Jharkhand News: पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के तीन रेलवे स्टेशनों—गोविंदपुर रोड, राजमहल और शंकरपुर—का उद्घाटन किया। ये तीनों स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य देश भर के रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक और यात्री अनुकूल बनाना है। गोविंदपुर रोड स्टेशनः तीन बड़े शहरों को जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र खूंटी जिले का गोविंदपुर रोड स्टेशन हटिया-राउरकेला रेलखंड पर स्थित है और यह रांची, खूंटी तथा राउरकेला जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है। यहां से जम्मूतवी-संबलपुर, एलेप्पी-धनबाद और तपस्विनी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें गुजरती…
Author: Samsul Haque
India News: छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित तुमरेल के घने जंगलों में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं, इलाके में अब भी गोलीबारी रुक-रुक कर जारी है। सुकमा के एडिशनल एसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि सुकमा डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और कोबरा बटालियन की संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने…
India News: नई दिल्ली से श्रीनगर जा रहे IndiGo के विमान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यह जम्मू-कश्मीर के ऊपर पहुंचते ही भीषण आंधी और ओलावृष्टि की चपेट में आ गया। इस विमान में तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी यात्रा कर रहा था। मौसम की भयावहता के बीच, पायलट ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए विमान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया। View this post on Instagram A post shared by AVIATION NEWS (@aviationnews___) तेज तूफान और बड़े-बड़े ओलों की बौछार ने विमान को हिला कर रख दिया। यात्री खिड़कियों पर…
India News: पाकिस्तान और उसकी खूफिया एजेंसी ISI मुंह की खाने के बाद भी भारत के खिलाफ षड़यंत्र रचने से पीछे नहीं हटते। देश की खुफिया एजेंसियों ने तीन महीने के एक बारीकी से प्लान किए गए गुप्त ऑपरेशन में एक बड़े जासूसी गिरोह का पर्दाफाश किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ISI देश की राजधानी दिल्ली में कोई बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रच रही थी। इसके लिए उसने अपने दो गुर्गों को काम पर लगा दिया था, जिनमें अंसारुल मियां अंसारी नाम का एक पाकिस्तानी एजेंट भी शामिल है। उसे भारतीय सशस्त्र बलों के बारे में संवेदनशील जानकारी…
India News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा के हिसार की YouTuber ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है और पंजाब पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। हर दिन पूछताछ में नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और पुलिस भी उसके कारनामों से हैरान है। दरअसल ज्योति पर भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को देने का आरोप है। उधर YouTuber ज्योति मल्होत्रा ने आखिरकार आईएसआई से अपने संबंधों की बात कबूल कर ली है। अब ज्योति के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि ज्योति पिछले 2…
India News: पहलगाम अटैक के बाद एक नई टेंशन सामने आई है। टेंशन ने दिल्ली तक हलचल मचा दी है। दरअसल, घाटी में एक चिंताजनक ट्रेंड दिख रहा है। करीब तीन आतंकवादी घटनाओं में आतंकी भारतीय सुरक्षा बलों जैसी वर्दी में दिखाई दिए हैं। इससे आम लोगों और सुरक्षाकर्मियों दोनों के लिए खतरे की पहचान करना मुश्किल हो गया है। पहलगाम में आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। अटैक के वक्त भी आतंकी इंडियन आर्मी के जवानों जैसी ही वर्दी में थे। जांचकर्ताओं का मानना है कि पहलगाम…
India News: दिवंगत उधोगपति रतन टाटा की 3,900 करोड़ रुपये की संपत्ति की कानूनी मान्यता के लिए दायर प्रोबेट में अंतिम बाधा दूर हो गई है। टाटा समूह के ताज होटल्स की पूर्व निदेशक और रतन टाटा की करीबी मित्र मानी जाने वाली मोहिनी मोहन दत्ता ने रतन टाटा की वसीयत की शर्तों को स्वीकार कर लिया है। इसलिए रतन टाटा की वसीयत के अनुसार मोहिनी दत्ता को टाटा की संपत्ति का एक तिहाई हिस्सा यानी करीब 588 करोड़ रुपये मिलेंगे। कौन हैं मोहिनी दत्ता ? मोहिनी दत्ता लगभग 60 वर्षों तक रतन टाटा के साथ रहीं। दत्ता की पहली…
World News: कोविड-19 एक बार फिर दुनिया भर में तेजी से दस्तक दे रहा है। बात करें भारत की तो सिर्फ भारत में ही पिछले दो दिनों के दौरान 257 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि दो मौत भी हो चुकी है। क्या फिर से चेहरे पर मास्क सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की साफ सफाई का दौर लौट आया है? क्या फिर से लॉकडाउन लगेगा? कितनी घातक है नई लहर। वरिष्ठ डॉक्टर और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली से एमडी (मेडिसिन), डीएनबी (मेडिसिन) और डीएम (संक्रामक रोग) में एक्सपर्ट इस पर कई तथ्यात्मक जानकारी दी है। जानकारों ने…
India News: अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी से जुड़े कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आ गए हैं। इस मामले में ED ने गुरुवार को उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। एक दिन पहले ही गृहमंत्री से जुड़े शिक्षण संस्थानों पर ED की टीम पहुंची थी। खबर है कि एक्ट्रेस रान्या राव के सोना तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED रेड कर रही है। इससे पहले ED ने बुधवार को जी परमेश्वर से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों सहित कर्नाटक में कई स्थानों…
India News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सेना की 2 पैरा एसएफ, सेना की 11आरआर, 7वीं असम राइफल्स और एसओजी किश्तवाड़ के जवानों ने सिंहपोरा चटरू गांव के शारी और मंड्राल ढोक इलाके के बीच तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। इलाके में तीन से चार आतंकी होने की आशंका है। सुरक्षा बलों को जैसे ही आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली उन्होंने इलाको को चारों तरफ से घेर लिया। अंतराल पर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को मार गिराने की…
