फॉण्ट कनवर्टर NEW

बेटी की प्रेम विवाह से नाराज पिता ने सुपर किलर से करावा दी दामाद की ह’त्या

Bihar News : बिहार के पिपलावा इलाके में 31 जनवरी को हुए विपिन हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम बाबू बिंद उर्फ जहाज को गिरफ्तार किया है। श्याम बाबू एक सुपारी किलर है, और उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News : बिहार के पिपलावा इलाके में 31 जनवरी को हुए विपिन हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम बाबू बिंद उर्फ जहाज को गिरफ्तार किया है। श्याम बाबू एक सुपारी किलर है, और उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी। विपिन की हत्या का कारण उसके इंटरकास्ट लव मैरिज को माना जा रहा है, जिसे उसके ससुराल वालों ने मंजूरी नहीं दी थी।

विपिन (21) ने एक साल पहले काजल कुमारी से प्रेम विवाह किया था, लेकिन काजल के माता-पिता इस रिश्ते से नाखुश थे। काजल ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता, चाचा और एक पड़ोसी ने मिलकर विपिन की हत्या की साजिश रची थी। काजल का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया था, जो उसके परिवार को स्वीकार नहीं था।

हत्या से पहले विपिन और काजल के बीच एक फोन कॉल की बातचीत का ऑडियो सामने आया, जिसमें काजल ने विपिन से उसकी लोकेशन पूछी थी। विपिन घबराया हुआ था और उसने नौबतपुर इलाके का नाम लिया था, जो उसके ससुराल का इलाका है। इसके बाद, विपिन का फोन बंद हो गया और अगले दिन बकुवा गांव में उसका शव मिला।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी श्याम बाबू से पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या की सुपारी देने वाले के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। काजल का कहना है कि इस साजिश में उसके परिवार के अलावा गांव के नवनीत कुमार भी शामिल थे।

इस खबर को भी पढ़ें : मालामाल भिखारिन!! झोपड़ी से निकले दूसरे देशों के सिक्के, गहने और रेसिंग बाइक

इस खबर को भी पढ़ें : भागलपुर: प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका ने काटी कलाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram