Ranchi News : जिले में TB मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आज उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमिटी की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सिविल सर्जन, ITDA निदेशक, शिक्षा विभाग, पंचायती राज पदाधिकारी, WHO प्रतिनिधि सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि 1 जुलाई 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक यह अभियान जिले भर में चलेगा। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से संवेदनशील समूहों की घर-घर जाकर टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें अनाथालय, वृद्धाश्रम, झुग्गी-बस्ती, प्रवासी मजदूर, खनन क्षेत्र, जेल…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi News : रांची जिले की किक बॉक्सिंग टीम ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराया। 2-3 जुलाई तक रामगढ़ जिले के कोटर स्थित इनडोर हॉल में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रांची की टीम ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर कुल 12 पदकों के साथ दमदार वापसी की। रांची जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिन्हा ‘दीपू’ ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी और भविष्य में उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ी निरंतर बेहतरी की…
Ranchi News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को 3800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कुल 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात झारखंड को दी। इस मौके पर उन्होंने इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिससे राज्य में सड़क संरचना को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन राज्य के विभिन्न हिस्सों में किया गया, जहां इन परियोजनाओं की शुरुआत की गई। गडकरी ने राजधानी रांची के रातू रोड फ्लाईओवर का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहा कि इन राजमार्गों के निर्माण से राज्य के विकास को नई रफ्तार…
Ranchi News : जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का समापन 3 जुलाई 2025 को सीएम एक्सीलेंस स्कूल, बरियातू के मैदान में धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर जिले भर से चयनित प्रतिभाशाली छात्र-खिलाड़ियों ने अपने फुटबॉल कौशल से दर्शकों और अधिकारियों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में राँची के विभिन्न प्रखंडों से आई टीमों ने हिस्सा लिया और कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतिभागियों के खेल में अनुशासन, ऊर्जा और टीम भावना साफ झलक रही थी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार एवं जिला…
Ranchi News : सेंट्रल मुहर्रम कमिटी, रांची ने वर्ष 2025 के मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। यह निर्देश मुख्य रूप से धवताल अखाड़ा और इमामबख्श अखाड़ा के अंतर्गत निकलने वाले जुलूसों के लिए है। कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान और प्रवक्ता मो. इसलाम ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि 10वीं मुहर्रम (पहलाम) का जुलूस 6 जुलाई 2025, रविवार को निकलेगा। यह जुलूस दोपहर 1 से 2 बजे तक मेन रोड पहुंचेगा और फिर 3 से 4 बजे तक लेक रोड में तीनों प्रमुख अखाड़ों के खलीफाओं के मिलन के…
Ranchi News : 2 जुलाई 2025 को मुरी रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एक सघन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई RPF कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर, इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में फ्लाइंग टीम/रांची के सहयोग से की गई। जांच के दौरान, ट्रेन संख्या 15027 सम्भलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस के कोच BE-1 में दो युवकों को भारी स्काई-ब्लू ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध हालत में बैठे देखा गया। पूछताछ में उनकी पहचान आज़ाद कुमार (23 वर्ष) और अविनाश चौहान (19 वर्ष), दोनों निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। बैग के बारे में…
Ranchi News : रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी राकेश रंजन कुमार को झारखंड हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करने पर नोटिस जारी किया है। यह मामला एक सिविल विवाद से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता की जमीन को लेकर आरोपी अजय मुंडा पर केस दर्ज हुआ था। सुप्रीम कोर्ट से अजय मुंडा को अग्रिम जमानत मिल चुकी थी और उसे आत्मसमर्पण का आदेश दिया गया था। हालांकि, जब अजय मुंडा ने अदालत में आत्मसमर्पण किया, तो मजिस्ट्रेट ने उसे रिहा करने के बजाय न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने इसे गंभीर लापरवाही…
Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को 26,001 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया हर हाल में सितंबर 2025 तक पूरी करने का निर्देश दिया है। बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने आयोग से 15 सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। JSSC द्वारा कोर्ट में दाखिल शपथपत्र के अनुसार, शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया चार श्रेणियों में की जा रही है, गणित एवं विज्ञान (5,008 पद), सामाजिक विज्ञान (5,002 पद), भाषा (4,991 पद) और इंटरमीडिएट प्रशिक्षित शिक्षक (11,000 पद)। इनमें इंटर प्रशिक्षित शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों के लिए नियुक्त किए जाएंगे। गणित और विज्ञान के 5,008 पदों के…
Ranchi News : सोनाहातू के तत्कालीन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) संतोष कुमार सिन्हा पर लगे रिश्वत के आरोपों को 14 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा शुरू नहीं हो पाया है। इस विलंब का मुख्य कारण रांची उपायुक्त कार्यालय से अब तक अभियोजन की स्वीकृति न मिलना है। मामला वर्ष 2011 का है, जब 9 मार्च को वृद्धा पेंशन वितरण के दौरान BSO संतोष कुमार सिन्हा पर यह आरोप लगा कि उन्होंने बिचौलिए जगन्नाथ मछुआ के माध्यम से लाभुकों से 50-50 रुपये रिश्वत वसूली करवाई थी। इस शिकायत पर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते…
