फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Jamshedpur news: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याण नगर स्थित एग्रीको कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याण नगर स्थित एग्रीको कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान भुइयांडीह कल्याण नगर निवासी संगीता कुमारी (20) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले संगीता अपने प्रेमी से फोन पर बात करने की कोशिश कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसने कई बार कॉल किया, लेकिन दूसरी ओर से बात नहीं की गई। इससे वह काफी परेशान और आहत हो गई। इसी बीच उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद संगीता को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram