Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»नवादा में भीषण बस हादसा: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्कूल बस, एक छात्रा की मौ’त, 27 घायल
Bihar

नवादा में भीषण बस हादसा: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्कूल बस, एक छात्रा की मौ’त, 27 घायल

गोविंदपुर के बेला गांव के पास मगध सेंट्रल स्कूल की बस पलटी; एक छात्रा की मौके पर ही मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।
By Samsul HaqueApril 13, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

नवादा | रिपोर्टर

बिहार के नवादा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां सोमवार को बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में जा पलटी। इस भीषण सड़क हादसे में एक मासूम छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 अन्य बच्चे घायल हुए हैं। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमलापुर रोड स्थित बेला गांव के समीप की है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Read more: कोडरमा के अंगार मोड़ पर बस हादसा, 11 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बनी काल— प्राप्त जानकारी के अनुसार, मगध सेंट्रल स्कूल की बस सोमवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और उसमें क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। बेला गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस तीन बार पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में दर्शन गांव निवासी अमित कुमार की पुत्री आरोही कुमारी की जान चली गई।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अस्पताल में कुव्यवस्था का आरोप— हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से 4 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने वहां की अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और चालक की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर उठे सवाल— ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने आरोप लगाया कि स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो बसों की फिटनेस की जांच होती है और न ही चालकों के प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाता है। इस घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रबंधन व चालक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और यातायात सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read more: बिहार बस हादसा: सुपौल में अनियंत्रित बस पानी से भरे खेत में गिरी, 1 की मौ’त, दर्जन भर यात्री घायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खान सर को गिरफ्तारी से बड़ी राहत, कोर्ट में पुलिस ने सौंपी केस डायरी

June 20, 2026

झारखंड की डांसर बहनों से पटना में हैवानियत, 13 लोगों पर मामला दर्ज

June 20, 2026

NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 21 जून को चलेंगी 6 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

June 19, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.