Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों की सूची जारी करने में जुटे हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी प्रत्याशी सूची जारी कर दी, जिसमें प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है। एक दिन पहले ही मैथिली ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और अब वह सीधे चुनावी मैदान में उतरेंगी। भाजपा की इस दूसरी लिस्ट में कुल 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिनमें अलीनगर से मैथिली ठाकुर, हायाघाट से रामचंद्र प्रसाद, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, गोपालगंज से सुभाष सिंह, बनियापुर से केदारनाथ सिंह, छपरा से छोटी कुमारी, सोनपुर से विनय कुमार…
Author: Samsul Haque
Bokaro News: बोकारो शहर के करोड़पति लोहा व्यापारी प्रदीप कलबेलिया को केंद्रीय सरकारी एजेंसी ने बुधवार को 200 करोड़ रुपये के GST फर्जीवाड़े में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी टीम ने मंगलवार सुबह से ही उनके मानसरोवर इनक्लेव स्थित आवास एवं कार्यालय पर छापेमारी और दस्तावेज जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान घोटाले के पुख्ता सबूत हाथ लगते ही प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया। GST डायरेक्ट्रेट जनरल के अपर महानिदेशक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। सूत्रों के अनुसार, प्रदीप की फर्जी कंपनियों के माध्यम से 45 करोड़ रुपये के जीएसटी की हेराफेरी की गई है। टीम…
Saraikela-Karsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) में लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना राजनगर थाना क्षेत्र के छोटा सिजुलता स्थित नवोदय चौक के पास हुई। पुलिस के अनुसार, तीन युवक अपाचे बाइक से पहुंचे और हथियार के बल पर केंद्र संचालक अनूप महाकुड़ से 60 हजार रुपये नकद लूट लिए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर उनका पीछा किया तो अपराधियों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। भीड़ को पास आता देख उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की और भाग निकले। सौभाग्य से गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने की जांच शुरू घटना की…
Bokaro News: पोक्सो एक्ट (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत दर्ज एक मामले में बोकारो के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवेश कुमार त्रिपाठी की अदालत ने बुधवार को आरोपी शिक्षक आकाश मुंडा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला पोक्सो संख्या 45/2024 से जुड़ा था, जिसकी सुनवाई लंबे समय से चल रही थी। बचाव पक्ष के वकील रणजीत गिरि ने अदालत में तर्क दिया कि यह पूरा मामला झूठे आरोपों और भयादोहन के मकसद से तैयार किया गया था। अदालत ने सबूतों की समीक्षा के बाद यह माना कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा है। घटना की पृष्ठभूमि यह…
Bokaro News: चास प्रखंड अंतर्गत पुपुनकी टोल प्लाजा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-32 पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) श्रीमती मारुति मिंज के नेतृत्व में बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 47 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 14 वाहनों पर परिवहन नियमों की अवहेलना पाए जाने पर कार्रवाई की गई। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में डीटीओ टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों से कुल ₹1.17 लाख का जुर्माना वसूला। फिटनेस, इंश्योरेंस और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई अभियान के दौरान वाहन चालकों के फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टिव टेप और टैक्स ड्यू की जांच की गई। कई…
Koderma News: समाज में गौ माता और गौशाला के प्रति लोगों की सोच बदल रही है। कोडरमा स्थित श्री कोडरमा गौशाला समिति प्रांगण में बुधवार को दिव्या कुमारी ने अपने 1 वर्षीय सुपुत्र कनिष्क मौर्य का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर उन्होंने गौ माता को गुड़, चोकर और हरा चारा खिलाया तथा सुपुत्र का तुला दान कराया। गौशाला के सचिव अरुण मोदी ने बताया कि अब लोगों में गौशाला के प्रति नई सोच उभर रही है। वे जन्मदिन, शादी सालगिरह और अन्य शुभ कार्यों को गौ माता की सेवा से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जहां लोग पहले यह आयोजन होटलों और लॉन्स में करते थे, अब वे गौशाला परिसर…
India News: देश और विदेश में फैले साइबर अपराध नेटवर्क को तोड़ने के लिए सीबीआई (CBI) ने सोमवार को कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह अभियान गृह मंत्रालय के अधीन “ऑपरेशन चक्र-5” के तहत चलाया गया, जिसकी कार्रवाई में एजेंसी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CBI ने यह मामला साइबर समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर दर्ज किया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा है, जिसने भारत में हजारों नागरिकों से ऑनलाइन ठगी कर करोड़ों रुपये हड़पे हैं। फर्जी कंपनियों और ऑनलाइन झांसे का जाल जांच एजेंसी के अनुसार,…
World News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मीरपुर इलाके में मंगलवार दोपहर एक कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग और भारी विस्फोट ने कोहराम मचा दिया। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई श्रमिक झुलस गए और कुछ अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि आग सात मंजिला फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से लगी और कुछ ही देर में फैलते हुए पास के केमिकल गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फायर सर्विस निदेशक ताजुल इस्लाम चौधरी ने जानकारी दी कि दूसरी और तीसरी मंजिल से अब तक 16 शव निकाले गए हैं और मृतकों का आंकड़ा…
Ranchi News: अक्टूबर मध्य में झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में 16 और 17 अक्टूबर से आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, जिन जिलों में बादल रहेंगे उनमें रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, धनबाद, कोडरमा, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार शामिल हैं। इन जिलों में मौसम हल्का बदला रहेगा, लेकिन वर्षा के आसार नहीं हैं। 18 को साफ आसमान, फिर बदलेगा मौसम 18 अक्टूबर को पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा। विभाग ने बताया कि इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर को एक बार फिर कई हिस्सों में बादल छाने की…
Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा लुपुग टोला में एक युवक को अपने भाई की विधवा से अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। घटना सोमवार की रात की है जब बुधान मार्डी ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में विजय टोपनो नामक युवक ने उस पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय टोपनो राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती का निवासी है और मृतक भाई की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। जब बुधान ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर रास्ते में रोक लिया और झगड़ा शुरू कर दिया। थर्मोकोल कटर से…
