लंबे इंतजार के बाद मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी आ गई है। 18 दिन से बंद पड़ी वैष्णो देवी यात्रा रविवार से दोबारा शुरू हो रही है। जैसे ही यह खबर फैली, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कटरा, भवन और यात्रा मार्ग पर पसरा सन्नाटा टूटने लगा है। भूस्खलन ने थमा दी थी रफ्तार दरअसल, 26 अगस्त को अर्धकुंवारी क्षेत्र के पास भारी भूस्खलन हुआ था। इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान देशभर से आए हजारों…
Author: Samsul Haque
India News: आधार कार्ड आज हर भारतीय नागरिक की जिंदगी का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर बच्चों के स्कूल एडमिशन तक और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर पहचान साबित करने तक, हर जगह आधार की जरूरत होती है। अब बच्चों के आधार कार्ड से जुड़ा एक बड़ा बदलाव सामने आया है। क्या बदला है नियम? पहले तक बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र ही पर्याप्त होता था। यानी अगर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध है, तो उसी के आधार पर आधार कार्ड जारी कर दिया जाता…
Bihar News: बिहार की राजनीति एक बार फिर चुनावी रंग में रंगने लगी है। विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें भले ही अभी आधिकारिक तौर पर घोषित न हुई हों, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां पूरी रफ्तार से शुरू कर दी हैं। इस बार का चुनाव न सिर्फ जमीन पर, बल्कि आसमान में भी जोरदार होने वाला है। वजह है हेलिकॉप्टरों की बढ़ती मांग। आसमान में गूंजेगा चुनावी शोर सूत्रों के अनुसार, इस बार चुनाव प्रचार में करीब 20 हेलिकॉप्टर रोज़ाना पटना एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर से उड़ान भरेंगे। इनमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की होगी। भाजपा…
World News:ब्रिटेन के एक अस्पताल में डॉक्टरों की अमानवीयता ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। यहां ऑपरेशन थियटर में मरीज बेसुध पड़ा हुआ था और डॉक्टर नर्स के साथ रंगरेलिया मना रहे थे। मामला ग्रेटर मैनचेस्टर के टेमसाइड जनरल हॉस्पिटल का है, जहां पाकिस्तान मूल के एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर सुहैल अंजुम पर आरोप है कि उन्होंने ऑपरेशन के बीच में ही मरीज को छोड़ दिया और पास के ही ऑपरेशन थिएटर में नर्स के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। ये मामला सितंबर 2023 का है। उस दिन सुबह डॉक्टर अंजुम पांच सर्जरी में बतौर एनेस्थेटिस्ट शामिल थे। तीसरी सर्जरी…
World News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या ने पूरे देश को हिला दिया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन को आखिरकार हिरासत में ले लिया गया। दिलचस्प बात यह रही कि उसे गिरफ्तार करने से पहले उसके अपने पिता और एक चर्च पादरी ने समझाकर आत्मसमर्पण के लिए तैयार किया। इसके बाद अमेरिकी मार्शल्स ने उसे कस्टडी में लिया। पुलिस और एफबीआई की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 सितंबर की शाम टायलर ने अपने पिता के सामने इशारों में…
World News: रूस के कमचटका प्रायद्वीप में शनिवार को आए भूकंप ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111 किलोमीटर दूर, 39.5 किलोमीटर की गहराई पर था। तेज झटकों के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। भूकंप का असर इतना तेज था कि इलाके की इमारतें हिल गईं और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में फर्नीचर और सामान जोर-जोर से हिलते दिखाई दिए, जबकि कई जगह इमारतों…
Bihar News: पीएम नरेन्द्र मोदी आगामी रविवार 15 सितम्बर को बिहार के पूर्णिया पहुंचेंगे। इस दौरान वे नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और राज्य को कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कोसी-मेंची लिंक परियोजना और पटना मेट्रो जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। पूर्णिया का यह एयरपोर्ट बिहार का चौथा वाणिज्यिक एयरपोर्ट होगा, जहां से जल्द ही यात्री उड़ानें शुरू होंगी। एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में केवल विशिष्ट और आमंत्रित व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। वहीं शीशाबाड़ी में आयोजित होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में आम जनता शामिल होगी। इसके लिए पांच हैंगर का निर्माण कराया गया है। पीएम के…
Jamshedpur News: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्यपुरी में शुक्रवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 22 वर्षीय स्नेहा कुमारी ने अपने ससुराल में ही आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी स्नेहा को परिजन आनन-फानन में टीएमएच अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ससुराल में नवविवाहिता की मौत स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सभी यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर शादी के महज छह महीने बाद ही स्नेहा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।…
Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank of India) शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस घोटाले के आरोप में शाखा के पूर्व प्रबंधक सुदीप सिंकु पर केस दर्ज किया गया है। शिकायत वर्तमान शाखा प्रबंधक निलेश कुमार ने गुवा थाना में की, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। पूर्व शाखा प्रबंधक सस्पेंड गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि जमशेदपुर कदमा शाखा के वरीय प्रबंधक विश्वजीत कुमार द्वारा कराई गई विशेष लेखा परीक्षा में यह घोटाला सामने आया। जांच में स्पष्ट हुआ कि 1 जुलाई 2021 को गुवा शाखा…
World News: नेपाल में जेन-जी आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा और आगजनी ने देश को गहरे जख्म दिए हैं। खासकर रूपन्देही जिला इस आंदोलन की सबसे बड़ी चपेट में आया, जहां सरकारी दफ्तरों, नेताओं के घरों, होटलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। अब जबकि हालात धीरे-धीरे काबू में आ रहे हैं, प्रशासन नुकसान का आकलन शुरू करने की तैयारी में जुटा है। तोड़फोड़ के बाद अब प्रशासन कर रहा नुक्सान के आकलन की तैयारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंदोलनकारियों ने भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नेपाली कांग्रेस पार्टी कार्यालय, रूपन्देही जिला अदालत, जिला सरकारी वकील कार्यालय,…
