Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पति-पत्नी के विवाद का खौफनाक अंत, खलबट्टे के वार से पत्नी की मौ’त
Jharkhand

पति-पत्नी के विवाद का खौफनाक अंत, खलबट्टे के वार से पत्नी की मौ’त

By Samsul HaqueJune 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
जमशेदपुर में पति-पत्नी के विवाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित तुरियाबेड़ा के धर्माबांधा में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक दर्दनाक हत्याकांड में बदल गया। मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। घरेलू कलह के दौरान एक होटल संचालक ने अपनी पत्नी के सिर पर खलबट्टे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 40 वर्षीय गीता मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति बापी मंडल डिमना रोड क्षेत्र में एक होटल का संचालन करते हैं। मंगलवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। आरोप है कि गुस्से में आकर बापी मंडल ने घर में रखे खलबट्टे से गीता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गीता मंडल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से संबंधों को लेकर तनाव चल रहा था। आरोपी बापी मंडल ने पूछताछ में बताया कि गीता की बारीडीह निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर उसे आपत्ति थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। मामला थाना तक भी पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था।

Read more: जमशेदपुर में अवैध संबंध के शक में युवक की ह’त्या, डेकची से वार कर ली जान

बताया जाता है कि बापी मंडल और गीता मंडल दोनों की यह दूसरी शादी थी। बापी के पहले विवाह से दो बच्चे हैं, जबकि गीता भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही थीं। मंगलवार रात पुराना विवाद फिर उभर आया और बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि बापी ने कथित रूप से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.