Author: Samsul Haque

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Jharkhand News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के जौरा-करमाचराई मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात अपराधियों ने दो हाइवा में आग लगा दी। दोनों हाइवा जौरा माइंस से पत्थर लेकर करमाचराई क्रशर पर जा रहे थे। घटना कुटिया मोड़ के पास हुई जहां बाइक पर सवार लगभग 8 से 9 अपराधियों ने अचानक दोनों गाड़ियों को रोका और चालक को जबरदस्ती नीचे उतार लिया। इन अपराधियों ने छोटे हथियार दिखाकर दोनों हाइवा के चालकों को पीटा और फिर लाए गए पेट्रोल से दोनों वाहनों में आग लगा दी। आरोपितों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के हटिया निवासी और ठेठ नागपुरी संगीत के अद्भुत साधक महावीर नायक को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे झारखंड में हर्ष और गर्व की लहर है। महावीर नायक को यह सम्मान उनके दशकों लंबे समर्पण, कला साधना और नागपुरी संस्कृति को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए दिया गया है। उन्हें “भिनसरिया राग के राजा” की उपाधि प्राप्त है और उन्होंने 1962 से नागपुरी लोकसंगीत को अपना जीवन…

Read More

Ranchi News: राजधानी रांची के बड़ा तालाब इलाके में बुधवार को एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रशंसा कुमारी (20) के रूप में हुई है, जो सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की रहने वाली थी। युवती के लापता होने की रिपोर्ट मंगलवार को उसके परिजनों द्वारा सुखदेव नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को प्रशंसा का अपनी मां से मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई थी और वापस नहीं लौटी। काफी देर तक जब वह घर नहीं…

Read More

India News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की तबीयत खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान अचानक बिगड़ गई। इसके चलते उन्हें कुवैत के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वह इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह जानकारी बीजेपी सांसद बैजयंत जय पांडा ने मंगलवार को दी, जो कि खाड़ी देशों की यात्रा पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, कि हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बीच में श्री गुलाम नबी आजाद…

Read More

जालौन जनपद के कोंच कस्बे में हुई बहुचर्चित नवीन ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी, जबकि उसका साथी पुलिस की घेराबंदी और मुठभेड़ की आशंका से डरकर मौके पर ही आत्मसमर्पण कर गया। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में कोंच कोतवाली, कैलिया थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से जुझारपुरा से हिंगुटा नहर पटरी के पास संदिग्ध बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश…

Read More

UP News: बलिया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की मध्यरात्रि को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ की। इस कार्रवाई में हत्या के प्रयास में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैरों में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अभियान को पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ नाम दिया। पहली मुठभेड़: जगन्नाथ तिराहा, शहर कोतवाली रात करीब 1 बजे जगन्नाथ तिराहा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। रुकने…

Read More

India News: भारत में घर और जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े नियमों में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने 117 साल पुराने “रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1908” की जगह एक नया विधेयक लाने की तैयारी कर ली है। यह विधेयक संपत्ति की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अनिवार्य बनाएगा और सभी दस्तावेजों का डिजिटल रूप से संरक्षण सुनिश्चित करेगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग ने इस मसौदे को तैयार कर जनता की राय के लिए पेश किया है। नई व्यवस्था क्यों जरूरी है? विभाग का कहना है कि बदलते समय, तकनीकी प्रगति और सामाजिक-आर्थिक बदलावों के चलते…

Read More

World News: सीनेटर फातिमा पेमैन ने बुधवार को शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि एक पुरुष सहकर्मी ने उनसे शराब पीने और टेबल पर डांस करने के लिए कहा। सीनेटर का कहना है कि वह शराब का सेवन नहीं करती हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि सहकर्मी ने कई ड्रिंक्स लेने के बाद ऐसी अनुचित टिप्पणी की थी। पेमैन का कहना है कि सहकर्मी ने कहा, चलो आपको थोड़ी शराब पिलाते हैं और टेबल पर नाचते हुए देखते हैं। उन्होंने कहा, मैंने इस सहकर्मी से कहा कि कोई सीमा होती है। और इसके बाद…

Read More

World News: पाकिस्तान में बीते 24 घंटों के भीतर आए भीषण तूफान ने खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में भारी तबाही मचाई है। इस तूफान की वजह से अब तक कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस्लामाबाद समेत कई इलाकों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया। तबाही के मुख्य केंद्र: खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी जिले के मनकी गांव में एक मकान की चारदीवारी और छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और भाई गंभीर रूप से…

Read More

Wold News: बांग्लादेश में लंबे समय से जेल में बंद जमात-ए-इस्लामी के वरिष्ठ नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम को आखिरकार 14 साल बाद रिहाई मिल गई। मंगलवार सुबह उन्हें ढाका सेंट्रल जेल से रिहा किया गया। रिहाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनाया था, जिसमें 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों से जुड़े सभी आरोपों से उन्हें मुक्त कर दिया गया। कैसे हुई रिहाई: ढाका स्थित केरानीगंज की केंद्रीय जेल से इस्लाम को रिहा किया गया, जहां वे 2010 से कैद थे। रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बांग्लादेश मेडिकल यूनिवर्सिटी से सुबह…

Read More

India News: कैश कांड में बुरी तरह फंसे दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीर मानते हुए केंद्र सरकार आगामी मॉनसून सत्र में महाभियोग ला सकती है। 3 मई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास में आग लगने के बाद वहां नकदी की बड़ी मात्रा में गड्डियां मिलीं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार मॉनसून सत्र में यह प्रस्ताव लाएगी। दोनों सदनों के अध्यक्षों से…

Read More

India News: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 28 मई से 2 जून तक बारिश, बिजली गिरने और 70 किमी/घंटा तक की तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 मई को ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड में 28 मई से 2 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान और जम्मू के कुछ क्षेत्रों में 28 मई को लू (हीटवेव) की चेतावनी भी दी गई है। ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में 31 तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। ओडिशा में 27 और 29 मई…

Read More

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में राज्य के 14 जिलों के एसएसपी व एसपी शामिल हैं। इस निर्णय से जमशेदपुर, धनबाद, पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जैसे महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस प्रमुख बदल दिए गए हैं। रांची में भी बदलाव हुआ है, जहां एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं, धनबाद के एसपी सिटी को भी बदला गया है। सरकार ने इन अधिकारियों को अविलंब अपने…

Read More

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए, जिसमें हजारीबाग की रहने वाली गीतांजलि ने पूरे राज्य में टॉप कर इतिहास रच दिया। 98.60% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर गीतांजलि ने न केवल अपने परिवार बल्कि इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय और पूरे जिले का मान बढ़ाया। गीतांजलि ने संगीत और विज्ञान जैसे विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। उसकी इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समय प्रबंधन की अहम भूमिका रही। गीतांजलि का कहना है कि उसने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से…

Read More

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बोकारो जिला इकाई द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय पर सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड की मान्यता की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने की। धरने को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक अस्मिता और धार्मिक पहचान को केंद्र सरकार द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा द्वारा 2021 में सर्वसम्मति से पारित सरना धर्म कोड विधेयक को अब तक केंद्र की स्वीकृति नहीं मिल पाना, आदिवासी पहचान के साथ अन्याय है।…

Read More

झारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम के साथ ही अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, स्कूल परिवार, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक खुशी से झूम उठे। विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह, स्टाफ क्वार्टर शिशु मंदिर के सचिव सुमित बंसल, कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन के सचिव धीरज कुमार पांडे और मकोली शिशु मंदिर के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने विद्यालय पहुंचकर टॉप रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के टॉप 5 रैंक इस प्रकार रहे: राहुल कुमार – 476…

Read More

Jharkhand News: बोकारो के चंदनकीयारी स्टेडियम में 25 और 26 मई को आयोजित दो दिवसीय झारखंड सीनियर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले को कुल पांच पदक प्राप्त हुए, जिनमें दो रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन तुरी कांडेयांग ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, वहीं देवाशीष लोहार ने 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। तुरी कांडेयांग ने 1500 मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक जीता, जिससे उनका कुल…

Read More

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम की बेटियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम पहल के तहत महिला कॉलेज, चाईबासा ने सत्र 2025–2027 के लिए इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) प्रथम वर्ष में नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि 28 मई 2025 (बुधवार) से नामांकन फॉर्म कॉलेज परिसर में उपलब्ध होंगे। इच्छुक छात्राएं और उनके अभिभावक निर्धारित तिथि से कॉलेज कार्यालय में आकर प्रवेश प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों की पढ़ाई की व्यवस्था है। यहां अनुभवी और योग्य शिक्षक छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के…

Read More

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की संवैधानिक मान्यता की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मंगलवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष एक बड़ा धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में JMM के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता पारंपरिक वेशभूषा एवं परंपरागत हथियारों के साथ शामिल हुए। उन्होंने सरकार से आदिवासी समाज को अलग धार्मिक पहचान देने की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन JMM के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार पर दबाव बनाना था ताकि सरना धर्म कोड को संवैधानिक मान्यता दी जाए। धरने में विधायक…

Read More

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के एक जूनियर डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के एक 30 वर्षीय वैज्ञानिक और एक अन्य मरीज की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इन तीन नए मामलों के साथ ही पटना में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या तीन हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि संक्रमितों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। हालांकि सभी मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए…

Read More