फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

टाटा स्टील के बोनस से जमशेदपुर के बाजार में आएगी बड़ी रौनक

Jamshedpur : टाटा स्टील की ओर से कर्मचारियों के लिए 315 करोड़ रुपये से अधिक बोनस की घोषणा का कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने स्वागत किया है। गुरुवार को जारी बयान में सुरेश सोंथालिया ने कहा कि यह

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur : टाटा स्टील की ओर से कर्मचारियों के लिए 315 करोड़ रुपये से अधिक बोनस की घोषणा का कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने स्वागत किया है। गुरुवार को जारी बयान में सुरेश सोंथालिया ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राहत देने वाला होने के साथ ही जमशेदपुर की स्थानीय अर्थव्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देने वाला साबित हो सकता है।

सोंथालिया ने कहा कि बोनस की राशि मिलने से टाटा स्टील के हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों की खरीदारी क्षमता बढ़ेगी। इसका सकारात्मक प्रभाव शहर के बाजारों में दिखाई देने की उम्मीद है। आगामी त्योहारी मौसम में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बिजली उपकरण, वाहन, आभूषण, फर्नीचर और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की मांग बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा कि बोनस के रूप में मिलने वाली राशि बाजार में पहुंचने के बाद धन का प्रवाह बढ़ेगा। इसका लाभ केवल कर्मचारियों और उनके परिवारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छोटे-बड़े दुकानदारों, थोक व्यापारियों और विभिन्न सेवा कारोबार से जुड़े लोगों को भी मिल सकता है। उन्होंने बोनस की राशि को त्योहारी मौसम से पहले बाजार के लिए आर्थिक प्रोत्साहन बताते हुए कहा कि इससे कारोबार में तेजी आने की संभावना है।

सोंथालिया ने टाटा स्टील के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी. वी. नरेंद्रन, कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय टाटा समूह की उस परंपरा को मजबूत करता है, जिसमें उद्योग के विकास के साथ कर्मचारियों और समाज के हितों को भी महत्व दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील और उसके कर्मचारियों के बीच विश्वास एवं सहयोग का संबंध जमशेदपुर की आर्थिक और सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बोनस से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और त्योहारी मौसम में शहर के बाजारों में भी उत्साह का माहौल बनने की उम्मीद है।

सोंथालिया ने विश्वास जताया कि टाटा स्टील, उसके कर्मचारी और जमशेदपुर का व्यापारिक समुदाय मिलकर शहर की आर्थिक गतिविधियों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram