Chaibasa news: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस शुक्रवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में मनाया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद गांधी जी के विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि महात्मा गांधी आज भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी जीवित और प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी एक ऐसे राजनीतिज्ञ…
Author: Faizal Haque
Jamshedpur news: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर आजाद नगर क्षेत्र में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निगम द्वारा नियुक्त सफाई ठेकेदार बबुआ झा जानबूझकर लापरवाही बरत रहे हैं और तय संख्या से बहुत कम मजदूर लगाकर निगम की निधि का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे इलाके के लोग गंदगी और दुर्गंध झेलने को मजबूर हैं। राय ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व उन्होंने निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में औचक निरीक्षण किया था, जिसमें 50 के…
Chaibasa news: आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। बैठक में चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों से समिति के सदस्यों द्वारा बारी-बारी से साक्षात्कार लिया गया। सभी उम्मीदवारों के विचार और योजनाओं को सुनने के बाद समिति ने आपसी सहमति से नगर परिषद चाईबासा से राधा मोहन बनर्जी और नगर परिषद चक्रधरपुर से अनुप्रिया सोय के नाम…
Chaibasa news: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज सदर अस्पताल, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम कर्रा सोसायटी रूरल फॉर एक्शन, रांची के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल की सिविल सर्जन भारती मिंज, शिवचरण हासदा, पुष्पा, मीनू कुमारी, बीपीएम अजय यादव, आशीष कुमार, राजीव कुमार सिंह, यूनिसेफ कंसलटेंट अनु कुमारी, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक नालिनी गोप, काउंसलर नम्रता, पैरा लीगल वालंटियर रीना प्रधान, कर्रा सोसायटी फॉर रूरल एक्शन की सदस्य पिंकी बोदरा एवं…
Jamshedpur news: झारखंड में बांग्ला भाषा एवं सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 01 फरवरी 2026 को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी बंगीय उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं योग गुरु अंशु सरकार ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि यह उत्सव सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से कलाकार, साहित्यकार और संस्कृति प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह उत्सव बांग्ला भाषा, लोककला और सांस्कृतिक विरासत को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में सरकार योगा अकादमी की…
Jamshedpur news: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इस कार्रवाई के दौरान दो देसी कट्टा, 315 बोर की चार जिंदा गोलियां, घटना में प्रयुक्त नंबर बदली हुई स्कॉर्पियो और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा का गुड्डू सिंह, गया का उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन, नालंदा सिलहरी का मो. इमरान आलम उर्फ आमिर, रमीज राजा…
Noamundi news: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित नोआमुंडी में टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन की ओर से आयोजित 35वीं वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को एमई स्कूल मैदान में हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटीरियल्स) संदीप कुमार और विशिष्ट अतिथि ज्योति कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में ओएमक्यू डिवीजन के जनरल मैनेजर देवाशीष जेना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को बागवानी और कृषि के प्रति जागरूक करने के साथ हरित एवं सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया…
Jamshedpur News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच साईं मंदिर के समीप गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े तीन कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अपहरण व फिरौती समेत कई संगीन मामलों में इनकी संलिप्तता रही है। पुलिस के अनुसार अपहरण मामले में गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान जानकारी…
Jamshedpur news : आदित्यपुर।सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर के लाइन टोला में गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अनिल सरदार उर्फ गोरे के रूप में हुई है, जो लाइन टोला, इच्छापुर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए शुक्रवार को एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक युवक अवैध हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में संलग्न है। सूचना…
Jamshedpur news: बिरसानगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर तीन नंबर जोन में चोरों ने एक कारोबारी के गोदाम में धावा बोलकर करीब 30 हजार रुपये मूल्य के राशन सामग्री की चोरी कर ली। पीड़ित कारोबारी रिंकू प्रसाद ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू प्रसाद का उक्त गोदाम बिरसानगर में स्थित है, जबकि उनकी किराना दुकान बारीडीह इलाके में है। रिंकू प्रसाद ने बताया कि 25 जनवरी की रात वह अपने गोदाम पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने देखा कि गोदाम का ताला…
Bokaro news: आज दिनांक 28/01/2026 (बुधवार) अपराह्न 1:00 बजे सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के हाॅट स्ट्रीप मिल कैंटीन में क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एच.एम.एस) द्वारा घोषित ई.डी.वर्क्स कार्यालय पर दिनांक 29 जनवरी 2026 के विराट आक्रोश प्रदर्शन की सफलता हेतु क्रमवार संकल्प सभा के क्रम में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।आज की संकल्प सभा में मिल जोन के मजदूरों ने विराट आक्रोश प्रदर्शन की सफलता का संकल्प लिया। संकल्प सभा में मजदूरों से एकजुटता का आह्वान करते हुये संघ के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार से लेकर निम्नतम प्रबंधन तक सभी मजदूर विरोधी मानसिकता से…
Koderma news: इकरा पब्लिक स्कूल,चेचाई में गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स व जल संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपने वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान – 3, सौर ऊर्जा, ज्वालामुखी विस्फोट, जल शुद्धिकरण यंत्र व वर्षा जल संचयन के कार्यशील मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा l जिसे अतिथियों व मौजूद लोगों ने काफी सराहा। मौके पर स्कूल के डायरेक्टर हाफिज मोहम्मद मकसूद ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मक़सद विद्यार्थियों में वैज्ञानिक…
Bokaro news: आज एस एस कॉलेज चास के परिसर में छात्र नेता युगदेव महथा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के वर्तमान संशोधनों और नीतियों के विरोध में एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आवाज बुलंद की जिसमें एस एस चास प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश कुंदन इंटर प्राचार्य माया देवी इंटर के सचिव महावीर सिंह चौधरी मंबोध माहथा, सची शर्मा, बिपिन कुमार सिंह शिवनंदन सिंह , महादेव माहथा बी सिंह, पंकज शर्मा पप्पू गोप नवल शर्मा जादिश रजवार रितेश चौधरी माहथा राहुल माहथा विजय चौधरी गौरव माहथा…
Kodarma news: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में 77वें गणतं त्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन सहित विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आई. सी. दास की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के निदेशक श्री रजनीश , प्राचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक राम प्रवेश पाण्डेय सहित मुख्य अतिथि मंचासीन रहे। झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, नृत्य, एकांकी नाटक एवं…
Bokaro news: सेक्टर 3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण खेल भावना, अनुशासन और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुंदन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, सेल, बोकारो स्टील प्लांट, बोकारो थे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री कुमार अमित, श्रीमती कृष्णा यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ० सुधा शेखर ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कुंदन कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी, विशिष्ट अतिथि श्री कुमार अमित, प्राचार्या डॉ० सुधा शेखर, उप प्राचार्य श्री अंबरिश रंजन पाठक…
Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लाल भट्टा इलाके में हर वर्ष जनवरी माह में आयोजित होने वाली ग्राम पूजा के दौरान की जाने वाली अमानवीय मुर्गा बलि की प्रथा को इस वर्ष रोक दिया गया। इस परंपरा के तहत पूजा के बाद जीवित मुर्गों को आम लोगों के बीच छोड़ दिया जाता था, जिसके बाद उन्हें पकड़ने की होड़ में भीड़ द्वारा मुर्गों को बुरी तरह फाड़ दिया जाता था। इस क्रूर प्रथा की जानकारी मिलने पर पशु अधिकार संगठन पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया (पेटा इंडिया) ने मामले में हस्तक्षेप किया…
Jamshedpur news: बुधवार को टाटा स्टील द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक 10 गीगावाट EPC परियोजनाओं के सफल निष्पादन का माइलस्टोन पार कर लिया है। यह उपलब्धि भारत के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में कंपनी की अग्रणी भूमिका को और मजबूत करती है। TPREL, द टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी है और देश की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में शामिल है। अब तक कमीशन की गई 10 गीगावाट EPC परियोजनाओं में 9.7 गीगावाट सौर और 290 मेगावाट पवन…
Jamshedpur news: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी के डोंगा घाट से 26 जनवरी को सामने आई 11 वर्षीय अंकुश कालिंदी की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बिरसानगर निवासी अंकुश दोपहर करीब दो बजे नदी में नहाने के दौरान डूब गया था। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, लेकिन प्रभावी खोज-बचाव अभियान शुरू न हो पाने के कारण बच्चे का शव करीब 48 घंटे बाद बुधवार को उसी डोंगा घाट से बरामद किया जा सका। घटना के बाद शुरुआती लगभग 28 घंटे तक ठोस…
Jamshedpur news: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी सरजमदा पंचायत अंतर्गत सरजमदा गुरुद्वारा के समीप सरकारी भूमि पर बन रहे सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान का कहना है कि विधायक निधि से प्रस्तावित इस सामुदायिक भवन के निर्माण से पूर्व न तो ग्राम सभा का आयोजन किया गया और न ही पंचायत या गांव के लोगों को किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी दी गई। इसी बात…
Chaibasa news: शहर के ग्वाला पट्टी निवासी 36 वर्षीय जिम चालक सुनील कुमार यादव उर्फ वतन यादव का मंगलवार देर रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले और शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले वतन यादव के चले जाने से हर वर्ग के लोग गहरे दुख में हैं। परिजनों के अनुसार, सुनील कुमार यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज जमशेदपुर में चल रहा था, जहां डॉक्टर उमेश खान उनकी देखरेख कर रहे…
