Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोली, मैगजीन, नक्सली पर्चा और अन्य दैनिक उपयोग की सामान बरामद किया है। बरामद समानों में चार एसएलआर रायफल, 527 जिन्दा कारतूस, नौ एसएलआर मैगजीन, नौ खोखा, एक एलएमजी मैगजीन, तीन डेटोनेटर, पांच मैगजीन पाउच, छह पिट्दू, तीन नक्सली वर्दी, नक्सली पर्चा, 18 बैटरी, एक जंगल शूज सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामान बरामद किया गया है। बरामद हथियारों में चार पुलिस से लूट गये हथियार भी शामिल है। डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा,…
Author: Faizal Haque
India News: मध्य प्रदेश का इंदौर शहर एक बार फिर चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है। शहर के महाराजा तुकोजीराव अस्पताल में एक बेहद दुर्लभ बच्ची का जन्म हुआ है, जिसके दो सिर, दो दिल, चार हाथ और एक ही धड़ है। यह असाधारण मामला न सिर्फ डॉक्टरों, बल्कि पूरे देश को हैरान कर रहा है। खरगोन जिले के एक दंपत्ति की पहली संतान, इस बच्ची का जन्म 13 अगस्त को हुआ। चिकित्सकों के अनुसार यह कंजॉइंड ट्विन्स का एक अत्यंत दुर्लभ केस है। जन्म के बाद बच्ची को बेहतर देखभाल के लिए तुरंत एमवाय…
Jharkhand News: झारखंड के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन (Ramdas Soren) का निधन हो गया है। 2 अगस्त को जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पर उन्हें अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद हालत गंभीर होने पर एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। आप सभी को अत्यंत दुःख के साथ यह सूचना साझा कर रहा हूँ कि राज्य के स्कूली शिक्षा व निबंधन मंत्री तथा घाटशिला विधानसभा के विधायक माननीय @RamdassorenMLA जी अब हम सबके बीच नहीं रहे। उनके लाखों चाहने वालों, शुभचिंतकों, कर्मठ कार्यकर्ताओं, स्कूली शिक्षा व निबंधन विभाग…
Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म की रस्में परंपरा और विधि-विधान के साथ जारी हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दशकर्म की अहम रस्म पूरी करते हुए बड़का नाला घाट पर पारंपरिक मुंडन संस्कार कराया। इस दौरान अपने पिता की याद में सीएम की आंखें नम हो गईं और आंसू छलक पड़े। उनके साथ भाई व दुमका विधायक बसंत सोरेन, दोनों बेटे, भतीजे और परिवार के सभी पुरुष सदस्यों ने भी मुंडन की रस्म निभाई। दशकर्म… झारखण्डी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को समर्पित… झारखण्ड…
Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरी का फॉर्म भरने वाले युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट दी है। नीतीश कुमार ने इसे लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। अब प्रारंभिक (पीटी) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रूपए का शुल्क रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रारंभिक (पीटी) परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (मैंस) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
World News: हवाई यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए कई नियम बनाए गए हैं। हालांकि कुछ यात्री इन नियमों का उल्लंघन करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक कपल ने विमान में दो बच्चों के सामने ही गंदी हरकतें की और शारीरिक संबंध बनाने लगे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना न्यूयॉर्क से फ्लोरिडा जा रही जेटब्लू एयरलाइंस में हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनेक्टिकट के डैनबरी के रहने वाले ट्रिस्टा एल रेली (43) और क्रिस्टोफर ड्रू अर्नोल्ड (42) यह कपल बच्चों के सामने अपनी सीट पर ही शारीरिक संबंध बनाने…
India News: बंगाल के हुगली जिले के एक नर्सिंग होम में एक नर्स का लटकता हुआ शव मिला। इस घटना ने आसपास में सनसनी फैला दी है। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय महिला का शव गुरुवार को सिंगूर स्थित नर्सिंग होम की तीसरी मंजिल के एक कमरे में छत से लटका मिला। बता दें कि नर्सिंग होम प्रबंधन ने इस आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि उसकी मौत आत्महत्या से हुई है। मृतका पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम की रहने वाली थी। चार दिन पहले ही वह नर्सिंग…
Patna News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों को कई अहम सौगातें दीं, जिनमें युवाओं, व्यापारियों और मेडिकल शिक्षा से जुड़ी बड़ी घोषणाएं शामिल रहीं। सीएम ने सबसे पहले सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में बड़ा फैसला किया। उन्होंने घोषणा की कि अब राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित सभी प्रारंभिक (पीटी) प्रतियोगिता परीक्षाओं का शुल्क मात्र ₹100 होगा। इसमें बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस…
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में राज्य की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका पेश किया। राज्यपाल ने कहा कि आज देश और दुनिया की निगाहें झारखंड पर टिकी हैं क्योंकि यहां हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने आधारभूत ढांचा, ऊर्जा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और खेल जैसे क्षेत्रों में चल रहे सुधार और निवेश की जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड तेज़ी से प्रगति के पथ पर…
India News: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। PM मोदी ने लाल किले से अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। खास बात ये है कि इससे पहले भी ये रिकॉर्ड PM मोदी के नाम ही था। PM मोदी ने सिर्फ एक बार ही एक घंटे से कम का भाषण दिया PM मोदी ने लगातार 12वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 103 मिनट लंबा भाषण देकर अपना…
World News: अलास्का समिट से पूर्व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का परमाणु हथियारों के नियंत्रण पर बातचीत का प्रस्ताव एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, जो यूक्रेन संकट पर केंद्रित होने वाली शिखर बैठक का एजेंडा बदल सकता है। यह एक रणनीतिक दांव माना जा रहा है, जिसमें पुतिन कई उद्देश्यों को एक साथ साधना चाहते हैं। दरअसल पुतिन ने इस कदम को उठाकर एक साथ कई संदेश दिए हैं। यह दांव केवल परमाणु हथियारों के बारे में नहीं है, बल्कि यह यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में अमेरिका और दुनिया के सामने अपनी स्थिति को मजबूत करने की एक चाल है। इस…
World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव को रोका था। ट्रंप के मुताबिक, टकराव एक न्यूक्लियर वॉर में बदल सकता था। ट्रंप के मुताबिक उस वक्त हालात इतने खराब थे कि 6-7 प्लेन गिर चुके थे। इसके पहले ट्रंप ने 5 विमान गिराने का दावा किया था। ट्रंप अब 6 या 7 प्लेन की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि भारतीय वायुसेना पहले ही साफ कर चुकी है कि पाकिस्तान के 5 फाइटर्स सहित 6 विमान ढेर कर दिए थे। ऑपरेशन सिंदूर‘ से जुड़ा यह खुलासा खुद आईएएफ…
India News: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान में, बस और एक खड़े ट्रक के बीच हुए भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हुई और 25 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर फागुपुर के पास हुई। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री बिहार निवासी थे और गंगा स्नान करके लौट रहे थे। सुबह के समय हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उनका…
India News: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लाल किले की प्राचीर से लिया है। भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप बनाने से लेकर जेट इंजन बनाने तक, 10 गुना परमाणु विस्तार से लेकर 1 लाख करोड़ रुपए के युवा रोजगार प्रोत्साहन तक, पीएम मोदी का संदेश स्पष्ट था कि भारत अपना भाग्य स्वयं निर्धारित करेगा, अपनी शर्तें स्वयं निर्धारित करेगा और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखेगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता का एक उदाहरण बताया। उन्होंने कहा…
India News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ बीती रात चली भीषण मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। यह मुठभेड़ घाटी के सबसे लंबे आतंकवाद-रोधी अभियानों में से एक बन गई है, जो शनिवार को अपने नौवें दिन में प्रवेश कर गई। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “चिनार कोर राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए बलिदान देने वाले लेफ्टिनेंट कमांडर प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर…
Patna News: रक्षा बंधन और ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना स्थित राजधानी वाटिका में एक वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर उन्होंने पौधे का रोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस की शुरुआत 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी…
Patna News: बिहार के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 अगस्त को राज्य के उपभोक्ताओं से 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर सीधा संवाद करेंगे। यह बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, जिसमें उपभोक्ता अपनी राय और अनुभव साझा कर सकेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्यभर में विशेष संवाद स्थलों का चयन किया गया है। प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल और जिला स्तर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में भी स्थान निर्धारित किए गए हैं। योजना का लाभ और नियम नीतीश सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को…
Bihar News: कटिहार जिले के कोलासी कैम्प अंतर्गत कोढ़ा थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी बरामद कर ली है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी चंदन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। मामला 29 जुलाई का है, जब पीड़ित राजेंद्र प्रसाद साह ने कोढ़ा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनके ताला बंद घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 9.50 लाख रुपये के सोना-चांदी के गहने और कीमती सामान के साथ-साथ 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस संबंध में कोढ़ा थाना कांड संख्या 179/25…
Jharkhand News: झारखंड के चांडिल में शनिवार तड़के एक भीषण रेल हादसा हो गया, जिसमें दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। यह घटना चांडिल रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास सुबह करीब 4:15 बजे हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैक पर मलबा फैल जाने से अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो जा रही थी जबकि दूसरी बोकारो से टाटानगर की ओर…
Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 28 वर्षीय पूजा देवी पर आरोप है कि उसने अपने पति संतोष राम को लाठी से पीटने के बाद दुपट्टे से फंदे पर लटकाने की कोशिश की। हालांकि समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल संतोष राम नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में इलाजरत हैं और होश में आने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना गुरुवार की रात की है जब संतोष राम काम…
