फॉण्ट कनवर्टर NEW

वार्ड-18 में ‘बेंच’ पर छिड़ी जंग, प्रत्याशी सोमवित माजी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचे सबलू मुंडा

रांची: राजधानी में चुनावी सरगर्मियां तेज होते ही प्रत्याशियों के बीच शह और मात का खेल शुरू हो गया है। ताजा मामला वार्ड नंबर 18 का है, जहां आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर निर्वाचन आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

झारखंड निकाय चुनाव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में चुनावी सरगर्मियां तेज होते ही प्रत्याशियों के बीच शह और मात का खेल शुरू हो गया है। ताजा मामला वार्ड नंबर 18 का है, जहां आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर निर्वाचन आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशी सबलू मुंडा ने निर्वाचन आयोग, रांची को एक पत्र लिखकर अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सोमवित माजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, सोमवित माजी  ने वार्ड के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगे ‘सीमेंटेड बेंचों’ पर अपना नाम अंकित करवाया है। आरोप है कि यह न केवल मतदाता को प्रभावित करने की कोशिश है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितता का स्पष्ट उदाहरण भी है।

प्रचार के तरीकों पर सवाल

सबलू मुंडा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि सोमवित माजी  द्वारा मंदिर, तालाब और गली-मोहल्लों जैसे संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर भी अपना नाम लिखवाकर व्यापक प्रचार किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का तर्क है कि चुनाव के दौरान इस तरह सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है।

साक्ष्य के तौर पर वीडियो पेश

महज आरोपों तक सीमित न रहते हुए, सबलू मुंडा ने शिकायत के साथ विभिन्न स्थानों की वीडियो फुटेज भी संलग्न की है, ताकि निर्वाचन आयोग आरोपों की सत्यता की जांच कर सके। पत्र में आयोग से इस मामले पर त्वरित और उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

यह मामला तब सामने आया है जब शहर में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अब देखना यह होगा कि निर्वाचन आयोग इन साक्ष्यों के आधार पर सोमवित माजी के खिलाफ क्या कदम उठाता है। फिलहाल, वार्ड-18 के मतदाताओं के बीच यह ‘बेंच विवाद’ चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram