Author: Faizal Haque

Chakradharpur news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के गुईगांव में सोमवार को आयोजित ग्रामसभा में पूर्व उपमुखिया स्वर्गीय संजय बोयपाई हत्याकांड को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। गांव के पारंपरिक पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं कथित साजिशकर्ता बीजू चौधरी के परिवार के सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। ग्रामसभा में वक्ताओं ने कहा कि संजय बोयपाई क्षेत्र के सक्रिय और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उनकी हत्या से गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना था कि जब…

Read More

Jamshedpur news: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को आयोजित मासिक सम्मान समारोह में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया। समारोह को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव, सुझाव और विचारों को सम्मान देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यूनियन हमेशा वरिष्ठ और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुझावों को गंभीरता से लेती है तथा उन्हें लागू…

Read More

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मेघाहातुबुरु में सोमवार को सेल प्रबंधन द्वारा 15 जून 2026 से नियमित कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (बीएएमएस) लागू करने के निर्णय के विरोध में विभिन्न श्रमिक संगठनों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जनरल ऑफिस के समक्ष आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा प्रबंधन के फैसले का विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से संबंधित मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में अदालत का अंतिम निर्णय आने से पहले इस व्यवस्था को लागू…

Read More

Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे यार्ड में करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे युवा टेक्निशियन आशीष माझी की मौत के बाद रेलवे प्रशासन और परिजनों के बीच विवाद गहरा गया है। सोमवार को एरिया रेल मैनेजर (एआरएम) समीर सौरभ की अध्यक्षता में रेलवे अधिकारियों, मृतक के परिजनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ हुई करीब दो घंटे की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई। परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी तथा घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। परसुडीह के शंकरपुर निवासी आशीष माझी 30 मई को टाटानगर स्टेशन…

Read More

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उलीडीह ओपी क्षेत्र से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार जब्त नशीले पदार्थ का कुल वजन 3.71 ग्राम है। सोमवार को उलीडीह ओपी में आयोजित प्रेस वार्ता में ओपी प्रभारी मो. शारिक अली ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हू आवासीय विद्यालय के पीछे स्थित खाली मैदान में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे…

Read More

Jamshedpur news:  पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभियंताओं और कार्य एजेंसियों को लंबित परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा कार्यों में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला विकास, जिला योजना एवं ग्रामीण विकास शाखा के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों…

Read More

Jamshedpur news: सिख पंथ के पांचवें गुरु एवं शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी की 401वीं शहादत को समर्पित एक विशेष छबील का आयोजन सोमवार को जिला न्यायालय परिसर में किया गया। यह आयोजन जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ताओं के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। छबील के दौरान राहगीरों, वादकारियों और न्यायालय आने वाले लोगों के बीच ठंडा शर्बत एवं चना प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित कई न्यायिक पदाधिकारियों ने भी प्रसाद ग्रहण कर गुरु साहिब को श्रद्धांजलि…

Read More

Jamshedpur news: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सोमवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर स्थित शिवालय में सहस्त्र घट जलाभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की। पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की उपस्थिति…

Read More

Jamshedpur news: एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी स्थित जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वेयरहाउस में कार्यरत लगभग 60 मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को सुलझ गया। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां की पहल पर आयोजित बैठक में मजदूरों, कंपनी प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद मजदूरों ने संतोष व्यक्त किया। बैठक में कंपनी के डायरेक्टर मुकेश खंडेलवाल, मुखिया भागीरथी सिंह, मंडल अध्यक्ष सूरज साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान मजदूरों की समस्याओं और उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने…

Read More

Jamshedpur news : पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जेसीएपीसीपीएल (JCAPCPL) ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर “वॉक फॉर नेचर” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल में कंपनी के कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक प्रबंधक (ईएचएस) सूरजित रे के उद्घाटन संबोधन से हुई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में व्यक्तिगत और संस्थागत जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी…

Read More

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में रविवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के चामेडीह गांव में की गई कार्रवाई में अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की गई तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चामेडीह क्षेत्र में पश्चिम बंगाल से लाई गई शराब और बियर का अवैध भंडारण किया गया…

Read More

Jamshedpur news:  गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा स्थित मदन चक्की के समीप रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फ्रांसिस बाकची उर्फ सोनू के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फ्रांसिस बाकची गाढ़ाबासा में स्वर्गीय कामेश्वर झा के मकान में किराये पर रह रहा था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने…

Read More

Jamshedpur News: गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी का सोमवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे और उनका इलाज रायपुर में चल रहा था। अपने पीछे उन्होंने तीन बच्चों का पूरा परिवार छोड़ा है। मिलनसार स्वभाव के जसबीर सिंह गांधी के निधन की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार जसबीर सिंह गांधी कमिटी के एक बेहद सक्रिय और समर्पित सदस्य…

Read More

Bokaro News: झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन (BDBA) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में बोकारो की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि बालक टीम ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। बेटियां बनीं झारखंड की चैंपियन अंडर-13 बालिका वर्ग में बोकारो की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बोकारो ने टाटा स्टील…

Read More

Chatra News: जिले के मयूरहंड प्रखंड में एक महिला BLO के साथ पंचायत सचिव उदित कुमार द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार तक पहुंची है।जहां बल पूर्वक दबाने का प्रयास किया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित पंचायत सचिव का नाम पूर्व में भी ग्रामीणों एवं महिलाओं के साथ कथित विवाद और अभद्र व्यवहार को लेकर चर्चा में रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं…

Read More

Chatra News:  जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कान्हाचट्टी प्रखंड के गड़िया गांव से पिछले दो दिनों से लापता 18 वर्षीय प्रमोद कुमार का शव बीती रात को गड़िया नदी के पास बालू के ढेर में दफन मिला। शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक प्रमोद कुमार शुक्रवार की रात मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकला था। शनिवार सुबह उसकी बाइक पुल पर लावारिस मिली, जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अगले ही दिन उसकी लाश बालू के ढेर के…

Read More

Chatra News: चतरा बस स्टैंड के समीप संचालित मेदांता हॉस्पिटल में गलत इलाज से गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई इस मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेदांता अस्पताल को सील कर दिया है। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर गठित टीम ने देर शाम मेदांता अस्पताल पहुंचकर जांच की और प्राथमिक जांच में इलाज में लापरवाही के संकेत मिलने और मरीज को चढ़ाने के लिए रेड क्रॉस से रक्त मुहैया कराने जैसी बात झूठ पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।गौरतलब है कि लावालौंग थाना क्षेत्र के चुकु गांव निवासी लाटो गंझू…

Read More

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने रविवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महंगाई से पहले ही परेशान आम लोगों पर यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। परविंदर सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच रसोई गैस महंगी होने से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार आम जनता की आय बढ़ाने और रोजगार के अवसर सृजित करने में विफल रही…

Read More

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा रेलवे फाटक पर रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। वर्षों से लंबित ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने टायर जलाकर धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम कर किया। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती और उत्तर पश्चिम गदरा पंचायत की मुखिया सुनीता नाग के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान लोगों ने रेलवे प्रशासन और रेल मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि राहरगोड़ा,…

Read More

Jamshedpur news: अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने समाज के सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए एक सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में रविवार को महासभा के संस्थापक राजकुमार सिंह लोधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि लोधी समाज लंबे समय से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इसके बावजूद समाज के पास अपना कोई सामुदायिक भवन नहीं है, जिसके कारण बैठकों, सामाजिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों के संचालन में लगातार कठिनाइयों…

Read More