फॉण्ट कनवर्टर NEW

खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, आंदोलन तेज

Bokaro : खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनजागरण अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कनारी पंचायत के उतरी विस्थापित क्षेत्र स्थित ग्राम झिकलोपा नहर किनारे झामुमो की ओर से जनसभा आयोजित की

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro : खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनजागरण अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कनारी पंचायत के उतरी विस्थापित क्षेत्र स्थित ग्राम झिकलोपा नहर किनारे झामुमो की ओर से जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि MMDR संशोधन विधेयक की वापसी तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल किसी व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन, खनिज और हक-अधिकार की लड़ाई है।

मंटू यादव ने कहा कि झारखंड की पहचान और अस्मिता उसकी प्राकृतिक एवं खनिज संपदा से जुड़ी है। राज्य के संसाधनों पर झारखंड के हितों और जनता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने संघर्ष और आंदोलन की राजनीति सीखी है तथा पार्टी आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से अपील की कि 7 सितंबर को बड़ी संख्या में प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि संघर्ष और आंदोलन झारखंड की पहचान रही है और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो का आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में लालमोहन हेंब्रम, उदय गोस्वामी,रामदयाल सिंह, महिला नेत्री एकता देवी, सुनीत टुडू, पार्वती देवी, रेमी देवी, ज्योति कुमारी सोरेन, सोमाली देवी, उर्मिला देवी, संपति देवी, रागिनी देवी, हीरामणि देवी, सुमित्रा देवी, शोभा देवी, सरस्वती देवी, पार्वती देवी, संगीता सोरेन, मंजू सोरेन, मंगली देवी, गीत देवी, जीरा देवी, माया देवी,लालमुनी देवी,फूलमानी देवी,द्रोपती देवी, शांति देवी, गोधनी देवी, सीता देवी, झुमरी देवी, निर्मला सोरेन, बसंती सोरेन, देवीलाल मांझी, महेश्वर टुडू, शिवदयाल मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram