Jharkhand News: बाघमारा अनुमंडल के महुदा थाना क्षेत्र स्थित सिंगड़ा बस्ती में बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई में झारखंड और पश्चिम बंगाल की एटीएस टीम ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि हथियार निर्माण में संलिप्त एक महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मुख्य आरोपी मुर्शिद अंसारी, जो खुद को वाहन चालक के रूप में प्रस्तुत करता था, अपने घर में लंबे समय से यह गन फैक्ट्री चला रहा था। टीम ने छापेमारी के…
Author: Samsul Haque
Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले तरहसी थाना क्षेत्र के ब्रहकुरवा गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें डीजे गाड़ी की जोरदार टक्कर से बारातियों से भरी सवारी गाड़ी पलट गई। इस हादसे में चार बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), डालटनगंज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मनातू प्रखंड के चुनका पसिया गांव से बारात सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव जा रही थी। बारातियों से भरी सवारी गाड़ी में लोग ऊपर और नीचे दोनों ओर बैठे…
Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड के कातिंग पंचायत अंतर्गत अंबाटोली गांव में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात दो हाथियों ने चार किसानों की सब्जी की फसलों को रौंदते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। प्रभावित फसलों में टमाटर, खीरा, कद्दू और मिर्च शामिल हैं। प्रभावित किसानों में आलोक लकड़ा, अनिल लकड़ा, राजेश लकड़ा, बसरोपण लोहरा और ललिता टोप्पो ने बताया कि सुबह जब वे खेत पहुंचे, तो फसलें पूरी तरह नष्ट मिलीं और खेत के किनारे बनाए गए छप्पर को भी हाथियों ने तहस-नहस कर दिया था। इस घटना से पूरे गांव में भय का…
Jharkhand News: झारखंड में शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार IAS अधिकारी विनय चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह से अब ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम दो दिनों तक पूछताछ करेगी। रिमांड की अवधि 29 मई सुबह 10 बजे से शुरू होकर 31 मई सुबह 10 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद दोनों आरोपियों को फिर से ACB कोर्ट में पेश किया जाएगा। बुधवार को विशेष ACB अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों अधिकारियों की दो दिन की रिमांड मंजूर की। इससे पहले ACB ने कोर्ट से सात दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने केवल…
Jharkhand News: नक्सलियों के मंसूबों को करारा झटका देते हुए लातेहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नेतरहाट थाना क्षेत्र के टूटापानी जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने आठ आईईडी बम, दो बंदूक, 269 जिंदा कारतूस, और भारी मात्रा में नक्सलियों से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की है। इस अभियान की जानकारी देते हुए लातेहार के पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार गौरव ने बुधवार को बताया कि यह कार्रवाई नीचे दौना गांव में दो दिन पहले नक्सली कमांडर मनीष यादव के मारे जाने और कुंदन खरवार की गिरफ्तारी के बाद शुरू किए गए व्यापक अभियान…
Jharkhand News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चेन छिनतई की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत और सुरक्षा का माहौल बना है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान शंकर महतो उर्फ सूरज (21) – मानगो टीचर्स कॉलोनी, विशाल सिंह उर्फ नाडू (19) – आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड, मोहित वर्मन (21) – मानगो गुरुद्वारा रोड और विशाल कुमार सोनी (31) – मानगो निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें से तीन के…
Jharkhand News: बोकारो के नागरिकों को जल्द ही हवाई सेवा की सौगात मिल सकती है। इस संबंध में बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बुधवार को भारत सरकार के केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से मुलाकात कर बोकारो हवाई अड्डे के शीघ्र संचालन की मांग रखी। यह मुलाकात मंत्री के कुशक रोड स्थित आवास पर हुई, जिसमें बोकारो की कई बहुप्रतीक्षित जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने एयरपोर्ट के संचालन में आ रही अड़चनों को लेकर चिंता जताई और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) तथा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बीच MOU हस्ताक्षर…
Jharkhand News: मानगो क्षेत्र में लंबे समय से जारी पेयजल संकट को लेकर बुधवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जल वितरण की असमानता को दूर कर समान और न्यायसंगत जल आपूर्ति सुनिश्चित करना था। बैठक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय में हुई, जिसमें विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार, अभियंता पवन सिंह, संतोष भगत, पिंटू सिंह और मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार (दूरभाष के माध्यम से) शामिल हुए। बैठक में जानकारी दी गई कि जोन-6 में…
Jharkhand News: गुमला जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को परिवार विकास संस्था द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मनाथ ठाकुर के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि यह संक्रमण से बचाव और महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य के लिए अहम होता है। परिवार विकास संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर कपिल देव…
Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने पोते का नाम ‘इराज’ रखा है। यह नाम तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री के नवजात बेटे को दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की है। लालू यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने ‘इराज’ रखा है। तेजस्वी और राजश्री ने उसका पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा है।” उन्होंने यह भी बताया कि इस नामकरण…