Khunti News : खूंटी में बुधवार को एक भावुक क्षण देखने को मिला जब 50 वर्षों से अपने परिवार से बिछड़े सलीम की अपने परिजनों से मुलाकात हुई। यह पुनर्मिलन संभव हो पाया झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) और खूंटी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के प्रयासों से। सलीम इस वर्ष 25 मार्च को खूंटी शहर में बीमार अवस्था में भटकते हुए पाए गए थे। खूंटी पुलिस ने उन्हें तत्कालिक रूप से बचाया और इलाज के लिए सहयोग विलेज, पिपराटोली स्थित वृद्धाश्रम में भर्ती कराया। यहां इलाज और देखभाल से सलीम की सेहत में सुधार हुआ और धीरे-धीरे उनकी…
Palamu News : राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बुधवार को मनातू अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां भारी अनियमितताओं के बीच उनका गुस्सा फूट पड़ा। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए, वहीं म्यूटेशन, लैंडबैंक और अन्य अहम रजिस्टर अपडेट नहीं मिले। मंत्री ने अंचल अधिकारी मदन कुमार सुमन और प्रधान सहायक से जब जवाब मांगा तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस पर उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि सभी रिकॉर्ड एक महीने के अंदर अद्यतन किए जाएं, नहीं तो “सुधरें या कुर्सी छोड़ें”। उन्होंने साफ कहा…
Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस वार्ता में बड़ा बयान देते हुए कहा कि संथाल परगना को मणिपुर जैसी हिंसा में झोंकने की साजिश की जा रही है और इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हैं। हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने भोगनाडीह की हालिया घटना को एक पूर्व-नियोजित षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने सीधे तौर पर गोड्डा के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री को इसमें शामिल बताया और कहा कि यह सब कुछ राजनीतिक लाभ के लिए रचा गया है। सुप्रियो ने मुख्यमंत्री हेमंत…
Ranchi News : झारखंड में चल रहे बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में ACB ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रांची से प्रिज्म होलोग्राफी के एमडी विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता मूल रूप से ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्हें 20 मई को दर्ज हुए केस के सिलसिले में दबोचा गया। बताया जा रहा है कि विधु गुप्ता की कंपनी ने झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) की निविदाओं में फर्जी जनशक्ति की आपूर्ति की। इस दौरान फर्जी दस्तावेजों और बढ़े हुए वेतन दावों का सहारा लेकर करोड़ों के सरकारी धन की…
Ranchi News : झारखंड की राजधानी में खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, जब 64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, बारियातू में किया गया। इस आयोजन की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार ने की। खास बात यह रही कि उद्घाटन समारोह बारिश के बीच हुआ, जिसने खिलाड़ियों के जुनून और जज़्बे को और उभार दिया। उद्घाटन समारोह में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक बदल राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर…
Ranchi News : इस वर्ष का राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित होने जा रहा है। यह मेला झारखंड के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) और बाबा बासुकीनाथ धाम (दुमका) में श्रद्धालुओं के सैलाब के लिए प्रसिद्ध है। इस बार अनुमान है कि 50 लाख से अधिक श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेंगे। इसी को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव का पूरा फोकस श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर था। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भीड़ को नियंत्रित करने…
Ranchi News : राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे जुड़ी समस्याओं की समीक्षा के लिए 1 जुलाई 2025 को पुलिस मुख्यालय सभागार, रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) सुरेन्द्र कुमार झा ने की। इस बैठक में टाटा AIG बीमा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक अमित सिंह एवं अन्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह, महामंत्री रमेश उरांव और युवा नेता रहमान खान भी उपस्थित रहे। पुलिसकर्मियों ने उठाई जमीनी समस्याएं बैठक में पुलिसकर्मियों ने बीमा योजना के तहत अस्पतालों में मिल रही असमुचित…
Ranchi News : पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तत्परता दिखाते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को निर्देश दिया कि विमल लकड़ा को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी नियमित रूप से दी जाए। मुख्यमंत्री ने X के माध्यम से कहा कि झारखंड सरकार विमल लकड़ा जी और उनके परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है और उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन, खेलकूद, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य…
Ranchi News : झारखंड में सतत विकास लक्ष्य (SDG) की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव अलका तिवारी ने मंगलवार को यूनिसेफ के प्रयासों और भूमिका की सराहना की और इसे और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और यूनिसेफ दोनों ही सतत विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, इसलिए एक-दूसरे के बीच डेटा और अनुभव साझा करना न केवल आपसी समन्वय बढ़ाएगा, बल्कि योजनाओं की प्रभावशीलता भी बढ़ेगी। मुख्य सचिव ने यूनिसेफ से आग्रह किया कि वह सभी संबंधित विभागों के साथ नियमित समन्वय…
Ranchi News : राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, मेहमानों के स्वागत एवं उद्घाटन समारोह की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, एसडीओ, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी, यातायात पुलिस अधीक्षक समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।…
Ranchi News : जिला प्रशासन की ओर से आज समाहरणालय सभागार में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य प्रशासनिक पहलुओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की। बैठक में जिले के विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का प्रमुख उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना और उसे और बेहतर बनाना था। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले में शांति एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतें और समय-समय पर क्षेत्रीय निगरानी करें। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों पर चर्चा…
