Bishnupur (Gumla): जहां बच्चों के हाथों में कलम-किताब होनी चाहिए, वहां उन्हें झाड़ू थमाकर ऊंची छत पर चढ़ा देना—यह दृश्य राजकीय मध्य विद्यालय, बिशुनपुर से सामने आया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग छात्र स्कूल की ऊंची छत पर चढ़कर झाड़ू से सफाई कर रहे हैं। जरा सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी। बिशुनपुर स्कूल में मासूमों से कराई गई छत की सफाई यह मामला केवल लापरवाही नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ माना जा रहा है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई…
Author: Faizal Haque
Bishnupur (Gumla): बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बिशुनपुर थाना परिसर में आगामी होली पर्व एवं ईद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने की। बैठक में एसआई कामू पासवान, एसआई पी. खलखो, प्रखंड पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी सहित शांति समिति के सदस्य, गणमान्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं।…
Tehran, (Iran): शनिवार को मध्य पूर्व में शांति के तमाम प्रयास धुआं-धुआं हो गए। परमाणु वार्ता के बीच अचानक इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त सैन्य अभियान शुरू करते हुए ईरान के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के कार्यालय को निशाना बनाया। इस भीषण एयरस्ट्राइक में दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक गर्ल्स स्कूल भी तबाह हो गया, जिसमें 57 छात्राओं की मौत की खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। ईरान का ‘ऐलान-ए-जंग’: 8 देशों पर एक साथ हमला अपने ऊपर हुए हमले के जवाब में ईरान ने ‘प्रलयंकारी’ पलटवार किया है। ईरान ने दावा…
Ranchi: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत झिल्लिंगगोड़ा गांव गुरुवार को गहरे शोक में डूबा रहा, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचा। जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल से एंबुलेंस के माध्यम से शव को गांव लाया गया। जैसे ही वाहन गांव की सीमा में पहुंचा, माहौल पूरी तरह गमगीन हो उठा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, समर्थक और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। पार्थिव शरीर को घर के आंगन में रखा गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने पोते…
Jamshedpur: “श्री श्री जगन्नाथ मंदिर की जमशेदपुर में स्थापना का यह सही समय है। भगवान जगन्नाथ जल्दी नहीं आते, उनके आने का इंतजार करना पड़ता है।” यह बातें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कदमा स्थित मरीन ड्राइव में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर एवं जगन्नाथ आध्यात्मिक धर्मार्थ केंद्र की आधारशिला रखने के अवसर पर कहीं। भूमि पूजन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भावनात्मक अंदाज में कहा कि अब भगवान जगन्नाथ जमशेदपुर में विराजमान होने जा रहे हैं और “आज से भगवान जगन्नाथ जमशेदपुर बिहारी हो गए हैं।” राष्ट्रपति ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन…
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब छोटानागरा थाना अंतर्गत मनोहरपुर–चाईबासा मुख्य मार्ग पर टोंटोगाढ़ा के पास सड़क किनारे आईईडी होने की सूचना मिली। आशंका जताई गई कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से विस्फोटक लगाया है। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और एहतियातन सुबह करीब साढ़े नौ बजे से मार्ग के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया। क्षेत्र की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते ने सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टोंटोगाढ़ा गांव के समीप सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु बरामद हुई, जिसे आईईडी…
Jamshedpur: भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। बुधवार को कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम और पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोटा ने वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट और निर्धारित रूट लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कदमा स्थित जगन्नाथ स्प्रिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर तथा बारीडीह अवस्थित Manipal Tata Medical College परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्ग, अग्निशमन व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की…
Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर (जोन-05) स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार को लेकर राज्य सरकार से ठोस पहल की मांग की है। उन्होंने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को उनके विधानसभा स्थित कक्ष में पत्र सौंपते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण एवं चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बिरसानगर, जोन-05 स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वर्तमान में भवन तो उपलब्ध है, किन्तु बढ़ती मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर…
Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी के लिए राहत भरी खबर है। मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-3 के अंतर्गत डब्ल्यूटीपी की क्षमता बढ़ाने हेतु 50 एमएलडी क्षमता के नए इंटेक वेल के निर्माण को झारखंड सरकार ने 67,36,42,900 रुपये की प्राक्कलित राशि पर तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। राशि निर्गत होते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने खुशी जताते हुए कहा…
Sukinda, (Odisha): ओडिशा के सुकिंदा इलाके से एक अहम खबर सामने आई है। बढ़ती जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच टाटा स्टील ने यहां अपनी खनन परियोजनाओं में नई पीढ़ी की जल प्रबंधन तकनीकें लागू की हैं। कंपनी का कहना है कि इन कदमों से न सिर्फ पानी की बर्बादी रुकेगी, बल्कि आसपास के गांवों और पर्यावरण की भी बेहतर सुरक्षा होगी। जाजपुर जिले के सुकिंदा क्षेत्र में स्थित Tata Steel की सुकिंदा क्रोमाइट खदान में 4,500 किलोलीटर प्रति घंटा क्षमता का अत्याधुनिक एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। यह प्लांट खदान से निकलने वाले औद्योगिक अपशिष्ट जल और…
Chaibasa: गोइलकेरा बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर प्रस्तावित भू अर्जन की कार्रवाई नहीं की जाएगी। मनोहरपुर के झामुमो विधायक जगत माझी द्वारा सदन में उठाए गए सवाल के बाद पथ निर्माण विभाग ने यह स्पष्ट किया है। जानकारी के अनुसार गोइलकेरा बाजार के इंदिरा चौक से साप्ताहिक हाट बाजार तक सड़क निर्माण के लिए भू अर्जन विभाग की ओर से रैयतों को जमीन अधिग्रहण का नोटिस जारी किया गया था। इसे गोइलकेरा से सेरेंगदा के बीच बन रही पथ निर्माण विभाग की सड़क का हिस्सा बताते हुए विगत वर्ष 9 दिसंबर को नोटिस दिया गया था।…
Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मानगो नगर निगम की कुल 3 करोड़ 62 लाख 35 हजार 250 रुपये लागत की छह विकास योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसकी जानकारी विधानसभा में विधायक सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में दी गई। नगर विकास विभाग ने 24 फरवरी 2026 को स्वीकृत्यादेश संख्या-136 जारी कर इन योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सरयू राय ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि ये सभी योजनाएं अप्रैल 2025 से लंबित थीं और पिछले लगभग दस महीनों से प्रशासनिक स्वीकृति की…
Dhanbad: धनबाद में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। धमकी की खबर मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खुद मोर्चा संभाल लिया। बिना देर किए पूरे कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए।…
Dhanbad: धनबाद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आ गया और एहतियातन 28 अदालत भवनों के साथ-साथ एमपी-एमएलए कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली करा लिया गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट प्रशासन को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर के अंदर बम रखा गया है और उसे विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा। ईमेल मिलते ही इसकी जानकारी जिला जज और पुलिस प्रशासन को दी गई।…
Lohardaga: लोकतंत्र का शोर थम चुका है, लेकिन सियासत की सरगर्मी अपने चरम पर है। शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में असली जंग 27 फरवरी की मतगणना को लेकर छिड़ चुकी है। प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं, समर्थकों की बेचैनी बढ़ गई है और पूरे शहर में जीत-हार के गणित को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह सिर्फ एक ही चर्चा—“किसके सिर सजेगा ताज?” मतगणना से पहले सियासी पारा हाई मतदान समाप्त होते ही चुनावी शोर भले शांत हो गया हो, लेकिन अंदरखाने बैठकों और रणनीतियों का दौर…
Lohardaga: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत लोहरदगा नगर परिषद के 46 मतदान केंद्रों पर सोमवार, 23 फरवरी को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न हो गया। कुल 43,070 मतदाताओं में से 29,643 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 68.83% दर्ज किया गया, जो नगर की लोकतांत्रिक जागरूकता का मजबूत संकेत है। मतदान में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कुल 22,043 महिला मतदाताओं में से 14,900 महिलाओं ने मतदान किया, जबकि 21,027 पुरुष मतदाताओं में से 14,743 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई केंद्रों पर शाम तक मतदाताओं की लंबी कतारें देखी…
Koderma: नगरपालिका निर्वाचन के तहत मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से पॉलीटेक्निक कॉलेज, बागीटांड में बने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम परिसर में 24 घंटे बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रवेश द्वार पर अधिकृत व्यक्तियों की ही एंट्री हो। सुरक्षा रजिस्टर का नियमित एवं…
Bokaro: बोकारो में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड के कथित दुरुपयोग मामले में मंगलवार देर रात से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई चास के प्रभात कॉलोनी और सेक्टर-9 स्थित स्ट्रीट 37 इलाकों में की गई। आयकर अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ अलग-अलग वाहनों से पहुंची और संदिग्ध ठिकानों पर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की एक टीम चास निवासी और त्रिनेत्र इंटरप्राइजेज के संचालक सोनू मिश्रा के आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सोनू मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्कूलों में पेंटिंग की आपूर्ति की थी। सेक्टर-9 स्थित प्रकाश…
Jamshedpur News: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर और पूरे कोल्हान क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से अधर में लटका जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होगा। सरकार ने इसे संचालित करने की औपचारिक स्वीकृति दे दी है। कॉलेज को ‘इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज’ के रूप में विकसित किया जाएगा और इसका संचालन राज्य सरकार स्वयं करेगी। इसे पीपीपी मोड पर देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। उन्होंने तैयार भवन के बावजूद कॉलेज शुरू नहीं होने पर सवाल किया…
Jamshedpur News: नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार को संपन्न मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत अब मत पेटियों में बंद हो चुकी है। मतगणना 27 फरवरी को निर्धारित है, लेकिन परिणाम आने से पहले ही जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस पहुंचीं और चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया…