Ranchi News: शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी और अपराध अनुसंधान विभाग (CID) रांची के डीआईजी चंदन कुमार झा ने एक अनूठी पहल की है। उन्होंने आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) और नीट (NEET) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निःशुल्क यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसका नाम है ‘एडुकॉप (EduCop)’। इस चैनल को चंदन झा ने अपने इंजीनियर मित्र अजीत कुमार के साथ मिलकर लॉन्च किया है। अजीत एनआईटी कालीकट (NIT Calicut) से बीटेक हैं और उन्हें शिक्षण का 11 वर्षों का अनुभव है। इस यूट्यूब चैनल के जरिए वर्ष 2027…
Jharkhand News: आजादनगर इलाके में 19 मई की रात को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज अंसारी, मोहम्मद महफूज, उमर शाहरुख और एक नाबालिग शामिल हैं, जो सभी कपाली क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस उपाधीक्षक पटमदा बच्चनदेव कुजूर के नेतृत्व में गठित एक विशेष छापामारी दल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी गए कई कीमती सामान बरामद हुए हैं जिनमें चांदी की पायल, अंगूठियां, सोने की नोज पिन,…
Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) जमशेदपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेंद्र सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके प्रदर्शन को “दिखावटी” और “नाटकीय” करार दिया है। उन्होंने कहा कि 27 मई को JMM द्वारा झारखंड की संस्कृति बचाने के नाम पर जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष तीर-धनुष लेकर किया गया प्रदर्शन वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। देवेंद्र सिंह का JMM पर आरोप, प्रदर्शन को बताया दिखावटी देवेंद्र सिंह ने कहा कि वास्तविक चिंता का विषय झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में है, जहां आदिवासियों को धर्मांतरण के…
Jharkhand News: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंका टोला स्थित खरकई नदी छठ घाट पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेंट मेरिज हिंदी उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र सूरज मिश्रा अपने दोस्तों ऋषभ राज उर्फ बिट्टू और आयुष उर्फ सूर्यभान सिंह के साथ गर्मी की छुट्टियों में नहाने के लिए नदी पहुंचा था। तीनों दोस्त मस्ती में नदी में उतरे, लेकिन अचानक नहाने के दौरान ऋषभ और आयुष गहरे पानी में डूबने लगे। दोस्तों को डूबता देख सूरज ने बिना देर किए बहादुरी दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगा दी और दोनों को बचाने…
Jharkhand News: सरायकेला जिले के दुगनी गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा उस समय हुआ, जब 11,000 वोल्ट का हाई वोल्टेज तार अचानक बिजली के पोल से टूटकर जमीन पर गिर गया। इस भयावह घटना में तीन युवक (सूरज कुंभकार, राखोहरि कुंभकार और अमित सरदार) गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीनों युवकों की हालत नाजुक…
Jharkhand News: आगामी बकरीद पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के गौ रक्षा विभाग, सिंहभूम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को संगठन के प्रतिनिधि पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और एक मांग पत्र सौंपा। इसमें खासतौर पर मुस्लिम बहुल इलाकों में गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गौहत्या तथा तस्करी की घटनाओं पर सख्ती बरतने की मांग की गई है। इससे पहले मंगलवार को कदमा मरीन ड्राइव क्षेत्र से हिन्दू संगठनों ने दो गौ तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। संगठन का कहना है कि हाल के…
Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार से सरना/आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा ने आदिवासी समुदाय के हक, अधिकार, भाषा, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए सरना धर्म कोड को आवश्यक बताया। वहीं, सांसद जोबा मांझी ने इसे आदिवासियों की असली पहचान करार देते हुए कहा कि आदिवासियों को साजिश के तहत खत्म करने की कोशिश हो रही है। इसी बीच, अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों की अखिल भारतीय परिसंघ, पश्चिम सिंहभूम के सचिव…
Jharkhand News: मंत्री दीपक बिरुवा के पैतृक गांव में नोवामुंडी प्रखंड झामुमों के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की और विभिन्न जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर वरीय झामुमो नेता बिपिन पूर्ति ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और विस्तार करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से जन समस्याओं के समाधान और पलायन रोकने पर विशेष ध्यान देने को कहा। बिपिन पूर्ति ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने, बंद खदानों को फिर से खोलने और नियुक्ति में स्थानीय भागीदारी को 75 प्रतिशत सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।…
Jharkhand News: सोनारी क्षेत्र के लोहार लाइन स्थित गुदरी बाजार के पीछे बने सार्वजनिक अखाड़ा मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर परिसर में रखी दानपेटी को निशाना बनाते हुए उसमें रखी लगभग 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के पास अक्सर नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। रात के समय वहां संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती हैं, जिससे आशंका है कि चोरी की इस घटना में इन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है। मंदिर समिति के सदस्यों…
Jharkhand News: जारी प्रखंड के जरडा पंचायत के तिलहाई टोली गांव में 15वें वित्त के तहत बनाए जा रहे एक सार्वजनिक स्नानागार और शौचालय निर्माण में बड़ा घोटाला सामने आया है। योजना के तहत यहां एक स्नानागार और एक शौचालय का निर्माण होना था। जहां स्नानागार का निर्माण ठीक तरह से हुआ, वहीं शौचालय का निर्माण निजी जमीन पर, लाभुक महेश्वर भगत के घर के अंदर किया गया है। शौचालय निर्माण की जगह लाभुक की निजी बाउंड्री के भीतर है, जिस पर सरकारी योजना का बोर्ड भी लगा दिया गया है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या पंचायत के…
