फॉण्ट कनवर्टर NEW

हजारीबाग: करसो पुल मर्डर केस सुलझा, आरोपियों ने कबूला ह’त्या का जुर्म

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस ने विक्की कुमार सोनी हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के पास 8 जून को हुई विक्की कुमार सोनी की हत्या का हजारीबाग पुलिस ने सफल उद्भेदन कर

हजारीबाग करसो पुल मर्डर केस सुलझा
हजारीबाग करसो पुल मर्डर केस सुलझा

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस ने विक्की कुमार सोनी हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के पास 8 जून को हुई विक्की कुमार सोनी की हत्या का हजारीबाग पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के साथ-साथ पूर्व में हुई कई लूट, चोरी, ड्रग्स तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में भी अपनी भूमिका कबूल की है।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गहन जांच के आधार पर बिहार के नवादा निवासी विक्रम कुमार (25 वर्ष) तथा गया जिले के वजीरगंज निवासी दिलीप कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।मृतक विक्की कुमार सोनी, पिता स्व. देवनंदन प्रसाद, निवासी ओकनी (हजारीबाग), अपने एक दोस्त के साथ कार से कोडरमा जा रहे थे। इसी दौरान करसो पुल के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

Read more: हजारीबाग में मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही थी शराब फैक्ट्री, 285 लीटर जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त हुंडई ग्रे रंग की कार (JH02AE-0232) बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ बिहार व झारखंड के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।इस कार्रवाई में बरही एसडीपीओ राधाप्रेम किशोर, थाना प्रभारी विनोद कुमार, शमशेर बहादुर सिंह, राजबल्लभ यादव, राजेश भोक्ता, बरही थाना के सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा हजारीबाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram