फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, चालक फरार

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास गुरुवार को तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल की पहचान मानगो के कुंवर बस्ती निवासी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास गुरुवार को तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल की पहचान मानगो के कुंवर बस्ती निवासी उत्तम कालिंदी के रूप में हुई है।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को सड़क से उठाकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि उत्तम कालिंदी बारीडीह स्थित एक गैरेज में मिस्त्री का काम करता है। गुरुवार सुबह काम पर जाने से पहले वह छायानगर स्थित अपनी मामी के घर गया था। वहां से बाइक से बारीडीह लौटने के दौरान बर्निंग घाट गोलचक्कर के समीप तेज गति से आ रहे हाइवा ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram