फॉण्ट कनवर्टर NEW

कपाली गोलीकांड का दूसरा आरोपी दबोचा गया, विदेशी पिस्टल बरामद

Kapali: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में अफसर नवाज पर हुई जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के दूसरे आरोपी मो. सलमान उर्फ जम्बो बच्चा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना

अपनी भाषा में पढ़ें

Kapali: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में अफसर नवाज पर हुई जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के दूसरे आरोपी मो. सलमान उर्फ जम्बो बच्चा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मेड इन यूएसए अंकित 7.65 एमएम का पिस्टल भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 2 जून 2026 को इस्लामनगर में जमीन से जुड़े कार्य के दौरान अफसर नवाज पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। घटना के बाद पीड़ित के बयान पर चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।

जांच के क्रम में पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी मो. सलमान उर्फ जम्बो बच्चा को ओडिशा के बांगरीपोशी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की उम्र 34 वर्ष है और वह जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड, रोड नंबर-17 का निवासी है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। आजादनगर थाना में उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे मंडल कारा सरायकेला भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, अनुसंधानकर्ता हीरालाल मुंडू, टाइगर मोबाइल के आरक्षी बिपुल कुमार तिवारी, दस्तगीर आलम तथा तकनीकी शाखा के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram