Author: Samsul Haque

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के ग्रामीण क्षेत्र धालभूमगढ़ में स्थित एक मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि घटना 20 जुलाई की रात की है, जब दो चोर मंदिर में घुसकर पूजा में इस्तेमाल होने वाले पीतल के थाली, गिलास, दिया, घंटी, छोटी बाल्टी और अन्य सामग्री चुरा ले गए…

Read More

Ranchi News: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेसा कानून के प्रारूप में आवश्यक संशोधन को लेकर एक सुझाव पत्र सौंपा। मुलाकात के बाद बंधु तिर्की ने कहा कि पेसा कानून झारखंड जैसे आदिवासी बहुल प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कानून न केवल ग्राम सभा की भूमिका को मजबूत करेगा, बल्कि गांव के विकास, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में भी अहम योगदान देगा। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग ने इस कानून…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा ज़िले में सोमवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में पूर्व भाजपा प्रत्याशी और कुख्यात अपराधी सूर्या हांसदा मारा गया। पुलिस के अनुसार, सूर्या कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को सूर्या को गिरफ्तार किया था। सोमवार को उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छिपाए गए हथियार बरामद करने के लिए टीम उसे लेकर गई। इसी दौरान सूर्या ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुका तो गोली चलाई गई, जिससे उसकी…

Read More

India News: उत्तराखंड के धराली कस्बे में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है, जिससे ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर मलबे में दब गया है। यह घटना जलवायु परिवर्तन के गंभीर खतरों को फिर उजागर करती है। खीर गंगा नदी में ऊपरी इलाकों में हुई बारिश के कारण पानी का स्तर बढ़ा, और इसके साथ आए मलबे और पत्थरों ने पूरे कस्बे को बर्बाद कर दिया। धराली से गंगासागर तक आपदा का खतरा धराली का कल्प केदार मंदिर कत्यूर शैली में बना था और इसकी बनावट केदारनाथ धाम के समान थी। यह मंदिर गंगोत्री और गौमुख-तपोवन ट्रैक पर जाने…

Read More

World News:  बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया के निजी सचिव ए बी एम अब्दुस सत्तार ने अंतरिम सरकार के कई सलाहकारों पर व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी महत्वपूर्ण नियुक्ति या तबादले में इन सलाहकारों की संलिप्तता के बिना कुछ नहीं होता। सत्तार ने कहा कि यूनुस-नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है। पिछले महीने बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा था कि देश में न तो सुशासन है और न ही कोई ठोस सुधार, जिससे वसूली के मामलों में चिंताजनक वृद्धि…

Read More

Patna News: इन दिनों बिहार में आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे हैं। पहले डॉग बाबू, सोनालिका ट्रैक्टर, डोनाल्ड ट्रंप और अब बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दिए जाने की खबर सामने आई है। यह सुनकर लोग भी हैरान परेशान हैं। जागरूक लोगों का कहना है कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में सरकार द्वारा आवासीय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने का नियम कड़ा किया जा सकता है। डॉग बाबू से लेकर डोनाल्ड ट्रंप तक आ चुके हैं आवेदन इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का…

Read More

World News: गाज़ा में इज़राइल की ताज़ा एयरस्ट्राइक में रविवार को अल-जज़ीरा के दो पत्रकारों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह हमला गाज़ा सिटी के अल-शिफा अस्पताल के पास हुआ, जहां इज़राइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने हमास के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। 🎯STRUCK: Hamas terrorist Anas Al-Sharif, who posed as an Al Jazeera journalist Al-Sharif was the head of a Hamas terrorist cell and advanced rocket attacks on Israeli civilians and IDF troops. Intelligence and documents from Gaza, including rosters, terrorist training lists and… pic.twitter.com/ypFaEYDHse — Israel Defense Forces (@IDF) August 10, 2025 मारे…

Read More

India News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल के घने जंगलों में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन सोमवार को 11वें दिन भी जारी रहा। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को कड़ी घेराबंदी में लेकर आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इन जंगलों में करीब 8 आतंकी तीन अलग-अलग स्थानों पर छिपे हैं, जो दिन में गोलीबारी से बचते हैं लेकिन रात के अंधेरे में भागने की कोशिश करते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह घाटी में चल रहे सबसे लंबे आतंकवाद-रोधी अभियानों में से एक है। अभियान की शुरुआत 1 अगस्त को…

Read More

World News: ऑपरेशन सिंदूर में मिली करारी हार के बावजूद पाकिस्तान की सेना के तेवर ढीले नहीं हुए हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख और स्वयंभू फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। इस बार उन्होंने परमाणु हमले की खुली धमकी दी है। असीम मुनीर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और फ्लोरिडा के टाम्पा स्थित ग्रैंड हयात होटल में एक डिनर कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। वहां मौजूद पाकिस्तानी कारोबारी अदनान असद और अन्य मेहमानों के सामने मुनीर ने कहा, “यदि भारत के साथ जंग में पाकिस्तान का अस्तित्व खतरे…

Read More

World News: तुर्की एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा है। रविवार शाम स्थानीय समयानुसार 07:53 बजे देश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। रिएक्टर पैमाने पर मापी गई यह तीव्रता इतनी अधिक थी कि झटके राजधानी इस्तांबुल तक महसूस किए गए। तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में जमीन से लगभग 11 किलोमीटर की गहराई पर था। झटकों के बाद कई बहुमंजिली इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ पूरी तरह ढह गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और लोगों से क्षतिग्रस्त…

Read More

Patna News: बिहार में जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पटना, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार जैसे गंगा किनारे बसे जिलों में हालात नाजुक बने हुए हैं। राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक बाढ़ से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बेगूसराय में सबसे ज्यादा 8 लोगों की जान गई है, जबकि भागलपुर, सीवान, भोजपुर और खगड़िया में दो-दो लोगों की मौत हुई है। मुंगेर, वैशाली और कटिहार में…

Read More

India News: पीएम नरेंद्र मोदी आज राजधानी नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित सांसदों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के तहत 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा, जिसमें पीएम मोदी परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाएंगे और निर्माण कार्य में जुड़े श्रमिकों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, आवास समिति (लोकसभा) के सभापति डॉ. महेश शर्मा सहित कई सांसद और गणमान्य…

Read More

India News: त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2455 रविवार शाम को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। विमान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कई सांसद और सैकड़ों यात्री मौजूद थे। यह जानकारी खुद वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। Air India flight AI 2455 from Trivandrum to Delhi – carrying myself, several MPs, and hundreds of passengers – came frighteningly close to tragedy today. What began as a delayed departure turned into a harrowing journey. Shortly after take-off, we were hit by unprecedented… — K C Venugopal (@kcvenugopalmp) August 10, 2025 वेणुगोपाल…

Read More

Bihar News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोईरिया टोला अंबेडकर चौक स्थित नहर पर बन रहे पुल से बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान बेतिया के कालीबाग निवासी दानिश जावेद के रूप में हुई है। घायल युवक अमन कुमार, जो बेतिया के हॉस्पिटल रोड का रहने वाला है, की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बेतिया से रक्सौल आ रहे थे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि…

Read More

Bihar News: बिहार के पुनौराधाम में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मां सीता के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी। इस मौके पर पूरे पुनौराधाम परिसर में धार्मिक माहौल छाया रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भूमि पूजन से हुई, जिसकी अगुवाई पुनौराधाम के महंत कौशल किशोर दास जी ने की। वैदिक मंत्रोच्चार और संपूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस भूमि पूजन को खास बनाने के लिए 21 पवित्र तीर्थ स्थलों की मिट्टी और विभिन्न पवित्र नदियों का जल लाया गया था। साथ ही राजस्थान के जयपुर से चांदी के कलश, दिल्ली से…

Read More

World News: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद व्यापार नीति में बदलाव की उम्मीद थी, और अब टैरिफ वार का असर दिखने लगा है। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ (आयात शुल्क) लगाया है, इससे भारतीय निर्यातकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इस बढ़े हुए टैरिफ का सीधा असर उन अमेरिकी कंपनियों पर पड़ रहा है, जो भारत से सामान खरीदती हैं। बढ़ी हुई लागत के कारण वॉलमार्ट और अमेजान जैसी कंपनियों ने फिलहाल भारतीय कंपनियों से ऑर्डर रोक दिए हैं या रद्द कर दिए हैं। उन्हें डर है…

Read More

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने के मामले में यूएस के विशेषज्ञों का स्पष्ट मत है कि ये अमेरिका के हित में नहीं है। इसके बाद भी जिद पर अड़े राष्ट्रपति के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कह दिया कि अब भारत के साथ किसी भी तरह की व्यापारिक डील पर बात नहीं होगी। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूएस के एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि भारत पर लगातार टैरिफ बढ़ाना अमेरिका के हित में नहीं है। बुधवार को ट्रंप ने एक नया आदेश जारी कर भारतीय…

Read More

Ranchi News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व सीएम स्वर्गीय शिबू सोरेन को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में हेमंत सोरेन ने कहा, “बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को उनका बेटा पूरा करेगा। हमारे वीर पुरखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।” वीरों और क्रांतिकारियों की वीर भूमि है हमारा झारखण्ड! इसी वीर भूमि के वीर माटी पुत्र, महान झारखण्ड आंदोलनकारी, अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। वीर शहीद निर्मल…

Read More

Jharkhand News: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में शुक्रवार को नक्सलियों ने IED विस्फोट किया, जिसमें कोबरा 209 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, झारखंड पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम सारंडा क्षेत्र में नक्सल सफाए के अभियान पर थी। अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (IED) लगाया था। जैसे ही टीम उस इलाके से गुजरी, जोरदार धमाके के साथ IED विस्फोट हुआ।…

Read More

Bihar News: पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पंचायत के सोहड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई। महंत बाबा स्थान मंदिर के पास 27 वर्षीय युवक छोटू रजक का शव बरामद हुआ, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने गमछी से ढके शव को देखा। जब गमछी हटाया गया, तो युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था और उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। यह खबर फैलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।…

Read More