आए युवा खिलाड़ी यहां अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अत्याधुनिक खेल सुविधाओं की सराहना कर रहे हैं। इस आयोजन ने न केवल बिहार को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है, बल्कि स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी नया जीवन दिया है। राजगीर का 90 एकड़ में फैला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिसमें ओलंपिक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं, खिलाड़ियों और कोचों को बहुत प्रभावित कर रहा है। महाराष्ट्र के टेबल टेनिस खिलाड़ी कुशल चोपड़ा ने कहा कि उनकी बिहार…
Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 208 करोड़ रुपये की लागत से बनी 32 विकास योजनाओं का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के फाइनल मुकाबले का भी आयोजन किया गया, जिसे सीएम ने इंडोर स्टेडियम में जाकर देखा और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस विशेष अवसर पर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल सीएम का स्वागत करने के लिए मौजूद थे और उन्होंने पूरे कार्यक्रम में सीएम की अगुवाई की। लेकिन कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद जब सांसद अजय मंडल, सीएम को विदा कर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और…
World News: भारतीय सैनिकों के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के सैनिकों को गंभीर चोटें आईं। इस ऑपरेशन में भारत ने सटीक और रणनीतिक एयर स्ट्राइक्स को अंजाम दिया, जिससे पाकिस्तान की सैन्य ताकत को तगड़ा झटका लगा। इन हमलों का असर पाकिस्तान के अस्पतालों में देखने को मिली, जहां पाकिस्तानी सेना के कई घायल अफसर-सैनिक इलाज के लिए भर्ती हैं। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पाकिस्तान की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घायल सैनिकों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया। पाकिस्तान सेना के जवानों को देखने पहुंची मरियम नवाज घायलों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें…
Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर प्रचंड गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। पलामू, जमशेदपुर, गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी रांची में भले ही तापमान कुछ हद तक नियंत्रण में है, लेकिन दोपहर के समय तीखी धूप और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पलामू के डाल्टनगंज में तापमान 41 डिग्री, जमशेदपुर में 40.1 डिग्री, देवघर और गढ़वा में 39 डिग्री, जबकि चाईबासा में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के कारण दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा छा जाता…
India News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2025 को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 92.63% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर परिणाम दर्शाता है। छात्र अपने परिणाम cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट कैसे चेक करें?10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि (DD/MM/YYYY फॉर्मेट में) भरनी होती है। सबसे पहले cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in वेबसाइट खोलें। होमपेज पर “Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा जिसमें मांगी गई सारी जानकारी भरें। फिर Submit बटन पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें। आप चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर सेव करें या PDF डाउनलोड करके…
India News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 88.39% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर है, जिससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। इस साल कुल 17,04,367 छात्रों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्रों ने सफलता हासिल की। छात्र अपने परिणाम cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। 91.64% लड़कियां परीक्षा में पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.70% रहा। इस तरह लड़कियां 5.94% अंकों…
Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का समर्थन करते हुए इसे “नए भारत का दृढ़ निश्चय” बताया है। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकवाद को किसी भी रूप में सहन नहीं करेगा। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चंपई सोरेन ने लिखा कि अब पाकिस्तान से कोई भी बातचीत केवल पाक अधिकृत कश्मीर और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर ही होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भारत की नीति स्पष्ट है- आतंकी अगर हमला करेंगे, तो उन्हें उनके घर में घुसकर मारा जाएगा, चाहे सीमा हो या कोई और बाधा। चंपई…
Sports News: इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा आज शाम को की जाएगी। बीसीसीआई की चयन समिति उन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करेगी जो आगामी दौरे पर इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेलेंगे। यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों के लिए सुनहरा मौका है, क्योंकि इसमें दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में भारतीय सीनियर टीम में जगह मिलने का रास्ता मिल सकता है। अभिमन्यु ईश्वरन बन सकते हैं इंडिया ए के कप्तान सूत्रों के मुताबिक, टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी जा सकती है, जो घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे…
Sports News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने घोषणा की है कि IPL 2025 के शेष मुकाबले 17 मई से फिर से शुरू होंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने कहा है कि 17 मई से एक बार फिर IPL मुकाबले शुरु होगें। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष के कारण ये मुकाबले एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिये गये थे। अब जबकि संघर्ष विराम लागू हो गया है। BCCI ने सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इन मुकाबलों को फिर से शुरु करने का फैसला किया है। BCCI ने कहा है कि IPL को ये 18 सत्र…
गर्मियों में आमतौर पर सड़क किनारे, दुकानों या ठेलों पर गन्ने का जूस आसानी से मिल जाता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शरीर को ठंडा रखने, ऊर्जा देने और हाइड्रेट करने में मदद करता है। गर्मियों के मौसम में जब तापमान तेज़ी से बढ़ता है और शरीर लू, डिहाइड्रेशन और थकावट से जूझता है, तब गन्ने का जूस एक बेहद राहत देने वाला और सुलभ विकल्प बन जाता है। यह एक प्राकृतिक पेय है जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसमें प्राकृतिक ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स और…
Bihar News: आजादी से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने चरखा से सूत काटना सिखाया था। वहीं आजादी के 75 साल बाद भी पटना से 25 किलोमीटर दूर फतुहा में बुनकर चरखा से सूत काटकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बुनकरों के लिए सरकार की योजनाओं के बाद भी इनकी हालत बद से बदतर है। फतुहा कभी वस्त्र बुनाई उद्योग के लिए था मशहूर बता दें फतुहा कभी अपने वस्त्र बुनाई उद्योग के लिए मशहूर था। पहले इस शहर का नाम फतवा था, जो पटवा-तत्वा समुदाय और उनके वस्त्र उद्योग से जुड़ा था। यहां करीब 200 हैंडलूम चलते थे, जिनकी…
India News: पंजाब के सीमावर्ती जिलों में सोमवार रात तनाव और दहशत का माहौल देखने को मिला। होशियारपुर और जालंधर में देर रात संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिन्हें पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में मार गिराया गया। इस दौरान होशियारपुर में मिसाइल जैसे टुकड़े भी बरामद हुए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है। ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए राज्य सरकार ने अमृतसर, पठानकोट, तरनतारण और फाजिल्का जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया है। जालंधर प्रशासन के मुताबिक, गांव मंड के पास एक ड्रोन को…
देश की प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (Indigo) ने आज (13 मई) के लिए कई घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया है। यह फैसला सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। एयर इंडिया और इंडिगो, दोनों ने अपने-अपने एक्स अकाउंट पर यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। #TravelAdvisory In view of the latest developments and keeping your safety in mind, flights to and from Jammu, Leh, Jodhpur, Amritsar, Bhuj, Jamnagar, Chandigarh and Rajkot are cancelled for Tuesday, 13th May. We are monitoring the situation and will keep you updated. For more… — Air…
Bihar News: नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के कौशल्या बिगहा गांव में सोमवार को एक विवादित घटना में चचेरे भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अरुण गोप के रूप में हुई है। घटना का कारण घरेलू संवाद में गाली-गलौज का आरोप है। परिजनों के अनुसार, अरुण ने सुबह बाजार से मटन खरीद कर लाए और अपने भाभी को पकाने को कहा। भाभी ने कहा कि वह थोड़ी देर में पकाएंगी, तो मजाक में अरुण ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। उस समय पास में चचेरी भाई भी मौजूद थी। गाली-गलौज…
Ranchi News: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के आगामी 18 मई 2025 को होने वाले चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर जहां राज्य के खेलप्रेमी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के आरोप सामने आ रहे हैं। राज्य के जागरूक नागरिकों और खेलप्रेमियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि चुनाव में कुछ प्रभावशाली सरकारी अधिकारी अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। पत्र में दावा किया गया…
Ranchi News: झारखंड के बेड़ो प्रखंड के हरिहरपुर जामटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद, जहां माता-पिता के आकस्मिक निधन से तीन बेटियां अनाथ हो गईं, झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची को निर्देश दिया कि वे तत्काल एक टीम गठित कर पीड़ित परिवार को हरसंभव कानूनी और मानवीय सहायता प्रदान करें। इस निर्देश का अनुपालन करते हुए डालसा के सचिव (ईंचार्ज) अभिषेक वास्तव के नेतृत्व में पीएलवी सदस्यों की एक टीम…
Jharkhand News: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के गोरखधंधे का खुलासा किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि शराब की यह फैक्ट्री एक आम घर के अंदर बेडरूम में बने तहखाने में चलाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान घर से भारी मात्रा में तैयार अवैध शराब, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और उपकरण बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान घर मालिक एवं मुख्य आरोपी जितेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है। बताया…
Jharkhand News: चाईबासा जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के जलधर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चक्र सिंह पूर्ति नामक व्यक्ति ने अवैध संबंध के विवाद के कारण अपने ही गांव के जेनाराम पूर्ति (30 वर्ष) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। यह घटना बीते रात करीब ढाई बजे की है। आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद अहले सुबह करीब 4 बजे मंझारी थाना पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या…
Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक गंभीर घटना घटी, जब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का विस्फोट किया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद रांची स्थित अस्पताल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों का एक दल जंगल में गश्त कर रहा था। अचानक जमीन में दबाए गए IED में विस्फोट हो गया। विस्फोट में झारखंड जगुआर के जवान घायल हो गए। इस घटना की पुष्टि…