India News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारी से एक और WhatsApp चैट सामने आई है। पाकिस्तानी जासूस हसन अली, ज्योति से कहता है, जो यार, मेरे दिल से दुआ निकलती है हमेशा कि आप खुश रहो। आप हमेशा हंसते-खेलते रहो, कभी कोई गम नहीं आएगा। इस पर ज्योति ने हसन को हंसी वाले इमोजी के साथ कहा, मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो। बांग्लादेश की यात्रा में जाने को तैयार थी जासूस वहीं, ज्योति एक साल पहले पठानकोट गई थी। हालांकि, ज्योति ने वहां ट्रैवलिंग से जुड़ा कोई वीडियो नहीं…
Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन सहित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध…
Jharkhand News: चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेंग में अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर को चैनपुर थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए जब्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।जानकारी के अनुसार, महेंद्र कंपनी का ट्रैक्टर, जिसका नंबर सीजी 15 डीएक्स 0310 है, केड़ेंग स्थित शंख नदी से बिना किसी वैध कागजात के बालू का उठाव कर रहा था। चैनपुर थाना प्रभारी को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जब्त किए गए ट्रैक्टर को चैनपुर थाना लाया गया है।स्थानीय…
Jharkhand News: चाईबासा में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा मल्टी स्किल्स सेंटर में मंगलवार को एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार वाहन चालक बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर थाना प्रभारी श्री तरुण कुमार थे। उनके साथ सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट राजाराम गुप्ता, सड़क सुरक्षा पीआईयू टीम के सदस्य आशुतोष कुमार, कुबेर महतो, हुसैन और अभिषेक राय उपस्थित रहे। टाटा स्टील नोवामुंडी से सौमित्र चटर्जी और अनिल उरांव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सेमिनार में विशेषज्ञ वक्ताओं ने सड़क…
Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा प्रखंड अंतर्गत करमा पंचायत के पश्चिमी गली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 226 में दूषित भोजन परोसे जाने से कई बच्चे बीमार हो गए। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जब बच्चे केंद्र से घर लौटे, तो देर शाम से ही उन्हें पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी की शिकायतें होने लगीं। बच्चों की बिगड़ती तबीयत को देखकर परिजन चिंतित हो गए। अगले दिन सुबह, स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि केंद्र में दो दिन पुरानी खिचड़ी और लगभग एक महीने पहले लाए गए अंडे अभी भी रखे हुए हैं। खराब सामग्री को…
Jharkhand News: कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। बीती रात डोमचांच-सतगावां मुख्य मार्ग पर एक हाईवा ट्रक के पलटने से इस तस्करी का भंडाफोड़ हुआ। हाईवा में ऊपर गिट्टी लदी थी और उसके नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियाँ छिपाई गई थीं। हादसे के बाद जैसे ही गिट्टी सड़क पर बिखरी, नीचे छिपी शराब साफ नजर आने लगी। ढाब थाना प्रभारी रवि पंडित ने जानकारी दी कि उन्हें उच्च पदाधिकारियों से सूचना मिली थी कि डोमचांच की ओर से एक हाईवा में गिट्टी के नीचे छिपाकर शराब सतगावां ले जाई जा रही…
Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस और उग्रवादी संगठन TSPC (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी) के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घायल हुए सब जोनल कमांडर गौतम यादव को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौतम मुठभेड़ के दौरान पेट में गोली लगने के बाद फरार हो गया था और वाराणसी में अपना नाम बदलकर इलाज करवा रहा था। पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने जानकारी दी कि गौतम यादव की गिरफ्तारी वाराणसी से की गई है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम एएसपी (अभियान) राकेश सिंह के नेतृत्व में…
World News: श्रीलंका में एक हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामले में नया मोड़ तब आया, जब पूर्व मंत्री केहेलिया रामबुकवेला के बेटे और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रामिथ रामबुकवेला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार जांच आयोग ने लगभग 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी की। यह मामला उस घोटाले से जुड़ा है, जिसमें श्रीलंका सरकार को आठ मिलियन रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। कोर्ट ने पहले ही दी थी संदिग्ध ठहराने की अनुमति कुछ दिन पहले कोलंबो की एक अदालत ने इस मामले में रामिथ को संदिग्ध के रूप में नामित करने की अनुमति दी थी। इसके…
World News: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी पर प्रस्तावित नहर परियोजना को लेकर विरोध अब हिंसक रूप ले चुका है। मंगलवार को नौशहरो फिरोज जिले के मोरो शहर में प्रदर्शनकारियों ने सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर के आवास में आग लगा दी। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई कंटेनरों को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़प हुई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने किया हमला और लूटपाट स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग सुरक्षा संगठन के कर्मियों…
India News: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार, 22 मई को छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से होगा और इन स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर होगा, जहां राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह सुबह 9:30 बजे शुरू होगा और इसमें रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल उरकुरा स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह पांच स्टेशन, जो अब नए स्वरूप में सामने आ रहे हैं, उनमें अंबिकापुर, उरकुरा, डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर और भिलाई स्टेशन शामिल हैं। इन…
