फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटा स्टील में चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षा टीम ने दबोचा आरोपी

Jamshedpur News: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील में रविवार रात सुरक्षा टीम की सतर्कता से चोरी की एक बड़ी घटना टल गई। एलडी-1 ट्रैक हॉपर क्षेत्र में घेराबंदी कर कंपनी सुरक्षा कर्मियों ने चोरी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को मौके पर दबोच

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील में रविवार रात सुरक्षा टीम की सतर्कता से चोरी की एक बड़ी घटना टल गई। एलडी-1 ट्रैक हॉपर क्षेत्र में घेराबंदी कर कंपनी सुरक्षा कर्मियों ने चोरी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया।

घटना देर रात करीब 11:50 बजे की है। कंपनी सुरक्षा विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर टीम ने क्षेत्र में कड़ी निगरानी और घेराबंदी की। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार्रवाई की गई और धातकीडीह निवासी रहमत कुरैशी (35), पिता अनमल कुरैशी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

जानकारी के मुताबिक, रहमत कुरैशी पहले भी चोरी की कोशिश में दो बार पकड़ा जा चुका है और उसे आदतन अपराधी माना जाता है। पकड़े जाने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए डब्ल्यूपीएफए भेजा गया और फिर बिष्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

टाटा स्टील सुरक्षा विभाग ने साफ कहा है कि कंपनी परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा टीम की तत्परता और सक्रियता से एक बार फिर साबित हुआ कि कंपनी परिसर में सख्ती और निगरानी लगातार जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram