फॉण्ट कनवर्टर NEW

बैंक हड़ताल से जमशेदपुर बेहाल, 72 घंटे तक सेवाओं पर असर

Jamshedpur: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को जमशेदपुर सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के बैंकों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिष्टुपुर स्थित

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को जमशेदपुर सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के बैंकों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिष्टुपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा तथा कचहरी चौक के समीप भारतीय स्टेट बैंक के आंचलिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

हड़ताल के कारण जमशेदपुर के प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्रों में बैंकिंग लेन-देन पर व्यापक असर पड़ा। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया समेत विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में काउंटर सेवाएं बंद रहीं। नकद जमा और निकासी, चेक निपटान, बैंक ड्राफ्ट बनाने तथा पासबुक अद्यतन जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और अधिकांश एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। इसके बावजूद नकदी निकासी बढ़ने से सप्ताहांत के दौरान कुछ एटीएम में नकदी की कमी होने की आशंका जताई जा रही है।

बैंक यूनियन नेताओं के अनुसार पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर पहले ही द्विपक्षीय समझौता हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इस पर अब तक निर्णय नहीं लिया गया है। इसके अलावा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य लंबित मांगों को भी तत्काल पूरा करने की मांग की जा रही है।

शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कोल्हान में बैंकिंग सेवाएं लगातार 72 घंटे प्रभावित रहने की संभावना है। यूएफबीयू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर 26 अक्टूबर से देशभर के बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे चुके हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram