Author: Samsul Haque

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में गुरुवार देर रात दहशत का माहौल बन गया, जब एक महिला के घर पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। घटना गुरुद्वारा के पास रहने वाली किरण कौर के घर की है। इस फायरिंग के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। किरण कौर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह उनके इलाके के ही रहने वाले एक युवक जिसका नाम लंगर है, उसका अपने ही भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस झगड़े की सूचना पुलिस को पहले ही दे दी गई थी।…

Read More

Bihar News: कभी बिहार की पहचान पिछड़े स्वास्थ्य तंत्र से की जाती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश ने हेल्थ सेक्टर में बड़ी छलांग लगाई है। साल 2006 में जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर एक सप्ताह में औसतन केवल 39 मरीज इलाज के लिए आते थे, वहीं अब ये आंकड़ा हर महीने 11,600 से अधिक पहुंच चुका है। यह केवल आंकड़ों की बात नहीं है, बल्कि जनता के सरकारी अस्पतालों पर लौटते भरोसे की गवाही है। बजट में बंपर बढ़ोतरी, सुविधाओं में जबरदस्त सुधार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने लगातार निवेश…

Read More

Sports News: भारतीय टेस्ट टीम के नये कप्तान शुभमन गिल की बल्लेबाजी कप्तानी संभालने के बाद एकदम से बदली नजर आ रही है। जिस प्रकार उन्होंने अब तक दोनो ही मैचों में शतक लगाये हैं उससे सभी हैरान हैं। एजबेस्टन टेस्ट में शतक पूरा करने के बाद शुभमन ने जिस अंदाज में जश्न मनाया उससे उनमें विराट कोहली की झलक दिखी। उन्होंने हेलमेट हवा में उठाया, भीड़ की ओर झुककर अभिवादन किया, बल्ले को चूमा और जोरदार गर्जना की। कुछ लोगों को इससे देखकर विराट की भी याद आ गई। विराट ने इसी मैदान पर कप्तान के तौर पर साल…

Read More

World News: भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका द्वारा रूसी तेल के प्रमुख खरीदारों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत उस समय उचित कदम उठाएगा, जब यह मामला सामने आएगा। दरअसल जयशंकर अमेरिका के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि भारत ने अमेरिका के उस सांसद के सामने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर दी है, जो कि रूस से व्यापार करने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने वाला विधेयक पेश किया है। जयशंकर ने कहा, इसतरह के घटनाक्रम, जो भारत…

Read More

India News: ओडिशा के बेरहामपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। युवक ने प्रेमिका के शरीर पर 20 से ज्यादा चाकू से वार किए। हत्या के बाद युवक ने पूरी रात प्रेमिका की लाश के पास ही बैठा रहा। उससे बातें करता रहा। हत्या के अगले दिन थाने पहुंचा और सारी बात बताकर सरेंडर कर दिया। रात भर लाश से करता रहा बात, सुबह थाने जाकर किया सरेंडर जानकारी के मुताबिक युवक ने बताया कि वह प्रेमिका से बहुत प्यार करता था लेकिन वह किसी और से शादी कर रही थी, जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ।…

Read More

Jharkhand News: गुरुवार की सुबह साहिबगंज जिले के बरहरवा हिल अपर साइड में एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। पत्थर चिप्स से लदी एक मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पटरी से उतर गई और उसकी करीब 18 बोगियां एक के बाद एक पलटती चली गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान जरूर हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मालगाड़ी पहाड़ी क्षेत्र से नीचे ढलान की ओर आ रही थी, तभी अचानक नियंत्रण खो बैठी। देखते ही देखते गाड़ी की बोगियां तेज आवाज के साथ…

Read More

Ranchi News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को विशेष विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे गडकरी हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़वा रवाना हो गए, जहां उन्होंने रेहला फोर लेन बाईपास सड़क का उद्घाटन किया। इस परियोजना की लागत 1129.48 करोड़ रुपये बताई गई है, जो झारखंड के सड़कों को नया आयाम देने में मदद करेगी। गढ़वा के कार्यक्रम के बाद गडकरी रांची लौटे और सबसे…

Read More

Jharkhand News: झारखंड और ओडिशा की सीमा पर फैले घने सारंडा जंगल में एक छह वर्षीय जंगली हाथी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना ने वन विभाग को सतर्क कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाथी के पिछले बाएं पैर में गहरी चोट है और उसमें भारी सूजन भी देखी गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना 24 से 26 जून के बीच हुई थी। ड्रोन कैमरे की मदद से हाथी को आखिरी बार 27 जून को सारंडा के दीघा जंगल में देखा गया था, जिसके बाद से वह नजर नहीं आया है। वन विभाग की…

Read More

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली और सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत सपना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने अमेरिका के बर्मिंघम, अलबामा में आयोजित 21वें विश्व पुलिस खेलों में तीरंदाजी की तीन श्रेणियों में पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक चल रही है, जिसमें दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सपना कुमारी ने फील्ड आर्चरी और 3डी आर्चरी में स्वर्ण पदक, जबकि टारगेट आर्चरी में रजत पदक जीतकर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन…

Read More

Ranchi News:झारखंड में इस बार मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। पिछले तीन वर्षों की तुलना में वर्ष 2025 में अब तक सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जुलाई के पहले सप्ताह में ही सामान्य से 85 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जो मौसम वैज्ञानिकों को भी चौंका रही है। वहीं, यदि पिछली सालों की बात करें तो वर्ष 2023 में कुल बारिश सामान्य से 26 प्रतिशत कम और वर्ष 2022 में 20 प्रतिशत कम रही थी। वर्ष 2024 में भी बारिश सामान्य से थोड़ी कम थी, लेकिन इस बार अब तक झारखंड का मानसून बेहद सक्रिय…

Read More

Ranchi News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार सुबह विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह तुरंत हेलीकॉप्टर से गढ़वा के लिए रवाना हो गए। गढ़वा में गडकरी 1,129.48 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गढ़वा–रेहला फोरलेन बाईपास सड़क का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली है। दोपहर लगभग 2:15 बजे तक गढ़वा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री रांची लौटेंगे। राजधानी लौटकर वे ओटीसी ग्राउंड के पास स्थित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जिससे रांची में ट्रैफिक…

Read More

Bihar News: विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर बिहार में चुनाव से ठीक पहले हो रहे विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) से संबंधित मुद्दों पर अपनी शंका, आपत्ति दर्ज की तो आयोग ने उन्हें संवैधानिक व्यवस्था में आयोग को दिये गए लिखित अधिकारों की पुस्तिका पकड़ा दी। फिर उनसे पूछा, आप बताएं आयोग कहाँ और कौन सा गैर कानूनी, गैर संवैधानिक कार्य कर रहा है। आयोग वही कर रहा है जो आयोग का कर्तव्य है। अधिकार है। चर्चा के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग के मुख्यालय में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार,…

Read More

World News: क्या आप जानते है कि क्यूबा में प्रति 155 लोगों पर एक डॉक्टर उपलब्ध है, जो अमेरिका और इटली जैसे देशों से बेहतर अनुपात है। क्यूबा हर साल हजारों बेहतरीन डॉक्टर तैयार करता है जो पूरी दुनिया में अपनी सेवाएं देते हैं। क्यूबा के डॉक्टरों की प्रतिष्ठा इतनी मजबूत है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन भी इसके हेल्थ सिस्टम को एक उदाहरण मानता है और कहता है कि बाकी देशों को इससे सीखना चाहिए। इसका उदाहरण वर्ष 2020 से 2023 तक जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, एक छोटा सा देश सबसे आगे खड़ा नजर आया।…

Read More

World News: चीन के यांगझोऊ शहर की एक बच्ची पिछले एक महीने से जो झेल रही थी, वह सुनकर आप की रुंह कांप जाएगी। दरअसल 8 साल की बच्ची को बार-बार उल्टियां हो रही थी, लेकिन ये उल्टियां सामान्य नहीं थीं। उल्टियों में जिंदा कीड़े निकल रहे थे। डॉक्टरों को समझ नहीं आ रहा था कि यह कौन सी बीमारी है, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। विशेषज्ञ ने की जांच तो सभी रह गए हैरान, ये ड्रेन फ्लाई के लार्वा थे मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के पिता ने बताया कि हर बार उल्टी…

Read More

World News: जापान के टोकारा द्वीप समूह के लोग खौफ में हैं। उनके खौफ की वजह है एक भविष्यवाणी…। मंगा आर्टिस्ट रयो तात्सुकी जो बाबा बेंगा के नाम से भी मशहूर हैं उन्होंने अपनी सालों पहले लिखी किताब ‘द फ्यूचर आई सॉ’ किताब में एक ऐसी भविष्यवाणी की थी, जिसके अब सच होने का डर सता रहा है। दरअसल उन्होंने जापान में 5 जुलाई 2025 को एक भयंकर भूकंप की भविष्यवाणी की थी, जिससे ऐसा महा-सुनामी उठेगा जो कि पूरे जापान को तबाह कर देगा। 5 जुलाई आने में 3 दिन बाकी हैं और टोकारा द्वीप समूह में अभी से…

Read More

World News: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को देश की सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके पिछले कार्यकाल में की गईं 52 संवैधानिक नियुक्तियों को वैध करार दे दिया है। यह फैसला नेपाल की संवैधानिक बेंच द्वारा 3-2 के बहुमत से सुनाया गया। प्रधानमंत्री ओली ने अपने पिछले कार्यकाल में, जब संसद भंग कर दी गई थी, तब भी कई संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां की थीं। इसके लिए उन्होंने एक अध्यादेश लाकर संवैधानिक परिषद की बैठक नियमावली में संशोधन किया था, जिससे बिना पूर्ण सदस्यता के भी बैठक कर नियुक्तियां संभव हो सकीं।…

Read More

World News: अफ्रीकी देश माली एक बार फिर आतंकवाद की चपेट में आ गया है। बीते 1 जुलाई को माली के सात प्रमुख शहरों पर एक साथ किए गए आतंकी हमलों ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस हमले के दौरान तीन भारतीय नागरिकों को अगवा कर लिया गया, जिसे लेकर भारत सरकार ने गहरी चिंता जताई है और माली सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीनों भारतीय नागरिक कायेस शहर में डायमंड सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत…

Read More

World News: संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी प्रांत में बुधवार शाम को एक स्काईडाइविंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोग घायल हो गए। यह हादसा विलियम्सटाउन क्षेत्र के पास स्थित क्रॉस कीज हवाई अड्डे के निकट हुआ, जब विमान टुकाहो रोड के घने जंगलों में गिर पड़ा। द मिरर यूएस की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सवार सभी 15 लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए कैमडेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्लूसेस्टर काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने अपनी फेसबुक पोस्ट में इस दुर्घटना की पुष्टि की। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू…

Read More

World News: पीएम नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा भारत और घाना के द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गई है। यह किसी भारतीय पीएम की तीन दशकों में घाना की पहली राजकीय यात्रा रही, जिसमें भारत और घाना के बीच रिश्तों को “व्यापक साझेदारी” का नया आयाम मिला। यात्रा के दौरान पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पीएम मोदी ने भारत के 1.4 अरब नागरिकों, भारतीय युवाओं की उम्मीदों, भारत की सांस्कृतिक विविधता और दोनों देशों की ऐतिहासिक मित्रता…

Read More

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बुधवार देर रात जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और इसका अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। तबादलों की प्रमुख सूची इस प्रकार है: सचिन कुमार दास, जो पहले पुलिस केंद्र गोलमुरी में कार्यरत थे, अब एमजीएम थाना प्रभारी बनाए गए हैं। अविनाश…

Read More