Jamshedpur News: जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर-1 स्थित परशुराम भवन इन दिनों विवादों में घिर गया है। भवन के अध्यक्ष डीके मिश्रा पर सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। डीसी की अनुपस्थिति में डीडीसी को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अध्यक्ष की मनमानी, लेखा-जोखा में गड़बड़ी, चुनाव न कराने और भवन के व्यावसायीकरण जैसी शिकायतें दर्ज की गईं। डीडीसी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच एसडीओ करेंगे। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। छह साल…
Author: Samsul Haque
Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 26 अहम एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक को लेकर बिहारवासियों की निगाहें टिकी थीं और बैठक खत्म होते ही यह साफ हो गया कि नीतीश सरकार ने एक बार फिर लोगों के लिए खजाना खोल दिया है। सरकार ने राज्य के उद्योग जगत को मजबूती देने के लिए बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP) लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। अपर मुख्य सचिव (ACS) एस सिद्धार्थ ने प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 राज्य की…
World News: श्रीलंका और बांग्लादेश में बीते कुछ सालों में राजनीतिक हलचल मची थी। हालात ऐसे थे कि मौजूदा सत्ता बिना किसी चुनाव के ही बेदखल हो गई और अंतरिम सरकारों ने कामकाज संभाला। अब ऐसी ही स्थिति भारत से लगे नेपाल में भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर पाबंदी और भ्रष्टाचार के विरोध के नाम पर सोमवार को हिंसा देखने को मिली थी। काठमांडू समेत आसपास के शहरों में हिंसा के चलते कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पीएम ओली के भी देश छोड़ने की चर्चा, अब…
Ranchi News: झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 10 सितंबर से राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी रहेगी। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप रही। उमस और गर्मी ने लोगों को…
Giridih News: गिरिडीह जिले के उदनाबाद में सोमवार को शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट में हुए हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फैक्ट्री के ओपनकास्ट यूनिट में काम कर रहे 25 वर्षीय मजदूर मुकेश वर्मा उर्फ लालू की अचानक एक दुर्घटना में मौत हो गई। घटना इतनी गंभीर थी कि साथी मजदूरों और फैक्ट्री प्रशासन की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार मुकेश रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे, तभी काम के दौरान यह हादसा हो गया। मौत की खबर मिलते ही उनके गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर…
Giridih News: गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। सोमवार को पुलिस ने महजपुर गांव के श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मोबाइल कॉल डिटेल और पूछताछ में उसने दो महिलाओं की हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर गोलगो जंगल से संतोष रविदास की पत्नी रिंकी देवी (32) और धर्मेंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी (25) के शव बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों की गला दबाकर हत्या की गई थी और शव जंगल में फेंक दिए गए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी श्रीकांत…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह निराला पथ में सोमवार देर रात एक घरेलू विवाद ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया। मामला तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ा होने के कारण यह विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला की शादी साल 2012 में कालू बागान निवासी एक मुस्लिम युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसने शादी के समय साफ कह दिया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी और न ही प्रतिबंधित मांस का सेवन करेगी। लेकिन बाद में उसे पता चला कि…
India News: देश के उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए आज संसद भवन में मतदान शुरु हुआ। मतदान के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और उन्होंने ही पहला वोट डाला। वोट डालने के बाद वह संसद भवन से रवाना हुए। भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। वोटों की गिनती शाम 6 बजे शुरू होगी और देर शाम परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले केसीआर की पार्टी बीआरएस और ओडिशा के पूर्व सीएम…
Health News: बदलती जीवनशैली में लोग मानसिक रुप से बीमार हो रहे हैं। खासकर युवा तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अब यह समस्या व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक चुनौती बनती जा रही है। आज के युवा कम उम्र से ही सफल करियर बनाने का भारी दबाव होता है। हर कोई सबसे आगे निकलना चाहता है, जिससे परीक्षा का तनाव, अंकों की चिंता और भविष्य की अनिश्चितता उन्हें मानसिक रूप से थका देती है। यह दबाव इतना होता है कि कई बार वे अपनी पसंद और रुचियों को भी अनदेखा कर देते हैं। आज युवाओं में अपनी कमियों…
India News: अगले साल शुरु होने वाली जनगणना देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। इस कार्य में लगने वाले 34 लाख प्रगणक यानी कर्मचारी पहली बार अपने ही स्मार्टफोन से इस काम को अंजाम देंगे। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारत के महापंजीयक द्वारा तैनात किए गए पर्यवेक्षक और ऐसे कर्मचारी जनगणना कार्य के लिए अपने एंड्रॉयड या आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन से डेटा एकत्र कर एक ऐप के जरिए सेंट्रल सर्वर में डेटा ट्रांसफर करेंगे। अगले साल अप्रैल से शुरु होगी पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी जनगणना कर्मी…
Health News: आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक, पान के पत्तों में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, पान का पत्ता कुछ हद तक कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सहायक हो सकता है। कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रोकने में सहायक है पान यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की खराश और मुंह की दुर्गंध जैसी सामान्य बीमारियों में लंबे समय से किया जाता रहा है। पान के पत्ते…
Health News: उम्र बढ़ने के साथ देर से नाश्ता करने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है और यह धीरे-धीरे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेतक हो सकता है। यह दावा किया है अमेरिका के मैस जनरल बर्मिंघम के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में। स्टडी में शामिल प्रमुख वैज्ञानिक हसन दश्ती ने बताया कि भोजन के समय, खासकर नाश्ते का समय, बुजुर्गों की समग्र स्वास्थ्य स्थिति का एक अहम संकेत देता है। शोध में 64 वर्ष की औसत आयु वाले लगभग 3,000 ब्रिटिश निवासियों के डेटा और रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया गया। प्रतिभागियों से भोजन और नींद की आदतों…
World News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक और शारीरिक स्थिति को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। मशहूर मनोवैज्ञानिक डॉ. हैरी सेगल और डॉ. जॉन गार्टनर ने अपने कार्यक्रम थिंकिंग ट्रंप में दावा किया है कि 79 वर्षीय ट्रंप में फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया (एफटीडी) के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। अब इस रिपोर्ट पर मनोवैज्ञानिक और ज्योतिषीय जांच व परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इससे पहले ट्रंप के मानसिक स्थिति को लेकर डॉ. गार्टनर ने कहा था, कि ट्रंप की मनो-मोटर वर्क सिस्टम में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि ट्रंप की चाल में वाइड-बेस्ड…
World News: भारत से खुन्नस निकाल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब एक नई चखल चली है। ट्रंप प्रशासन के एक नए फैसले से अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसियां अब आंतरिक राजस्व सेवा के टैक्स रिकॉर्ड्स का इस्तेमाल कर रही हैं, ताकि बिना अनुमति वाले रोजगार के मामलों का पता लगाया जा सके। इसका सीधा असर एच-1बी वीजा धारकों और छात्र वीजा (एफ-1) पर रहने वाले भारतीय पर पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, टैक्स रिटर्न में साइड हसल यानी अतिरिक्त कमाई की जानकारी देने वाले कई लोग अब…
Health News: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान बोस इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह सामने आया है कि घनी आबादी वाले इलाकों में संक्रमण फैलाने वाले एयरबोर्न बैक्टीरिया की संख्या कम आबादी वाले क्षेत्रों की तुलना में लगभग दोगुनी पाई गई। देश की राजधानी दिल्ली जैसे महानगरों में वायु प्रदूषण और घनी आबादी मिलकर स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहे हैं। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के दौरान वायुजनित रोगजनकों के स्वास्थ्य पर प्रभावों का गहन विश्लेषण किया। अध्ययन के निष्कर्षों में पाया गया कि हवा में मौजूद सूक्ष्मजीव मुख्य रूप से श्वसन, आंतों,…
Health News: कोरियाई सलाद और वहां की खानपान शैली अब भारत में लोकप्रिय होती जा रही है। इन डाइटरी आदतों में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं जो मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने और डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या से बचाने में सहायक हो सकते हैं। भारत में के-पॉप और कोरियाई संस्कृति का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। संगीत, फैशन और सीरियल्स के बाद अब इसका असर भारतीय युवाओं की थाली में भी देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल पांच खास फूड आइटम्स को डाइट में शामिल करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है और…
World News: ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने सोमवार को तिहरे हत्याकांड मामले में महिला एरिन पैटरसन ने पति के तीन रिश्तेदारों को जहरीले मशरूम खिलाकर जान से मारने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जिसमें कम से कम 33 साल तक पैरोल नहीं हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, नहीं मिलेगी पैरोल न्यायाधीश ने विक्टोरिया राज्य के उच्चतम न्यायालय में कहा कि पैटरसन ने विश्वासघात किया। पैटरसन को जुलाई में डॉन और गेल पैटरसन तथा गेल की बहन हीदर विल्किंसन की हत्या और हीदर के पति इयान विल्किंसन की हत्या के प्रयास…
Public Adda News: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को लेकर मान्यता है कि इस अवधि में पितरों को तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान अर्पित करने से उनकी आत्मा तृप्त होती है और वे अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत रविवार से हो चुकी है और यह 21 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है, जिसकी शुरुआत प्रतिपदा श्राद्ध से होती है। विशेष महूर्त और विधान से किया गया श्राद्ध राजसुख, यश और समृद्धि कारक प्रतिपदा श्राद्ध को पितृ पक्ष की प्रथम कड़ी माना जाता है। शास्त्रों में वर्णन है…
UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के मऊ चिरायल गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 6 वर्षीय बच्ची की हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का कारण एक गुप्त संबंध का राज था, जिसे छुपाने के लिए मासूम की जान ले ली गई। जानकारी अनुसार 3 सितंबर को मऊ चिरायल गांव निवासी श्रीकृष्ण उर्फ स्वामी की बेटी अनव्या उर्फ अरवी (6 वर्ष) घर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अचानक लापता हो गई थी। घंटों तलाश के बाद उसका शव गांव…
World News: माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स की बेटी फीबी गेट्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दो साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। फीबी का रिश्ता आर्थर डोनाल्ड से था, जो बीटल्स गायक पॉल मैककार्टनी के पोते हैं। लेकिन अब फीबी ने एक नए बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप की पुष्टि की है। फीबी ने अपने पॉडकास्ट “द बर्नट्स” में खुलासा किया कि वह एक ऐसे शख्स को डेट कर रही हैं, जिसका सोशल मीडिया से कोई लेना-देना नहीं है। फीबी के मुताबिक यही बात उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, क्योंकि आज के…