Hazaribagh News: हजारीबाग में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम न्यायालय परिसर में हुई झड़प के बाद गुरुवार को भी माहौल शांत नहीं हो सका। दोनों ओर से लगातार बयानबाजी और बैठकों का दौर जारी रहा। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी गुरुवार को हजारीबाग पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि न्यायालय कक्ष में सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट बेहद शर्मनाक और कायराना हरकत है। उन्होंने कहा कि जवान भी किसी के बेटे हैं, उन पर हमला पुलिस बल का मनोबल तोड़ने जैसा है। मुर्मू ने…
Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने बुधवार की रात एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से 39.5 किलो गांजा बरामद किया और दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बरकट्ठा थाना पुलिस और विशेष छापामारी दल ने संयुक्त रूप से की। गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ नंबर की सिल्वर रंग की मारुति अर्टिगा कार जीटी रोड होते हुए बरकट्ठा की ओर जा रही है। कार में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया…
World News: थाईलैंड के सफारी वर्ल्ड जू में एक भयानक हादसा सामने आया, जिसमें 58 वर्षीय कर्मचारी जियान रंगखरासमी शेरों के हमले का शिकार हो गए। घटना उस समय हुई जब जियान अपने वाहन से बाहर निकले और दरवाजा खुला छोड़ दिया। अचानक पीछे से एक शेर ने उन पर हमला किया और कुछ ही पलों में अन्य शेर भी उन पर टूट पड़े। इस भयावह दृश्य को कई पर्यटकों ने अपनी गाड़ियों से देखा। शेरों के हमले के बाद जियान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि उस समय शेरों को…
World News: दोहा में इजराइल के हमले ने कतर की मध्यस्थता की भूमिका को पूरी तरह बदल दिया है। पहले कतर हमास और इजराइल के बीच वार्ता का जरिया था, लेकिन अब यह सीधे इजराइल के खिलाफ खड़ा हो गया है। दोहा में हुए हमले में हमास के कई कमांडर मारे गए, जिससे मुस्लिम देशों का गुस्सा और भड़का। पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई सहित कई देशों ने इजराइल के इस हमले की कड़ी निंदा की है। न्यूयॉर्क में कतर के पीएम से करेंगे मुलाकात, इजराइल पर ले सकते हैं फैसला इस स्थिति को संभालने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
Jamshedpur News: जमशेदपुर में अनुसूचित जाति समन्वय समिति ने शुक्रवार को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर जोरदार मार्च निकाला। यह मार्च साकची आमबगान से शुरू होकर पद्मश्री मुकुंद नायक के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय तक पहुँचा। समिति के पदाधिकारी और सैकड़ों लोग, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे, ने जाति प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानियों का विवरण उपायुक्त को दिया। समिति ने उच्च न्यायालयों के आदेशों का हवाला देते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि धोबी, घासी, पासी, दुसाध, डोम, बाउरी, तुरी, चमार, भुइयां समेत 22 उपजातियों के छात्र-छात्राओं और युवाओं…
Ranchi News: झारखंड में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), जल्द ही शुरू होने जा रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के ईआरओ, एईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक निर्देश साझा किए। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन पूरा कर रिपोर्ट जमा की जाए। साथ ही 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची का मिलान अविलंब सुनिश्चित करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण और जनता जागरूकता मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि अधीनस्थ कंप्यूटर…
Bokaro News: चास प्रखंड कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं का झारखण्ड सरकार विरोधी प्रदर्शन कुछ ज्यादा ही जोशीला साबित हुआ। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता मांगपत्र सौंपने के लिए CO राम सेवक साव के कार्यालय पहुंचे। CO ने केवल पांच लोगों को ही मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के पूरे जत्थे ने अंदर घुसकर ऑफिस पर कब्जा जमा लिया। अंदर जाते ही फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। कुछ कार्यकर्ता कुर्सियों के पास खड़े हुए, जबकि कुछ पीछे से पोज देने लगे। इस दौरान जब CO ने प्रवेश को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो एक कार्यकर्ता ठसक से बोला,…
Jamshedpur News: जमशेदपुर प्रशासन ने अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन को रोकने के लिए 11 सितंबर को दो अहम छापेमारी अभियान चलाए। श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के मौजा चंदनपुर में लगभग 10,500 Cft बालू खनिज का अवैध भंडारण पाया गया। मौके पर प्रशासन ने इसे जप्त कर श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसी दौरान धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के काजू बागान भालकी मोड़ के पास दो हाईवा वाहन क्रमांक JH05BZ-4154 और JH05CB-6407 अवैध बालू परिवहन करते पकड़े गए। दोनों वाहनों को जप्त कर धालभूमगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है। जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि अवैध…
Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास हुई 30 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड कमलेश दुबे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी, सुधीर नारायण बेहरा और गणेश कुम्भकार शामिल हैं। उनके कब्जे से 10 लाख 69 हजार 700 रुपये, एक देसी पिस्टल, इनोवा कार और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, कमलेश दुबे ने कारोबारी साकेत अग्रवाल की बैंक में बड़ी रकम ले जाने की आदत को भांप कर लूट की योजना…
Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स प्रबंधन के बीच वार्षिक बोनस 2024-25 को लेकर सौहार्दपूर्ण समझौता हुआ। इस समझौते के तहत कुल 47 लाख 50 हज़ार रुपये की राशि बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी। समझौते पर प्रबंधन की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार सिंह हरषाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक के एम महाराजा, प्रमुख वित्तीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण रॉव, सह सचिव…