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी किसी भी वक्त अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर सकती है। पार्टी सांसद मोहम्मद जावेद ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दूसरी बैठक में लगभग 20-25 नामों को मंजूरी मिल गई है और सूची अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, “यह हमारी सीईसी की दूसरी बैठक थी। मुझे उम्मीद है कि बाकी नामों को आज या कभी भी मंजूरी मिल जाएगी। पहली लिस्ट भी आज जारी हो सकती है।” महागठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान बिहार में महागठबंधन की सीटों को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस ने अपनी सीटों पर…
India News: टीवी और फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार सुबह निधन हो गया। 1988 में बी.आर. चोपड़ा के आइकॉनिक टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में उन्होंने कर्ण का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया था। पंकज धीर के निधन की जानकारी उनके दोस्त और सह-कलाकार फिरोज खान ने दी, जिन्होंने ‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा, “एक सज्जन इंसान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। तुम्हारी बहुत याद आएगी दोस्त पंकज धीर।” कैंसर से लंबी लड़ाई रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर सुबह 11:30 बजे हुआ। वह लंबे समय से…
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए गठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने कुछ नए चेहरों के साथ कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों पर भरोसा जताया है। प्रमुख उम्मीदवारों को मिली टिकट सूची के अनुसार, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, मधेपुरा से कविता साहा, सिंघेश्वर से रमेश ऋषिदेव, और सोनबरसा से रत्नेश सदा को उम्मीदवार बनाया गया है। मंत्री श्रवण कुमार को फिर से नालंदा, जबकि अनंत सिंह को मोकामा से टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त बहादुरपुर से मदन सहनी, बरौली से मनजीत सिंह, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, वारिसनगर से…
India News: केरल के कोच्चि में सेंट रीटा पब्लिक स्कूल में हिजाब पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रूप ले चुका है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने राज्य सरकार से परिपत्र जारी कर सभी स्कूलों में धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की है। एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष सीपीए लतीफ ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी के निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि किसी भी छात्रा को हिजाब या स्कार्फ पहनने से रोका नहीं जा सकता। विवाद की शुरुआत मामला 7 अक्टूबर…
India News: हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण में नौ दिन बाद परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दे दी है। प्रशासन के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद आज शाम करीब 4 बजे उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ श्मशान घाट में किया जाएगा। पूरन कुमार, 2001 बैच के अधिकारी थे और उन्होंने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने नौ पन्नों का एक “अंतिम नोट” छोड़ा था, जिसमें 15 वरिष्ठ और पूर्व पुलिस अधिकारियों के नाम दर्ज हैं। इससे राज्य पुलिस के शीर्ष…
India News: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी ने हलचल मचा दी है। विपक्षी पार्टी AIADMK के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सीवी षणमुगम ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की। उनके बयान के बाद सियासी बवंडर खड़ा हो गया है। षणमुगम ने एक पार्टी बैठक में कहा कि “स्टालिन सरकार चुनाव से पहले लोगों को फ्री चीजें बांटने के लिए जानी जाती है, हो सकता है कि अगले चुनाव में वे ‘फ्री वाइफ’ भी देने का वादा करें।” यह वक्तव्य वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने दिया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
India News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करने के मामले में फंसी दो महिला पत्रकारों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन पत्रकारों ने शीर्ष अदालत से तत्काल अंतरिम राहत की मांग करते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जताई है। बताया जा रहा है कि दोनों पत्रकारों को मार्च 2025 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसी महीने मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। राज्य सरकार…
India News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक बस हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस सड़क पर चलते-चलते आग का गोला बन गई। हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 57 यात्री सवार थे। कुछ लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई, जबकि कई बस में ही फंस गए। आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पटाखों से लगी आग, मचा विस्फोट जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने…
World News: मालदीव ने वैश्विक स्वास्थ्य इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने घोषणा की है कि मालदीव दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने मां से बच्चे में फैलने वाले तीन प्रमुख संक्रमणों — एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी — का पूरी तरह उन्मूलन कर दिया है। WHO ने कहा कि यह उपलब्धि दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए एक “स्वास्थ्य परिवर्तन” है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 2019 में मालदीव को एचआईवी और सिफलिस संक्रमण रोकने की मान्यता मिली थी। अब हेपेटाइटिस-बी को भी शामिल कर उसने “ट्रिपल एलिमिनेशन” हासिल कर लिया है। मजबूत…
India News: तमिलनाडु के जंगलों में फैली लेट्टाना घास, जिसे कभी पर्यावरण की सबसे बड़ी समस्या कहा जाता था, आज उन्हीं जंगलों के आदिवासियों के लिए रोज़गार का नया साधन बन गई है। यह घास पहले वनस्पतियों को नष्ट करने और भूजल स्तर को घटाने के लिए कुख्यात थी, लेकिन अब इससे हरित ऊर्जा और आय दोनों का मार्ग खुला है। हसूर वन क्षेत्र के शलवाड़ी गांव में आदिवासी समुदाय प्रमुख शृकाविदेवन ने देश की पहली लेट्टाना फ्यूल फैक्ट्री शुरू की है। यहां स्थानीय आदिवासी जंगलों से यह घास इकट्ठा करते हैं और फैक्ट्री में इसे “ब्रिकेट्स” यानी ठोस ईंधन के रूप में तैयार किया जाता…
