Author: Faizal Haque

Jamshedpur News:  मानगो थाना पुलिस ने शहर में लंबे समय से चल रहे नकली सिगरेट के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए करीब 39 लाख रुपये मूल्य की 45,600 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्कूटी के जरिए शहर की विभिन्न दुकानों में नकली सिगरेट की सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस पूरे कारोबार के तीन कथित मुख्य संचालक पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस…

Read More

Chaibasa News: झारखंड सरकार ने समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों के पदनाम में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नई अधिसूचना जारी की है। इसके तहत निम्नवर्गीय लिपिक का पदनाम अब सहायक, उच्च वर्गीय लिपिक का वरीय सहायक तथा प्रधान लिपिक का सहायक प्रशासी पदाधिकारी कर दिया गया है। लंबे समय से की जा रही कर्मचारियों की मांग पूरी होने के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले में खुशी का माहौल है। सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए समाहरणालय संवर्ग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। कर्मचारियों ने पदनाम…

Read More

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को राज्य सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले चरण में पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय की 128 छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने छात्राओं को साइकिल सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रखंड प्रशासन के अनुसार गोइलकेरा प्रखंड में इस योजना के तहत कक्षा आठ के करीब 1450 छात्र-छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने…

Read More

Chaibasa News; पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा-हाथी मंडा रोड के पास करंट लगने से जान गंवाने वाले 25 वर्षीय आकाश कुमार के परिजनों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश और वार्ड पार्षद धर्मवीर पासवान ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौतम राणा को मृतक के परिवार से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए। मधु बाजार झोपड़ बस्ती निवासी आकाश कुमार की 12 अप्रैल 2026 को करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद परिवार पर…

Read More

Jamshedpur News:  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के मुखी बस्ती स्थित निराला पथ में 18 वर्षीय युवक पीयूष डे ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, पीयूष डे एक आइसक्रीम की दुकान में काम करता था। मंगलवार रात उसकी अपनी प्रेमिका से फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल उसे फंदे से…

Read More

Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्थानीय नियोजन नीति लागू करने और क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग को लेकर बुधवार को मनोहरपुर–बड़बिल/किरीबुरू मुख्य सड़क पर शुरू किया गया आंदोलन प्रशासन की पहल और सेल प्रबंधन के साथ लिखित समझौते के बाद समाप्त हो गया। सुबह करीब आठ बजे संयुक्त ग्रामसभा परिषद के नेतृत्व में चिड़िया, बिनुवा, लोडो, टिमरा, सौदा और अंकुवा गांवों के ग्रामीण सड़क पर उतर आए, जिससे लगभग साढ़े पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए मनोहरपुर के अंचलाधिकारी…

Read More

Jamshedpur News: बुधवार को ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के नवपदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, यातायात नियंत्रण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा। मिशन के प्रतिनिधियों ने एसएसपी से आग्रह किया कि शहर में नियमित रूप से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जाए, ताकि यातायात नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन चलाने वालों तथा…

Read More

Ranchi News:  वेंटर्स स्किल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को डायटीशियन और न्यूट्रिशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध डायटीशियन गजाला मातिन उपस्थित रहीं। उन्होंने नर्सिंग के छात्रों को विभिन्न प्रकार के मरीजों को किस तरह का संतुलित आहार देना चाहिए, इस पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने में सही डाइट का कितना अहम रोल होता है। गजाला मातिन ने संतुलित आहार बनाए रखने के फायदे भी बताए और कहा कि भविष्य में नर्सिंग पेशे में यह ज्ञान छात्रों के बहुत काम…

Read More

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार टिप-टेलर ट्रक (एमएच-12 एलटी-8538) ने पीछे से बाइक (जेएच-05 डीएन-3281) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद निसार, पिता मोहम्मद…

Read More

Jamshedpur News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में जमशेदपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की जांच कर रही विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग) को निरुद्ध किया गया है। इन गिरफ्तारियों के साथ अब तक इस हत्याकांड में कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पांच नामजद आरोपियों को जेल भेजा जा चुका था। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रेसवार्ता में बताया कि…

Read More

Jamshedpur News:  बर्मामाइंस स्थित गोदाम में काम बंद किए जाने की सूचना के बाद वहां वर्षों से कार्यरत मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर मजदूरों ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि वे कई दशकों से इस गोदाम में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन अब गोदाम का काम पूरी तरह बंद किए जाने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में मजदूरों ने बताया कि जब से निगम का गठन हुआ है, तब…

Read More

Jamshedpur News:  मानगो नगर निगम क्षेत्र में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की निगरानी को लेकर विधायक सरयू राय की स्वीकृति के बाद मानगो जनसुविधा समिति का गठन किया गया है। समिति का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों से सीधे संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर नजर रखना होगा। विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समिति के संयोजक की जिम्मेदारी पप्पू सिंह को सौंपी गई है। समिति में कुल 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें…

Read More

Jamshedpur news: आगामी 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर हिन्दू पीठ, जमशेदपुर ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन से व्यापक सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक (नगर), पूर्वी सिंहभूम को पत्र सौंपकर रथ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शहर के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। महिलाओं, बच्चों…

Read More

Jamshedpur news: सोनारी स्थित आर.एम.एस. हाई स्कूल, बालिचेला में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत पढ़ रही एक छात्रा को फीस जमा नहीं करने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जमशेदपुर अभिभावक संघ ने मंगलवार को उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई तथा छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि चांदनी कुमारी का नामांकन आरटीई अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत हुआ था। वर्ष 2026-27 में वह कक्षा…

Read More

Jamshedpur news: टाटा स्टील में वर्ष 1981 से 1990 के दौरान आपातकालीन अवधि में कार्य करने वाले स्थायीकरण से वंचित आश्रित मजदूरों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को झारखंड स्टील ठेका मजदूर संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मांगपत्र सौंपकर लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग की। संघ के नेता फनी भूषण महतो ने बताया कि आपातकालीन दौर में आदिवासी, मूलवासी और स्थानीय मजदूरों ने टाटा स्टील के उत्पादन को प्रभावित नहीं होने दिया और कठिन परिस्थितियों में लगातार काम किया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मजदूरों को स्थायी…

Read More

Chandil news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम की मुख्य नहर पर स्थित चैनपुर पुल पर मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बालू लदा एक हाईवा पुल पार करने के दौरान अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित हो गया। पुल पर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण वाहन सीधे मुख्य नहर में जा घुसा। हादसे में चालक सुरक्षित बच निकला, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा पुल से गुजर रहा था, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। यदि पुल पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग लगी होती, तो संभवतः वाहन…

Read More

Jamshedpur news: टेल्को थाना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में सोमवार रात टेल्को सेक्टर मार्केट में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू ने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में विश्वास रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि झूठे मुकदमों के जरिए कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया तो भाजपा संवैधानिक और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। विधायक पूर्णिमा साहू ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी को…

Read More

chatra news: शहर के लाइन मुहल्ला ग्वाल टोली में नगर परिषद चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर शादी घर में शनिवार की रात करीब दस बजे मारपीट की घटना हुई. मारपीट में कई लोग घायल हो गए. सभी का ईलाज सदर अस्पताल में किया गया. इस संबंध में शुभम कुमार ने सदर थाना में आवेदन दिया. जिसमें अमन यादव सहित सात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. बताया कि घर में शादी कार्यक्रम चल रहा था, इस दौरान उक्त लोग घर पहुंचे और मारपीट करने लगे. जिससे शुभम सहित कई लोग घायल हो गए. वही अमन यादव का कहना…

Read More

Bokaro news :- रविवार को राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय सेक्टर 9बड़ा खटाल में जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव के नेतृत्व में पार्टी का तीसवां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का तीसवां स्थापना दिवस ये साबित करता है कि आज भी करोड़ों, दलितों,पिछड़ों, अकलियतों, एवम् समाज के सभी वर्गों के गरीबों का आस्था एवम् विश्वास लालू जी पर कायम है, राष्ट्रीय जनता दल एक ऐसी सामाजिक एवम् राजनैतिक पार्टी है, जो सामंती और मनुवादी ताकतों के आक्रमण से…

Read More

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर और बुरूडीह गांव में रविवार को बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘अपूर पाठशाला’ का शुभारंभ किया गया। झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति, सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन, सूंढ़ी समाज उत्थान समिति पोटका-सह-राजनगर तथा माताजी आश्रम हाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए साहित्यकार सुनील कुमार दे ने कहा कि सरकारी स्तर पर अपेक्षित प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण बांग्ला भाषा का दायरा लगातार सिमटता जा रहा…

Read More